NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 619 विदेशी गिरफ्तार, अधिकतर तबलीगी जमात से संबंधित
    वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 619 विदेशी गिरफ्तार, अधिकतर तबलीगी जमात से संबंधित
    देश

    वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 619 विदेशी गिरफ्तार, अधिकतर तबलीगी जमात से संबंधित

    लेखन भारत शर्मा
    April 22, 2020 | 04:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 619 विदेशी गिरफ्तार, अधिकतर तबलीगी जमात से संबंधित

    देश में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है। इसके बाद भी इस्लामिक संगठन तबलीगी जमात के लोग सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में सरकार जमातियों को ढूंढने में लगी है और अब उनकी गिरफ्तारी करना शुरू कर दिया है। जमातियों में विदेशियों के भी शामिल होने के कारण उनकी भी तलाश जारी है। पुलिस ने देशभर से अब तक से 619 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से अधिकतर कर संबंध जमात से जुड़ा मिला है।

    प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए 16 विदेशी नागरिक

    जमातियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने गत सोमवार को प्रयागराज से 15 विदेशियों सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को फिलहाल नैनी जेल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। गिरफ्तार लोगों में एक इलाहबाद यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर भी है। जिसने 21 जमातियों के रहने-खाने की व्यवस्था की थीं और प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी। वह खुद भी जमात के समारोह में गया था।

    सभी विदेशियों के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया मामला

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी 619 विदेशियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14 (बी) (वीजा नियमों का उल्लंघन) और महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकतर फिलाहाल आइसोलेशन और क्वारंटाइन में हैं।

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया सबसे ज्यादा विदेशियों को गिरफ्तार

    विदेशियों के गिरफ्तारी अभियान के तहत अब तक सबसे ज्यादा 341 विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में हुई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विदेशियों में 85 प्रतिशत लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और उनका तबलीगी जमात से सीधा संबंध है। इसी तरह अन्य लोग इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान के नागरिक हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार विदेशियों ने देश में वीजा नियमों का उल्लंघन किया है।

    पर्यटन वीजा पर अन्य गतिविधियों में नहीं लिया जा सकता है हिस्सा

    विदेशी अधिनियम के तहत विदेशी नागरिक यदि पर्यटन वीजा पर देश में आते हैं तो वह किसी भी राजनीतिक, धार्मिक सहित अन्य गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इसके बाद भी गिरफ्तार विदेशियों ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

    किस राज्य में हुए कितने विदेशी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जहां सबसे ज्यादा 341 विदेशियों को गिरफ्तार किया है, वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने 157, बिहार पुलिस ने 66, कर्नाटक पुलिस ने 34 और झारखंड पुसिल ने 21 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह तीन अन्य राज्यों में विदेशियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन वहां अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। इनमें तेलंगाना में 88, तमिलनाडु में 72 तथा मध्य प्रदेश में 65 विदेशियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

    क्या है तबलीगी जमात से संबंधित मामला?

    13 से 15 मार्च के बीच निजामुद्दीन के मरकज में स्थित तबलीगी जमात की मस्जिद में एक धार्मिक समारोह हुआ था जिसमें विभिन्न राज्यों और देशों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के बाद कुछ लोग अपने-अपने राज्य वापस लौट गए, वहीं लगभग 2,000 लोग पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए मस्जिद में ही रुके रहे। तभी से विभिन्न राज्यों में आयोजन में शामिल रहे तबलीगी जमात के सदस्यों की पहचान करके उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है।

    देश के कुल संक्रमितों में 30 प्रतिशत तबलीगी जमात से जुड़े

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मिले कुल कोरोना संक्रमितों से 30 प्रतिशत तबलीगी जमात से जुड़े हैं। सरकार का भी यही मानना है कि तबलीगी जमात से जुड़े लोगों ने ही तेजी से देश में कोरोना संक्रमण का प्रसार किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस

    दिल्ली

    दिल्ली-NCR: लॉकडाउन के बीच नुकसान से बचने के लिए नाले में बहाई हजारों लीटर ताजा बियर आत्महत्या
    राजधानी दिल्ली में मार्च के बाद पहली बार कम हुए कोरोना वायरस के सक्रिय मामले भारत की खबरें
    HSSC सहित विभिन्न भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें प्रक्रिया हरियाणा
    राष्ट्रपति भवन के बाद लोकसभा सचिवालय पहुंचा कोरोना वायरस, कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    मुंबई: स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान- 15 मई तक 6.5 लाख लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित भारत की खबरें
    अच्छी खबर! भारत में लगातार कम हो रहा कोरोना वायरस R0, जानें क्या हैं इसके मायने भारत की खबरें
    लॉकडाउन: जिलों पर नजर रखने के लिए केंद्र ने भेजी टीमें, जारी कर सकेंगी आदेश भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में 80 प्रतिशत मरीजों में नहीं दिखे लक्षण, बने चिंता का विषय उद्धव ठाकरे

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में आरोग्य सेतु ऐप से मिले कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मामले कोरोना वायरस
    गृह मंत्री अमित शाह ने दिया डॉक्टरों को आश्वासन, कहा- आपके साथ खड़ी है सरकार आंध्र प्रदेश
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, दिल्ली के AIIMS में थे भर्ती दिल्ली
    शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट, लगाया देशद्रोह का आरोप दिल्ली पुलिस

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: मेडिकल टीम पर हमला करने पर होगी सात साल की जेल, पांच लाख जुर्माना गृह मंत्रालय
    सेल्फ आइसोलेशन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, कराया कोरोना वायरस का टेस्ट पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस की चपेट में आई कंगना रनौत की 'धाकड़', अब दिवाली पर नहीं होगी रिलीज! बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कर्मचारी, सील किया जाएगा मुख्यालय लोकसभा
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023