NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: पुणे में अब मुंबई से अधिक संक्रमित, सक्रीय मामले दिल्ली से चार गुना ज्यादा
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: पुणे में अब मुंबई से अधिक संक्रमित, सक्रीय मामले दिल्ली से चार गुना ज्यादा

    कोरोना वायरस: पुणे में अब मुंबई से अधिक संक्रमित, सक्रीय मामले दिल्ली से चार गुना ज्यादा

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 17, 2020
    04:28 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे शहरों में इसकी रफ्तार कम हो गई है और अन्य शहरों में बढ़ती जा रही है।

    इसका बड़ा उदाहरण है महाराष्ट्र का पुणे, जहां पहले मुंबई की तुलना में कम मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब प्रतिदिन मुंबई की तुलना में दोगुना से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

    बढ़ोतरी

    पुणे में इस तरह से हुई नए मामलों में बढ़ोतरी

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पुणे में रविवार को 3,200 नए मामले आने के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.3 लाख के पार पहुंच गई है।

    इस तरह वर्तमान में मुंबई में प्रतिदिन 1,000-1,200 नए मामले आ रहे हैं और यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.28 लाख है।

    दिल्ली में प्रतिदिन औसतन 1,000 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1.52 लाख है।

    देश में सबसे अधिक प्रभावित शहरों में दिल्ली के बाद अब पुणे आ गया है।

    जानकारी

    पुणे पर मंडरा रहा है दिल्ली से आगे निकलने का खतरा

    चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार पुणे में वर्तमान में जिस रफ्तार से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, यदि वह आगे भी जारी रही तो यहां संक्रमितों की संख्या दिल्ली से भी अधिक हो जाएगी और फिर उस पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा।

    कारण

    टेस्टिंग में बढ़ोतरी के कारण तेजी से सामने आ रहे नए मामले

    कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद पुणे में हमेशा लंबे समय तक प्रभावित रहे मुंबई के तुलना में कम मामले आए थे।

    हालांकि, अब यहां बड़ी तेजी से संक्रमण फैल रहा है, लेकिन इसका प्रमुख करण वहां टेस्टिंग में बढ़ोतरी करना है। यहां वर्तमान में महाराष्ट्र में सबसे अधिक टेस्टिंग हो रही है।

    पुणे के लिए जुलाई में एक लाख एंटीजन किट मंगवाई थी, जो अब खत्म होने के कगार पर है। अब एक लाख और किट मंगवाई गई हैं।

    सक्रिय मामले

    पुणे में सबसे ज्यादा हैं संक्रमण के सक्रिय मामले

    पुणे के अधिकतर नए मामले पिछले कुछ सप्ताहों में ही सामने आए हैं। ऐसे में वर्तमान में यहां सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक है और दिल्ली से चार गुना ज्यादा है।

    रविवार तक पुणे में 41,000 सक्रिय मामले थे, जबकि दिल्ली में यह संख्या 10,823 है।

    इसी तरह मुंबई में सक्रिय मामलों की संख्या करीब 18,000 है और 1.16 लाख से अधिक संक्रमितों की संख्या वाले चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 11,500 से अधिक है।

    टेस्टिंग

    भारत में तीन करोड़ के पार पहुंची टेस्ट की संख्या

    भारत में बढ़ती टेस्टिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार शाम तक देश में तीन करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी थी।

    टेस्टिंग के मामले में भारत अब चीन नौ करोड़, अमेरिका सात करोड़ और रूस 3.2 करोड़ से ही पीछे है।

    इसी तरह रविवार को देश में मृतकों की संख्या 50,921 पर पहुंच गई थी। भारत मौतों के मामले में अमेरिका 1.73 लाख, ब्राजील 1.07 लाख और मैक्सिको 57,000 से पीछे है।

    गिरावट

    नए मामलों की संख्या में रविवार को आई गिरावट

    भारत में रविवार को थोड़ी गिरावट के साथ 57,981 नए मामले सामने आए। यह पिछले सप्ताह प्रतिदिन सामने आ रहे 64,000-65,000 की तुलना में कम हैं, लेकिन इसका कारण सप्ताहांत में टेस्टिंग कम होना था।

    देश में आमतौर पर सप्ताहांत में टेस्टिंग कम की जाती है। इससे रविवार और सोमवार को नए मामलों में गिरावट रहती है।

    पिछले सप्ताह देश में प्रतिदिन औसतन आठ लाख जांच की गई थी, लेकिन सप्ताहांत में यह संख्या 7.46 और 7.31 ही रह गई।

    संक्रमण

    देश में यह है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में 941 मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 50,921 पर पहुंच चुकी है। वहीं बीते दिन संक्रमण के 57,981 नए मामले सामने आए और कुल मरीजों की संख्या 26,47,663 हो गई है।

    देश में कई दिन बाद 60,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 6,76,900 है।

    इसी तरह देश में अब तक 19,19,842 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    पुणे
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    कोरोना वायरस: दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल हुए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई भारत की खबरें
    मुंबई में आज से शुरू हुईं लोकल ट्रेनें, केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी कर सकेंगे सफर महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: मुंबई में सामने आई आंकड़ों में गड़बड़ी, दर्ज नहीं की गईं 451 मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 10,667 नए मामले, 10,000 के नजदीक पहुंचा मौत का आंकड़ा भारत की खबरें

    दिल्ली

    कोरोना: रोजाना 10 लाख टेस्ट का लक्ष्य, सोमवार को तीन नई लैब्स का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मुंबई
    कोवैक्सिन ने इंसानी ट्रायल के पहले चरण के पहले भाग में दिए उत्साहजनक नतीजे- PGI रोहतक भारत की खबरें
    दिल्ली: बीते दिन कोरोना वायरस के 613 नए मामले, पिछले दो महीनों में सबसे कम अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस: मुंबई में बीते दिन सामने आए पिछले तीन महीने में सबसे कम मामले मुंबई

    पुणे

    पाबंदियों के बीच दिल्ली के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 32 कश्मीरी लड़कियों को पहुंचाया उनके घर दिल्ली
    हाई कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव मामले के आरोपी से पूछा- घर में क्यों रखी 'वॉर एंड पीस' बॉम्बे हाई कोर्ट
    जोमैटो डिलीवरी बॉय ने चुराया कुत्ता, लौटाने के लिए कहा तो बनाने लगा बहाने जोमैटो
    विधानसभा चुनाव 2019: पुणे में 270 सदस्यीय परिवार के साथ 102 वर्षीय बुज़ुर्ग ने डाला वोट महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, होम क्वारंटाइन हुए भारत की खबरें
    मिजोरम: छुट्टी पर था डॉक्टर, विधायक ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर बचाई जान मिजोरम
    कोरोना से जुड़ी फर्जी सूचनाओं पर फेसबुक की कार्रवाई, तीन महीने में हटाई 70 लाख पोस्ट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में लगभग 67,000 नए मामले, 942 की मौत भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025