NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पायल घोष ने की राजनीति में एंट्री, रामदास अठावले की पार्टी में हुईं शामिल
    अगली खबर
    पायल घोष ने की राजनीति में एंट्री, रामदास अठावले की पार्टी में हुईं शामिल

    पायल घोष ने की राजनीति में एंट्री, रामदास अठावले की पार्टी में हुईं शामिल

    लेखन भावना साहनी
    Oct 26, 2020
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    पिछले दिनों ही बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने सोमवार को राजनीति में भी कदम रख लिया है।

    वह केंद्रिय मंत्री रामदास अठावले की राजनीतिक पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (A) में शामिल हो गई हैं। उन्होंने केंद्रिय मंत्री की उपस्थिति में मुंबई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    उन्हें पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

    चर्चा

    कई दिनों से पार्टी में शामिल होने को लेकर चर्चा में थीं पायल

    बता दें कि पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि पायल जल्द ही अठावले की पार्टी में शामिल होने वाली हैं। जबकि सोमवार को इन सभी खबरों पर उस समय विराम लग गया जब पायल ने एक कार्यक्रम के दौरान RPI का झंडा थामा।

    कुछ दिन पहले ही योन शोषण मामले में कश्यप पर कार्रवाई की मांग करते हुए पायल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिली थीं। इस दौरान अठावले भी अभिनेत्री के साथ थे।

    जानकारी

    पायल के साथ ज्वाइंट कमिश्नर ने भी मिलने गए थे अठावले

    अठावले ने पायल का समर्थन करते हुए उनके साथ मुंबई पुलिस में ज्वाइंट कमिश्नर विश्वास नांगारे से भी मुलाकात की थी। इसके बाद ही वर्सोवा पुलिस ने अनुराग कश्यप को समन जारी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

    यौन शोषण मामला

    पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज करवाई थी FIR

    गौरतलब है कि हाल ही में पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए बताया था कि 2014 में कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनका यौन शोषण किया था। इसके बाद उन्होंने इस साल 22 सितंबर को उनके खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज करवाई थी।

    कश्यप पर IPC की धारा 376 (बलात्कार), 354 (महिला की शालीनता भंग करने के इरादे से किया गया हमला), 341 और 342 लगाई गई थीं।

    लाइ डिटेक्टर टेस्ट

    पायल ने की थी अनुराग के लाइ डिटेक्टर टेस्ट की मांग

    दूसरी ओर अनुराग कश्यप ने खुद पर लगाए गए इन सभी आरोपों से इंकार करते हुए इसे गलत और बेबुनियाद बताया था। उनका कहना है कि पायल 2014 के जिस समय की बात कर रही हैं तब वह अपनी एक फिल्म के सिलसिले में श्रीलंका गए हुए थे।

    इस पर भी पायल ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अनुराग कश्यप का नार्को ऐनालिसिस, लाइ डिटेक्टर और पॉलिग्राफ टेस्ट करने की मांग की थी।

    परिचय

    दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री का मशहूर नाम है पायल घोष

    पायल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अंगेजी टेलीफिल्म 'Sharpes Peril' से की थी। उस समय वह सिर्फ 17 साल की थीं। इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्म 'प्रयाणम' में काम करने का मौका मिला।

    दक्षिण भारतीय फिल्मों में नाम कमाने के बाद पायल ने 2017 में ऋषि कपूर और परेश रावल की फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    इससे पहले वह मशहूर टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में नजर आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अनुराग कश्यप

    ताज़ा खबरें

    कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा- भारत के साथ टूटे संबंध जोड़ने को तत्पर कनाडा
    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब
    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी

    महाराष्ट्र

    भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 70,589 नए मामले, एक महीने में सबसे कम भारत की खबरें
    क्या भारत में कोरोना वायरस के मामले चरम सीमा पार चुके हैं? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 80,472 नए मामले, 86,000 से अधिक हुए ठीक दिल्ली

    बॉलीवुड समाचार

    'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के निर्माता को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज हुई FIR नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़ा, मरनेगा जॉब कार्ड पर दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नाडीज की तस्वीरें दीपिका पादुकोण
    मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर FIR दर्ज, मॉडल ने लगाया रेप का आरोप मनोरंजन
    फिर बढ़ी कंगना रनौत की मुश्किलें, बांद्रा कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करवाने के आदेश मनोरंजन

    मनोरंजन

    इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने की हैं दो या दो से ज्यादा शादियां सैफ अली खान
    'बधाई हो' के बाद आ रही है 'बधाई दो', पहली बार भूमि-राजकुमार साथ करेंगे काम बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई गिरफ्तार, गैब्रिएला भी जांच के दायरे में बॉलीवुड समाचार
    क्या जैद दरबार के साथ इसी साल शादी करने वाली हैं गौहर खान? बॉलीवुड समाचार

    अनुराग कश्यप

    'सांड की आँख' की शूटिंग के दौरान भूमि पेडनेकर का चेहरा झुलसा बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप ने 'कीचड़ में कमल' वाले ट्वीट का दिया कुछ ऐसा जवाब बॉलीवुड समाचार
    'सांड की आँख' से डेब्यू करेंगी आमिर खान की बहन निखत खान, होगा अहम रोल बॉलीवुड समाचार
    'सेक्रेड गेम्स 2' का प्रोमो लॉन्च, नवाज़ के साथ दिखेंगे रणवीर शौरी और कल्कि कोचलिन बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025