NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन
    अगली खबर
    ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन

    ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 24, 2020
    05:24 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डीन जोन्स का गुरुवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 59 साल के थे। वह इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए मु्ंबई में रहकर कमेंट्री कर रहे थे।

    दोपहर करीब 12 बजे मुंबई के एक होटल में उन्हें गंभीर दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोन्स के निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में है।

    बयान

    स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने की जोन्स के निधन की पुष्टि

    IPL 2020 के मुख्य प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने बयान जारी कर जोन्स के निधन की पुष्टि की है।

    स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने कहा, "बहुत दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि श्री डीन मर्विन जोन्स का आकस्मिक निधन हो गया है। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में उनके सहयोग के लिए साथ खड़े हैं। हम आवश्यक व्यवस्था करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के संपर्क में हैं।"

    बयान

    क्रिकेट के महान दूतों में से एक थे जोंस- स्टार स्पोर्ट्स इंडिया

    स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने कहा, "जोन्स खेल के महान दूतों में से एक थे और वह दक्षिण एशिया में क्रिकेट के विकास से जुड़े रहे। वह नई प्रतिभा को खोजने और युवा क्रिकेटरों को तराशने को लेकर जुनूनी थे। वह चैंपियन कॉमेंटेटर थे जिनकी मौजूदगी और खेल को प्रस्तुत करने की कला हमेशा प्रशंसकों को खुशी देती थी। स्टार और दुनियाभर में उनके लाखों प्रशंसकों को उनकी कमी खलेगी। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।"

    करियर

    ऐसा रहा डीन जोन्स का क्रिकेट करियर

    जोन्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 1984 में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने करियर में कुल 52 टेस्ट और 164 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 46.55 की औसत से 3,631 रन बनाए। जिसमें 11 शतक और 14 अर्थशतक शामिल हैं।

    उन्होंने 164 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6,068 रन बनाए। उन्होंने वनडे में 7 शतक और 46 अर्धशतक लगाए और उनका औसत 44.61 रहा।

    वह IPL में ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे।

    जानकारी

    भारत के खिलाफ जड़ा था शानदार दोहरा शतक

    डीन जोन्स ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में दो दोहरे शतक जड़े थे। इनमें से एक भारत के खिलाफ चेन्‍नई में साल 1986 में खेली गई 210 रन की पारी भी शामिल है। इस पारी ने उन्हें भारत में खासा लोकप्रिय बना दिया था।

    प्रतिक्रिया

    IPL फ्रेंचाइजियों ने ट्वीट कर जताया दुख

    डीन जोन्स के निधन के बाद विभिन्न IPL फ्रेंचाइजियों ने ट्वीट कर दुख जताया है।

    IPL काउंसिल ने ट्वीट किया, 'डीन जोन्स के असामयिक निधन से हम बेहद हैरान और दुखी हैं। उनकी ऊर्जा और खेल के प्रति उत्साह देखने लायक था। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।'

    राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट किया, 'हम आपको और आपकी आवाज को याद करेंगे, प्रोफेसर। उनके निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है।'

    ट्वीट

    अन्य फ्रेंचाइजियों ने भी किया ट्वीट

    चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट किया, 'डीन जोन्स के निधन से बड़ा दुख हुआ। क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान। चेपॉक से उनका संबंध हमेशा याद रहेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    किंग्स इलेवन पंजाब ने लिखा, 'बहुद दुखद, आप हमेशा याद किए जाएंगे।' दिल्ली डेयरडेविल्स ने लिखा, 'क्रिकेट के सबसे महान दूतों में से एक के आकस्मिक निधन से गहरा दुःख हुआ। दुख की घड़ी में हम परिवार और दोस्तों के साथ हैं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    इंडियन प्रीमियर लीग
    ऑस्ट्रेलिया

    ताज़ा खबरें

    शाहरुख खान की 'किंग' में शामिल हुए जयदीप अहलावत, खूंखार विलेन बन मचाएंगे धमाल शाहरुख खान
    कौन है डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले अहमद अल-शरा, जिन पर था 85 करोड़ का इनाम? डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने कैसे दिखाई स्वदेशी हथियारों की ताकत? भारतीय वायुसेना
    WTC 2023-25: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी खूब धनवर्षा, भारत को मिलेंगे 12.31 करोड़ रुपये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    मुंबई

    कर्ज न चुकाने पर यस बैंक ने किया अनिल अंबानी समूह के मुख्यालय पर कब्जा अनिल अंबानी
    सुशांत आत्महत्या मामला: CBI को केस सौंपने की याचिका खारिज, मामले में ED भी करेगा जांच बिहार
    चार साल में देश में बढ़े 741 बाघ, लेकिन घट गया उनके 'घर' का दायरा भारत की खबरें
    सुशांत आत्महत्या मामला: मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के अधिकारी को 'बलपूर्वक क्वारंटाइन' किया गया, विवाद बढ़ा बिहार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: सभी आठ कप्तानों का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    श्रीसंत की टीम में वापसी के लिए तैयार है केरल क्रिकेट, कोच ने कही ये बातें भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2020: इन पांच फिनिशर बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी निगाहें महेंद्र सिंह धोनी
    दिलीप वेंगसरकर की मांग, IPL में होने चाहिए विदेशियों से अधिक भारतीय कोच पंजाब किंग्स

    ऑस्ट्रेलिया

    इस कपल ने उड़ते हुए विमान में की शादी, एयरलाइन ने मुफ़्त में किए सारे इंतज़ाम अजब-गजब खबरें
    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत भारत की खबरें
    बौगनविले होगा दुनिया का सबसे नया देश, जानिये इससे जुड़ी जरूरी बातें जापान
    विदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए ये है बेस्ट पांच जगहें लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025