Page Loader
असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें'

असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें'

Jun 05, 2019
02:10 pm

क्या है खबर?

असम पुलिस का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल, असम पुलिस ने गांजे से भरा एक ट्रक पकड़ा था। इसके बाद असम पुलिस ने ट्विटर पर लिखा कि उसे इस गांजे के मालिक की तलाश है, लेकिन उसने यह बात कहने का जो तरीका अपनाया है, ट्विटर पर उसकी खूब चर्चा हो रही है। यह खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 3,000 से ज्यादा रिट्वीट और 8,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। नीचे देखिये यह ट्वीट।

ट्वीट

ट्वीट को मिल रही है सराहना

असम पुलिस ने 4 जून को रात लगभग 9 बजे यह ट्वीट किया था। इसमें पुलिस ने लिखा, 'क्या किसी का कल रात चगोलिया चेकप्वाइंट पर भारी मात्रा में (590 किलो) गांजा और ट्रक गायब हो गया था? घबराइये नहीं, वो हमें मिल गया है। कृप्या धुबरी पुलिस से संपर्क करें और वो आपकी जरूर मदद करेगी। टीम धुबरी का शानदार काम।' देखते ही देखते असम पुलिस का यह ट्वीट वायरल हो गया और इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

वायरल हो रहा असम पुलिस का यह ट्वीट

जानकारी

पुख्ता सूचना पर पकड़ा गया ट्रक

फोटो में दिख रहा है कि एक ट्रक के बगल में गांजे से भरे कई डिब्बे एक-दूसरे पर रखे हुए हैं। पुलिस ने एक पुख्ता सूचना मिलने पर छापेमारी कर ट्रक बरामद किया है।

मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस के ट्वीट को टक्कर दे रहा असम पुलिस का यह ट्वीट

असम पुलिस अपने इस ट्वीट से मुंबई पुलिस को टक्कर देती दिख रही है। मुंबई पुलिस के कई मजेदार ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। मुंबई पुलिस ट्विटर पर लोगों की समस्याओं के समाधान करने के साथ-साथ कई बार मजेदार तरीके से सलाह भी देती है। इसके लिए कई बार मीम्स, बॉलीवुड फिल्मों के सीन या सोशल मीडिया ट्रेंड्स का सहारा लिया जाता है। नीचे देखिये मुंबई पुलिस के ऐसे ही कुछ शानदार ट्वीट्स।

ट्विटर पोस्ट

खतरनाक हो सकता है लापरवाही से गाड़ी चलाना

ट्विटर पोस्ट

जब कोई दोस्त पीने के बाद ड्राइव करने को बोले

ट्विटर पोस्ट

हेलमेट लगाना है जरूरी