NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम
    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 27, 2020, 10:09 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 36,469 नए मामले सामने आए और 488 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये 17 जुलाई के बाद एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 79,46,429 हो गई है, वहीं 1,19,502 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,25,857 हो गई है।

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 64,000 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 63,842 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 72,01,070 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 90.62 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,58,116 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में 10.44 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,48,665 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 43,348 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 8,08,924 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,606 मरीजों की मौत हुई है। 8,05,947 मामलों और 10,947 मौतों के साथ कर्नाटक और 7,11,703 मामलों और 10,956 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में नए मामलों में रिकॉर्ड गिरावट

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,645 नए सामने सामने आए और 84 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में पांच महीने बाद किसी दिन 100 से कम मौतें हुई हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में बीते दिन 1,901 मामले सामने आए जो बीते तीन महीने में सबसे कम हैं। इसी तरह तमिलनाडु में 2,708 नए मामले और कर्नाटक में 3,130 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

    दिल्ली में बीते दिन 54 मौतें, तीन महीने में सबसे अधिक

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2,832 नए मामले सामने आए और 54 मरीजों की मौत हुई जो बीते तीन महीने में सबसे अधिक हैं। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,59,488 हो गई है, वहीं 6,312 लोगों की मौत हुई है।

    दुनियाभर में 4.34 करोड़ संक्रमित, अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.34 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.58 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 87.02 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.26 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 54.09 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.57 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    दिल्ली

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण से निपटने के लिए नया कानून लाएगी केंद्र सरकार वायु प्रदूषण
    दिल्ली: द्वारका में चार महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: त्योहारी सीजन में राजधानी में रोज सामने आ सकते हैं 14,000 मामले- दिल्ली सरकार भारत की खबरें

    तमिलनाडु

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 50,129 नए मामले, 578 मौतें; रिकवरी रेट लगभग 90 प्रतिशत दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    तमिलनाडु: पटाखा फैक्‍ट्री में आग लगने से पांच की मौत, तीन घायल एमके स्टालिन
    तमिलनाडु: मृत समझकर फ्रिजर बॉक्स में रखा गया शख्स एक दिन बाद निकला जिंदा भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    पुणे: लोनावला में शिवसेना नेता राहुल शेट्टी की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार पुणे
    पायल घोष ने की राजनीति में एंट्री, रामदास अठावले की पार्टी में हुईं शामिल बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में घटी, लेकिन दुनिया में बढ़ रही नए मरीजों की संख्या भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से संक्रमित मिले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिहार

    आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार दिल्ली
    आंध्र प्रदेश: 27 स्कूली छात्रों को हुआ कोरोना संक्रमण, चार स्कूल बंद जगन रेड्डी
    आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में भूस्खलन से हड़कंप, पांच श्रद्धालु घायल विजयवाड़ा
    कोरोना वायरस: देश में सुधर रही स्थिति, रोजाना होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट भारत की खबरें

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023