NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: मुंबई में इस साल आयोजित नहीं होगा 'लालबाग के राजा' गणेश महोत्सव
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: मुंबई में इस साल आयोजित नहीं होगा 'लालबाग के राजा' गणेश महोत्सव

    कोरोना वायरस: मुंबई में इस साल आयोजित नहीं होगा 'लालबाग के राजा' गणेश महोत्सव

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 01, 2020
    01:15 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महमारी का असर अब त्योहार और महोत्सवों पर भी पड़ने लगा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे अधिक है और संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या मायनगरी मुंबई में हैं।

    सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है और अब खबर आई है कि मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के आयोजकों ने इस साल भगवान गणेशजी की प्रतिमा स्थापित नहीं करने का निर्णय किया है। ऐसे में इस साल यह महोत्सव आयोजित नहीं होगा।

    बयान

    सुरक्षा के मद्देनजर रद्द किया महोत्सव- सुधीर साल्वी

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार लालबाग गणेश मंडल के सचिव सुधीर साल्वी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में लोगों की सुरक्षा को लेकर इस साल भगवान गणेशजी की प्रतिमा नहीं लगाने का निर्णय किया है।

    उन्होंने कहा कि यदि प्रतिमा लगाई जाएगी तो हजारों की संख्या में लोग उमड़ेंगे। इससे संक्रमण का खतरा रहेगा।

    उन्होंने बताया कि 86 साल के इतिहास में पहली बार मुंबई में लालबाग के राजा गणेश महोत्सव आयोजित नहीं होगा।

    जानकारी

    महोत्सव में दौरान गणपति के रंग में रंग जाते हैं लोग

    इस गणेश महोत्सव की शुरुआत साल 1934 में हुई थी। इसके बाद से हर साल लालबाग क्षेत्र में प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस दौरान बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार सहित मुंबई का हर व्यक्ति गणपति के रंग में रंगा नजर आता है।

    शिविर

    महोत्सव की जगह लगाया जाएगा 11 दिवसीय प्लाजमा डोनेशन शिविर

    सचिव साल्वी ने बताया कि इस साल गणेश महोत्सव की जगह 11 दिवसीय रक्तदान और प्लाजमा डोनेशन शिविर लगाया जाएगा। इससे अन्य कोरोना संक्रमितों की उपचार में मदद मिलेगी।

    इसी प्रकार लालबाग गणपति मंडल ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री निधि कोष में 25 लाख रुपये का दान देने का निर्णय किया है।

    इसके अलावा कोरोना काल में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों और गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

    आभार

    मुख्यमंत्री ने धार्मिक समुदायों का जताया आभार

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में लॉकडाउन के दौरान संयम दिखाने के लिए सभी धार्मिक समुदायों का आभार जताया था।

    उन्होंने कहा था कि कोरोना से निपटने के लिए महाराष्ट्र के प्रयासों के बाद भी महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

    उन्होंने लोगों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील की थी। उसके बाद दही हांडी मंडल द्वारा भी लोकप्रिय महोत्सव रद्द किए जाने पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताया था।

    संक्रमण

    भारत और महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,653 नए मामले सामने आए और 507 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

    देश में कुल मामलों की संख्या 5,85,493 हो गई है, वहीं 17,400 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,20,114 है।

    इसी तरह महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 1,74,761 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 7,855 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    गणेश जी

    ताज़ा खबरें

    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार
    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर

    भारत की खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लद्दाख की स्थिति को बताया बेहद गंभीर और चिंताजनक चीन समाचार
    भारत-चीन तनाव: दिल्ली के बजट होटल-गेस्ट हाउस में अब नहीं ठहर पाएंगे चीनी पर्यटक चीन समाचार
    कोरोना वायरस: एक करोड़ के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या, कम पड़ने लगी ऑक्सीजन की मशीनें रूस समाचार
    हैदराबाद: कोरोना के डर से ठीक हुए 50 मरीजों को घर नहीं ले जा रहे परिजन हैदराबाद

    मुंबई

    महाराष्ट्र: पत्नी ने बच्चे के लिए डायपर लाने को कहा तो पति ने दिया तीन तलाक भारत की खबरें
    दिल्ली आने-जाने वाली 80 उड़ानें रद्द, यात्रियों ने कहा- हमें नहीं दी गई सूचना दिल्ली
    मुंबई: कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, नहीं दी थी छुट्टी महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: दिल्ली के सात निजी अस्पतालों में केवल आठ ICU बेड खाली भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    #Exclusive: कहीं खुद परेशान तो कहीं कर रहे मदद, लॉकडाउन में ऐसी है ट्रांसजेंडर्स की जिंदगी पश्चिम बंगाल
    देश में 2.26 लाख पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले और मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंची ट्रांसमिशन रेट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दुनिया में छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना भारत, इटली को पछाड़ा भारत की खबरें

    गणेश जी

    गणेशोत्सव की हुई शुरुआत, बाप्पा को खुश रखना चाहते हैं तो न करें ये तीन काम मुंबई
    गणपति विसर्जन के दौरान सलमान खान का सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल, लोग बोले- 'शर्म करो' बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'मैट्रिक्स' के ड्रमर ने गणेश चतुर्थी में दिखाया मुंबई की सड़कों पर जलवा, देखें वीडियो मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025