NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कृषि विधेयकों के विरोध में आज किसानों का भारत बंद, बड़ी बातें
    अगली खबर
    कृषि विधेयकों के विरोध में आज किसानों का भारत बंद, बड़ी बातें

    कृषि विधेयकों के विरोध में आज किसानों का भारत बंद, बड़ी बातें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 25, 2020
    12:37 pm

    क्या है खबर?

    कृषि विधेयकों के विरोध में देशभर के किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने इस बंद का समर्थन किया है।

    इन विधेयकों का सबसे ज्यादा विरोध हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल रहा है।

    किसानों की मांग है कि सरकार फसलों पर दिए जाने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानून में शामिल करें। इस बंद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े संगठन भी समर्थन दे रहे हैं।

    विरोध प्रदर्शन

    इन संगठनों ने बुलाया भारत बंद

    इस बंद में ऑल इंडिया फार्मर्स यूनियन, भारतीय किसान यूनियन, ऑल इंडिया किसान महासंघ, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन कमेटी के अलावा कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं।

    RSS से जुड़े भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच भी विधेयकों में संशोधन की मांग कर रहे हैं, लेकिन वो प्रदर्शनों में शामिल नहीं हो रहे हैं।

    कर्नाटक, तमिलनाड और महाराष्ट्र के किसान संगठनों ने भी बंद बुलाया है। कई व्यापारिक संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है।

    ट्विटर पोस्ट

    पंजाब में रेल रोको आंदोलन

    पंजाब: अमृतसर में कृषि बिलों के खिलाफ किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी का रेल रोको आंदोलन चल रहा है। pic.twitter.com/oRDWu2LJer

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2020

    डाटा

    ट्रेड यूनियनों से मिला किसानों को समर्थन

    ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस, नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स, हिंद मजदूर सभा, ऑल इंडिया यूनाइडटेड ट्रेड यूनियन सेंटर और ट्रेड यूनियन कॉर्डिनेशन सेंटर समेत 10 केंद्रीय व्यापारिक संगठनों ने किसानों का समर्थन दिया है।

    समर्थन

    किसानों के समर्थन में आए ये विपक्षी दल

    कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल किसानों की मांगों का समर्थन कर रहे हैं।

    कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, वाम पार्टियां, NCP, DMK और RJD आदि ने किसानों के भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है। इन पार्टियों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति से मिलकर उनसे विधेयकों पर हस्ताक्षर न करने की मांग की थी।

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है। धारा 144 के उल्लंघन पर उनके खिलाफ FIR नहीं होगी।

    ट्विटर पोस्ट

    प्रियंका बोलीं- हम ये अन्याय नहीं होने देंगे

    किसानों से MSP छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा।

    न दाम मिलेगा, न सम्मान।
    किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा।

    भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।

    हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।#BharatBandh

    — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 25, 2020

    प्रदर्शनों का असर

    पंजाब में तीन दिनों तक कई रेलगाड़ियां रद्द

    किसान विधेयकों के खिलाफ देशभर में किसान सड़कों पर उतर आए हैं।

    पंजाब में किसान 'रेल रोको आंदोलन' चला रहे हैं। वो सुबह से रेल की पटरियों पर बैठकर विधेयकों के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।

    इसे देखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर डिवीजन की 14 विशेष यात्री रेलगाड़ियों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है।

    इनमें गोल्डन टेंपल मेल, जनशताब्दी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस और शहीद एक्स्प्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैँ।

    ट्विटर पोस्ट

    प्रधानमंत्री मोदी का विरोधियों को जवाब

    किसानों से जिन्होंने हमेशा झूठ बोला है वो लोग इन दिनों अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से किसानों के कंधे पर बंदूक फोड़ रहे हैं। किसानों को भ्रमित करने में लगे हैं, ये लोग अफवाहें फैला रहे हैं: प्रधानमंत्री pic.twitter.com/kqOgHBhyt4

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2020

    डाटा

    शिरोमणि अकाली दल ने किया चक्का जाम का आह्वान

    भाजपा की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने शुक्रवार को पंजाब की सभी विधानसभाओं में 11 बजे से लेकर 2 बजे तक चक्का जाम का आह्वान किया है। गौरतलब है कि विधेयकों के विरोध में SAD सांसद हरसिमरत कौर ने मंत्रीपद से इस्तीफा दिया था।

    ट्विटर पोस्ट

    तेजस्वी यादव ने चलाया ट्रैक्टर

    #WATCH Patna: Rashtriya Janata Dal (RJD) leader Tej Pratap Yadav sits atop a tractor while Tejashwi Yadav drives it, during the protest against #AgricultureBills passed in the Parliament. #Bihar pic.twitter.com/kHEyuX9kmy

    — ANI (@ANI) September 25, 2020

    विरोध की वजह

    क्या है कृषि विधेयकों का मुद्दा?

    मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौता विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक लेकर आई है जो संसद से पारित हो चुके हैं।

    पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान इन बिलों का जमकर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इनके जरिए सरकार मंडियों और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से छुटकारा पाना चाहती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    हरियाणा
    पंजाब
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    भारत की खबरें

    राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री आदि से संबंधित डाटा रखने वाले कंप्यूटरों की सुरक्षा में लगी सेंध चीन समाचार
    चीन ने मानी गलवान घाटी में हताहत की बात, कहा- भारत से कम मरे थे सैनिक चीन समाचार
    जम्मू-कश्मीर: सेना ने टाला पुलवामा जैसा हमला, बरामद किया 52 किलो विस्फोटक पाकिस्तान समाचार
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 लाख पार, बीते दिन 95,880 मरीज हुए ठीक गुजरात

    हरियाणा

    हरियाणा: गृह मंत्री के परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित, विज की रिपोर्ट आई निगेटिव अनिल विज
    उत्तर प्रदेश: सिलेबस में हुई 30 प्रतिशत की कटौती, तीन भागों में होगा विभाजित राजस्थान
    बिहार: कम टेस्टिंग और ज्यादा पॉजीटिविटी रेट, चिंताजनक हो रहे हालात दिल्ली
    कोरोना वायरस: हरियाणा में शुरू हुआ पहली स्वदेशी संभावित वैक्सीन का इंसानी ट्रायल भारत की खबरें

    पंजाब

    पंजाब में शराब की दुकान के बाहर लगा 'दूध का ठेका', जानिए क्या है मामला अमरिंदर सिंह
    पंजाब में आज हट जाएगा कर्फ्यू, 31 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन राजस्थान
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90,000 पार, एक तिहाई मामले अकेले महाराष्ट्र में महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: शनिवार को देश में नए मामलों में अचानक उछाल क्यों आया? भारत की खबरें

    कांग्रेस समाचार

    प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाने पर रेलवे की सफाई, कहा- भीड़ रोकने के लिए किया निर्णय दिग्विजय सिंह
    राहुल से सहमत हैं उनकी बहन प्रियंका, गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
    बिहार विधानसभा चुनावों के लिए गाइडलाइंस जारी; मतदाताओं को मिलेंगे दस्ताने, ऑनलाइन होंगे नामांकन बिहार
    रंजन गोगोई हो सकते हैं असम में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार- वरिष्ठ कांग्रेस नेता असम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025