Loading...
कोरोना वायरस: 1.75 लाख मामलों के साथ पुणे बना देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर

कोरोना वायरस: 1.75 लाख मामलों के साथ पुणे बना देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर

Sep 01, 2020
03:54 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र का पुणे सोमवार को सबसे ज्यादा संक्रमितों के साथ देश का कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर बन गया है। महामारी की शुरुआत से ही वायरस की चपेट में आने वाले पुणे में अब तक 1.75 लाख से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। यहां बीते कई हफ्तों से रोजाना 2,000-3,000 नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि टेस्टिंग बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

सीरो सर्वे

पुणे के कई इलाकों में आधे से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में

कुछ दिन पहले किए गए एक सीरोलॉजिकल सर्वे में सामने आया था कि यहां के कुछ इलाकों में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं।

हालांकि, इनमें से अधितकर में लक्षण नहीं थे।

50 प्रतिशत से अधिक लोगों के संक्रमित होने पर संक्रमण की रफ्तार धीमी हो जाती है क्योंकि वायरस के पास संक्रमित करने के लिए कम लोग बचे होते हैं लेकिन पुणे में अभी तक ऐसा नहीं देखा गया है।

कोरोना वायरस

पुणे में देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले

सबसे ज्यादा संक्रमितों के साथ-साथ पिछले कुछ दिनों से पुणे में सक्रिय मामलों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

इससे यह संकेत मिलता है कि संक्रमितों में से अधिकतर बीते कुछ दिनों में इस वायरस की चपेट में आए हैं।

पुणे में लगभग 53,000 सक्रिय मामले है, जो मुंबई (लगभग 20,000), दिल्ली (लगभग 15,000) और चेन्नई (लगभग 13,000) से ज्यादा है।

सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में बेंगलुरू (लगभग 38,000) दूसरे नंबर पर है।

ADVERTISEMENT

कोरोना संक्रमण

देश में पांच दिन बाद मिले 70,000 से कम नए मरीज

वहीं पूरे देश की बात करें तो पांच दिनों तक रोजाना लगातार 75,000 से ज्यादा मरीज मिलने के बाद सोमवार को नए मामलों की संख्या 70,000 से कम हुई है।

सोमवार को देशभर में 69,921 नए मामले सामने आए। इसकी वजह टेस्टिंग में कमी होना है।

बीते पांच दिनों से बड़ी संख्या में मामले रिपोर्ट कर रहे महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में नए सोमवार को नए संक्रमितों की संख्या कम रही।

ADVERTISEMENT

कोरोना संकट

असम में सोमवार को मिले एक दिन के सर्वाधिक नए मरीज

हालांकि, असम में इस ट्रेंड से विपरित आंकड़े देखने को मिले।

यहां सोमवार को 3,200 से ज्यादा नए मामले सामने आए, जो एक दिन में मिले सबसे ज्यादा नए मरीज हैं।

हाल ही में असम देश के 10 सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों में शामिल हुआ था।

लगातार बढ़ते मामलों के बावजूद असम में मृत्यु दर आश्चर्यजनक रूप से 0.28 प्रतिशत पर बनी हुई है। यहां 1.09 लाख संक्रमितों में से अभी तक महज 306 की मौत हुई है।

कोरोना वायरस

देश में कुल कितने संक्रमित?

बीते दिन सामने आए लगभग 70,000 मामलों के साथ देश में अब तक कुल 36,91,166 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

इनमें से 7,85,996 सक्रिय मामले हैं, 28,39,882 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 65,288 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

देश में रिकवरी रेट 76.94 प्रतिशत पहुंच गई है।

भारत संक्रमितों की संख्या और मौतों के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

ADVERTISEMENT