NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हैदराबाद: पकड़ा गया करोड़ों की संपत्ति का मालिक जेबकतरा, ट्रेन में ब्लेड मारकर चुराता था चीजें
    हैदराबाद: पकड़ा गया करोड़ों की संपत्ति का मालिक जेबकतरा, ट्रेन में ब्लेड मारकर चुराता था चीजें
    देश

    हैदराबाद: पकड़ा गया करोड़ों की संपत्ति का मालिक जेबकतरा, ट्रेन में ब्लेड मारकर चुराता था चीजें

    लेखन प्रमोद कुमार
    December 25, 2019 | 01:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हैदराबाद: पकड़ा गया करोड़ों की संपत्ति का मालिक जेबकतरा, ट्रेन में ब्लेड मारकर चुराता था चीजें

    तेलंगाना के सिकंदराबाद में रेलवे पुलिस ने एक ऐसे जेबकतरे को गिरफ्तार किया है जो महीने के 30,000 रुपये के किराए वाले आलीशान फ्लैट में रहता था। 33 वर्षीय इस जेबकतरे का नाम थानेदार सिंह कुशवाह है और इसके दो बच्चे शहर के महंगे इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। गिरफ्तार किया गया जेबकतरा पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब के साथ कुछ समय के लिए पुणे की यरवडा जेल में भी बंद रहा था। आइये, यह पूरी खबर जानते हैं।

    15 सालों में चुरा चुका है दो करोड़ रुपये की संपत्ति

    सिकंदराबाद रेलवे पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि उन्होंने कुशवाह को सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि वह 2004 से लोगों की जेब काट रहा था और अकसर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था। बताया जा रहा है कि उसने 15 सालों में लगभग दो करोड़ रुपये की कीमत के गहने और नकदी चुराई हैं। वह लगभग 400 लोगों को अपना निशाना बना चुका है।

    पुलिस ने बरामद की 40 लाख की संपत्ति

    TOI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कुशवाह लोगों की जेब काटने के अलावा जुआ खेलता है और सट्टेबाजी करता है। वह एक आलीशान फ्लैट में रहता है, जिसका किराया 30,000 रुपये प्रति महीना है। उसके बच्चों के स्कूल की फीस सालाना लगभग दो लाख रुपये है। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से 13 लाख रुपये नकद और 27 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए। वह जेब काटने के लिए सिर्फ ब्लेड इस्तेमाल करता था।

    अब तक तीन बार गिरफ्तार हो चुका है आरोपी

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह अकसर रिजर्व कपार्टमेंट में टिकट लेकर यात्रा करता था। उसका मकसद होता था कि वह यात्रा के दौरान कम से कम 20,000 रुपये नकद या इतनी कीमत के आभूषण चुरा सके। उन्होंने कहा कि वह हर महीने आठ यात्राएं करता था। पुलिस 2015 से उसकी तलाश में जुटी थी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला कुशवाह 2007 और 2011 में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन बाद में छूट गया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    तेलंगाना
    पुणे
    रेलवे पुलिस
    अजमल कसाब

    तेलंगाना

    डिलीवरी के दौरान धड़ से अलग हुआ बच्चे का सिर, डॉक्टरों ने गर्भ में छोड़ी धड़ हैदराबाद
    दोबारा होगा तेलंगाना एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों का पोस्टमार्टम, हाई कोर्ट ने दिया आदेश सुप्रीम कोर्ट
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी NRC के खिलाफ, अब तक विरोध में आए सात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
    तेलंगाना गैंगरेप और हत्याकांड: पहले भी ऐसी 9 घटनाओं को अंजाम दे चुके थे दो आरोपी सुप्रीम कोर्ट

    पुणे

    बिहार: प्याज का हार पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक, महंगी कीमत का किया विरोध कर्नाटक
    विधानसभा चुनाव 2019: पुणे में 270 सदस्यीय परिवार के साथ 102 वर्षीय बुज़ुर्ग ने डाला वोट महाराष्ट्र
    जोमैटो डिलीवरी बॉय ने चुराया कुत्ता, लौटाने के लिए कहा तो बनाने लगा बहाने जोमैटो
    हाई कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव मामले के आरोपी से पूछा- घर में क्यों रखी 'वॉर एंड पीस' बॉम्बे हाई कोर्ट

    रेलवे पुलिस

    उत्तर प्रदेश: रेलवे पुलिस के जवानों ने पत्रकार को पीटा, मुंह में पेशाब करने का आरोप हरियाणा
    बिहार: शराब के लिए ट्रेन को स्टेशन पर छोड़ गया सहायक लोको पायलट, GRP ने दबोचा बिहार
    बिहार: आरोपी ने गिरफ्तार करने आई पुलिस पर कुत्ते से कराया हमला, दरोगा का सिर फोड़ा दिल्ली
    हरियाणा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत हरियाणा

    अजमल कसाब

    फांसी की सजा सुनाने के मामले में शीर्ष सात देशों में शामिल भारत चीन समाचार
    आज भी यादों में बसी हैं 26/11 मुंबई हमले से जुड़ी ये तस्वीरें पाकिस्तान समाचार
    26/11 आतंकी हमला: पूर्व कमिश्नर का खुलासा, आतंकियों द्वारा हिन्दुओं को बदनाम करने की थी योजना मुंबई
    आज भी यादों में बसी हैं 26/11 मुंबई हमले से जुड़ी ये तस्वीरें पाकिस्तान समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023