NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: मुंबई में 55 से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को घर पर रहने के निर्देश
    कोरोना वायरस: मुंबई में 55 से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को घर पर रहने के निर्देश
    देश

    कोरोना वायरस: मुंबई में 55 से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को घर पर रहने के निर्देश

    लेखन मुकुल तोमर
    April 28, 2020 | 01:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: मुंबई में 55 से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को घर पर रहने के निर्देश

    कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन पुलिसकर्मियों की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने 55 साल से अधिक उम्र के अपने जवानों को घर पर रहने का निर्देश दिया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने ये निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 55 साल से अधिक उम्र के जवान चाहें तो छुट्टी लेकर घर रह सकते हैं। निर्देश के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों को तीन मई तक ड्यूटी पर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है।

    55 साल से अधिक थी कोरोना वायरस से मरने वाले तीनों पुलिसकर्मियों की उम्र

    मुंबई में सोमवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित 56 वर्षीय पुलिसकर्मी शिवाजी नारायण सोनवणे की मौत हो गई थी। वह मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग में हेड कांस्टेबल थे। इससे पहले भी मुंबई पुलिस के दो जवानों की कोरोना की वजह से मौत हो गई थी और ये तीन दिन में तीसरी मौत थी। इन तीनों जवानों की उम्र 55 साल से अधिक थी और इसी कारण मुंबई पुलिस की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है।

    50 से अधिक उम्र के जिन जवानों को बड़ी बीमारी, वे भी ले सकते हैं छुट्टी

    मुंबई के सभी 94 पुलिस स्टेशनों को भेजे गए पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के निर्देश में कहा गया है कि अगर 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी चाहें तो छुट्टी पर अपने घर रह सकते हैं। इसके अलावा 50 साल से अधिक उम्र के वे पुलिसकर्मी जो उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और अन्य किसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं, वे भी छुट्टी पर जा सकते हैं। इस निर्देश का उद्देश्य मुंबई पुलिस को कोरोना वायरस से बचाना है।

    अगर ड्यूटी पर आया 55 साल से अधिक का पुलिसकर्मी तो नहीं दी जाएगी फील्ड ड्यूटी

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया कि अगर 55 साल से अधिक उम्र का कोई पुलिसकर्मी फिर भी ड्यूटी पर आता है तो उसे फील्ड ड्यूटी नहीं दी जाएगी क्योंकि उसे संक्रमण लगने की ज्यादा संभावना है। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी ने कहा, "50 से अधिक उम्र के लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सबसे ज्यादा संभावना को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। उन्हें तीन मई तक रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है।"

    बड़ी मात्रा में तैनात है मुंबई पुलिस के जवान, 55 हुए संक्रमित

    एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को शहर में तैनात किया गया है और ये कंटेनमेंट जोन के मैनेजमेंट में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "अगर हमें लगता है कि जवानों की कमी है तो अन्य जगहों से अतिरिक्त बल बुलाए जाएंगे।" बता दें कि अब तक मुंबई पुलिस के 55 जवानों को कोरोना से संक्रमित पाया जा चुका है।

    मुंबई में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति?

    बता दें कि भारत में महाराष्ट्र और महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। मुंबई देश के चुनिंदा कोरोना वायरस के केंद्रों में शामिल है और शहर में अब तक कोरोना वायरस के 5,500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 219 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र की बात करें तो पूरे राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 8,590 मामले सामने आ चुके हैं और 369 लोगों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    मुंबई पुलिस
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    मुंबई

    कोरोना वायरस: मुंबई में लक्षण दिखने और मौत होने के बीच मात्र 6.4 दिन का अंतर महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में छह हजार से ज्यादा संक्रमित, देशभर में आंकड़ा 23 हजार पार महाराष्ट्र
    मुंबई: टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी की कार पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार, जानिए मामला छत्तीसगढ़
    मुंबई: स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान- 15 मई तक 6.5 लाख लोग हो सकते हैं कोरोना संक्रमित भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मौतें, 934 पहुंचा आंकड़ा भारत की खबरें
    लॉकडाउन बढ़ाने या खत्म करने को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली
    कोरोना वायरस: संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन आगे बढ़ाना चाहते हैं कई राज्य भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 2 लाख मौतें, भारत मे 26 हजार पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा भारत की खबरें

    मुंबई पुलिस

    अक्षय कुमार ने दिखाई फिर दरियादिली, अब मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए पैसे अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस: मास्क के नाम पर महिला को लगाया लाखों का चूना, इंजीनियर गिरफ्तार मुंबई
    पत्नी ने अपना फोन देने से किया इनकार तो गुस्साए पति ने कर दी हत्या मुंबई
    मुंबई: अश्लील बातें करने के लिए व्यक्ति ने फाइव स्टार होटल में की 4,500 कॉल्स, गिरफ्तार मुंबई

    कोरोना वायरस

    उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के शिव मंदिर में दो पुजारियों की धारदार हथियार से हत्या उत्तर प्रदेश
    हरियाणा में कोरोना संदिग्ध महिला के अंतिम संस्कार पर बवाल, ग्रामीणों का पुलिस पर हमला भारत की खबरें
    कोरोना के बाद भी कनिका कपूर को झेलनी होंगी मुश्किलें, अब पुलिस ने थमाया कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख पार, जानिए किस गति से बढ़े मामले भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    फ्रीलांस जॉब की तलाश करने वाले इन बातों का रखें ध्यान, जल्द मिलेगी नौकरी शिक्षा
    हरियाणा के गृहमंत्री ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के लिए दिल्ली को ठहराया जिम्मेदार दिल्ली
    सुभाष घई बनाएंगे 'खलनायक' और 'कालीचरण' का सीक्वल, लॉकडाउन में ही पूरी की स्क्रिप्ट बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: आवाजाही रोकने के लिए तमिलनाडु के वेल्लोर ने आंध्र प्रदेश सीमा पर बनाई दीवार तमिलनाडु
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023