NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुंबई में 31 दिसंबर तक रोक
    देश

    कोरोना वायरस: हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुंबई में 31 दिसंबर तक रोक

    कोरोना वायरस: हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुंबई में 31 दिसंबर तक रोक
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 20, 2020, 04:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुंबई में 31 दिसंबर तक रोक

    कोरोना महामारी के बीच हरियाणा में स्कूलों को खोलने के बाद कोहराम मच गया है। राज्य में 15 नवंबर से आठ महीने बाद फिर से स्कूल और कॉलेजों को खोला गया था, लेकिन उसके बाद विद्यार्थी और शिक्षकों के संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हो गया। अब हरियाणा सरकार ने स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने के आदेश जारी कर दिए। इसी तरह बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने 31 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय किया है।

    हरियाणा में बुधवार को 132 विद्यार्थी और शिक्षकों के हुई संक्रमण की पुष्टि

    हरियाणा में बुधवार को एक दर्जन से अधिक स्कूलों में 132 विद्यार्थी और शिक्षकों के हुई संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें रेवाड़ी जिले के 13 सरकारी स्कूलों में सबसे ज्यादा 103 विद्यार्थियों के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसी तरह जींद जिले के एक सरकार स्कूल में 11 विद्यार्थियों और आठ शिक्षकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे अधिकारी सकते में आ गए। बाद में सरकार ने संबंधित स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया था।

    सरकार ने दिए थे सभी स्कूलों में कोरोना जांच के आदेश

    हरियाणा के स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कोरोना जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद चिकित्सा अधिकारी ने जांच अभियान शुरू किया गया था।

    सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने के जारी किए आदेश

    स्कूलों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब विद्यायल शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने का निर्णय किया गया है। इस अवधि में सभी स्कूलों को संक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित रूस से सैनिटाइज किया जाएगा। ऐसे में सभी जिला शिक्षा अधिकारी आदेशों की पालना सुनिश्चित करें।

    BMC ने किया 31 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय

    इधर, महाराष्ट्र सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 के सभी स्कूलों को 23 नवंबर से खोलने के आदेश दिए जाने के बाद अब BMC ने मुंबई में संचालित स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय किया है। BMC के आदेश में कहा गया है कि शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखा जाएगा। हालांकि, यह आदेश मुंबई के लिए ही है और अन्य स्कूल 23 नवंबर से खुल सकेंगे।

    परिजनों ने की स्कूलों को फिलहाल बंद रखने की मांग

    मुंबई के मेयर किशोर पेडनेकर ने कहा कि शहर में 23 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोले जाने के आदेश के बाद अभिभावकों से राय मांगी थी। इसमें अधिक अभिभावकों ने फिलहाल स्कूलों को बंद रखने की मांग की है। ऐसे में अभिभावकों की मांग और शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा वर्तमान में मुंबई में कोरोना संक्रमण की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    मुंबई में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    मुंबई में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 924 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही वहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,72,449 पर पहुंच गई है। इनमे से अब तक कुल 10,624 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह बेहद गंभीर स्थिति है।

    इन राज्यों में सामने आ चुके हैं स्कूलों में संक्रमण के मामले

    बता दें कि हरियाणा से पहले आंध्र प्रदेश में गत 5 नवंबर को 200 से अधिक शिक्षक और विद्यार्थियों के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके बाद सरकार ने स्कूलों को बंद कर सभी स्कूलों में जांच अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इसी तरह 8 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक स्कूल में 67 बच्चे और 25 स्टाफ कर्मियों के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सरकार ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया था।

    हरियाणा और महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    हरियाणा में पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2212 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 2,09,251 पर पहुंच गई। इनमें से 2,113 मरीजों की मौत हुई है और 1,87,559 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी तरह 19,579 सक्रिय मामले हैं। इसी महाराष्ट्र में 5,535 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,63,055 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 46,356 मरीजों की मौत हो चुकी है और 16,35,971 मरीज ठीक हो चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने लिए 5 विकेट, पहली पारी में लगाया था अपना पहला शतक रणजी ट्रॉफी
    लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, ब्लिंकन ने रद्द की चीन यात्रा चीन समाचार
    चुकंदर के जूस को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    मारुति सुजुकी सियाज और इग्निस पर मिल रही 45,000 रुपये तक  की छूट, जानिए ऑफर  मारुति सुजुकी

    मुंबई

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी महाराष्ट्र
    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस

    हरियाणा

    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023