Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / अलविदा 2019: इस साल हर महीने हुईं कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं, डालें एक नजर
देश

अलविदा 2019: इस साल हर महीने हुईं कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं, डालें एक नजर

अलविदा 2019: इस साल हर महीने हुईं कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं, डालें एक नजर
लेखन प्रमोद कुमार
Dec 30, 2019, 05:34 pm 6 मिनट में पढ़ें
अलविदा 2019: इस साल हर महीने हुईं कौन-कौन सी बड़ी घटनाएं, डालें एक नजर

यह साल अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। कुछ ही घंटे बाद नया साल 2020 दस्तक दे देगा। 2019 भारत के लिहाज से कई मायनों में खास रहा। इस साल कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जो इतिहास में अपनी जगह बना लेंगी। कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जो लंबे समय तक याद रहेंगी। इनमें पुलवामा हमला, आम चुनाव से लेकर नागरिकता संशोधन कानून बनना आदि शामिल हैं। आइये, इस साल के हर महीने की बड़ी घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।

जानकारी
जनवरी में प्रमुख रहीं ये घटनाएं

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं ने प्रवेश कर इतिहास रच दिया था। वहीं पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

#2
फरवरी: पुलवामा हमला और बालाकोट एयरस्ट्राइक

पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर हुए हमले में 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी। यह भारत पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया। हमले के कुछ दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए। हवाई झड़प के दौरान घायल हुए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था।

#3
मार्च: मिशन शक्ति ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लॉ अर्थ ऑरबिट (LEO) सैटेलाइट को मार गिराने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस 'मिशन शक्ति' की जानकारी देश को संबोधित कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। भारत और रूस के बीच तीन अरब डॉलर का समझौता हुआ था। इसके तहत भारत, रूस से अकुला-2 परमाणु पनडुब्बी को 10 साल के लिए लीज पर लेगा।

जानकारी
अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी को मिला रूस के सर्वोच्च सम्मान

रूस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के रिश्तों को अभूतपूर्व ऊंचाई देने के लिए 'द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' सम्मान से नवाजा गया।

#5
मई: देश को मिली नई सरकार

देश को नई सरकार मिली। आम चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड विजय प्राप्त करते हुए दोबारा सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। भारतीय वायुसेना की तीन महिलाओं वाले क्रू ने मीडियम-लिफ्ट हेलीकॉप्टर Mi-17 V5 में उड़ान भरी। यह पहली बार था जब वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने महिला क्रू के साथ उड़ान भरी। जानीमानी पत्रिका 'टाइम' ने प्रधानमंत्री मोदी को 'डिवाइडर इन चीफ' बताया था।

#6
जून: बिहार में दिमागी बुखार के प्रकोप

बिहार में दिमागी बुखार के प्रकोप से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसे रोकने के लिए सरकार के इंतजामों को पोल खुल गई थी। मराठा आरक्षण के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरक्षण की सीमा 16 प्रतिशत से घटाकर नौकरियों में 12 प्रतिशत और शिक्षा में 13 प्रतिशत करने का फैसला दिया। कठुआ गैंगरेप और हत्याकांड मामले में पठानकोट अदालत ने दोषी करार दिए गए तीन लोगों को उम्रकैद और तीन को पांच-पांच साल की सजा सुनाई।

#7
जुलाई: ISRO ने लॉन्च किया था चंद्रयान-2

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह चांद की सतह पर उतरने की भारत की पहली कोशिश थी। बिहार और असम में आई बाढ़ से 150 लोगों की मौत हुई और एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। लंबी बहस के बाद संसद ने तीन तलाक कानून को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून देशभर में लागू हो गया।

#8
अगस्त: जम्मू-कश्मीर के नाम रहा महीना

इस महीने के पहले हफ्ते में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजिक करने का ऐलान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और अरुण जेटली का निधन इसी महीने में हुआ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अपडेट की गई नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) की अंतिम सूची प्रकाशित हुई, जिसमें 19 लाख से ज्यादा लोगों को जगह नहीं मिली।

#9
सितंबर: चांद पर उतरने से चूका भारत

महीने की पहली तारीख से देशभर में नया मोटर वाहन अधिनियम लागू किया गया। इसके तहत ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। चंद्रयान-2 के तहत भेजे गए विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर उतरने से कुछ सेंकड पहले कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया। तमाम कोशिशों के बाद इससे संपर्क नहीं हो पाया। पंजाब के गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से 16 लोगों की मौत हुई और 10 लोग घायल हुए।

#10
अक्टूबर: व्हाट्सऐप जासूसी और विधानसभा चुनाव

इस महीने व्हाट्सऐप के जरिए जासूसी का मामला सामना आया था। दुनियाभर में हुई जासूसी का शिकार भारत के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और वकील भी हुए थे। यह मामला सामने आने के बाद खूब विवाद हुआ था। भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री और JNU से पढ़े अभिषेक बनर्जी को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने की घोषणा हुई थी। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या भूमि विवाद की सुनवाई पूरी हुई, फैसला सुरक्षित रखा गया। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए।

#11
नवंबर: खत्म हुआ अयोध्या भूमि विवाद

इस महीने की सबसे बड़ी घटना दशकों से चले आ रहे अयोध्या भूमि विवाद का निपटारा होना रहा। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने अयोध्या की विवादित भूमि का मालिकाना हक रामलला विराजमान को सौंप दिया। महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस ने अजित पवार के समर्थन से सरकार बनाई, लेकिन बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच करतारपुर कॉरिडोर की शुरुआत हुई।

#12
दिसंबर: नागरिकता कानून को लेकर जारी है विवाद

संसद ने शीतकालीन सत्र में नागरिकता संशोधन कानून को हरी झंडी दिखाई। इसके तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले गैर-मुस्लिम लोगों को आसानी से भारत की नागरिकता मिल सकेगी। पूरे देश मे इस कानून के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्रों से लेकर आम लोग इसके विरोध में सड़कों पर हैं। इसके अलावा झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और वहां महागठबंधन की सरकार बनी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
झारखंड
बिहार
हरियाणा
ताज़ा खबरें
ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को नये सॉफ्टवेयर अपडेट में क्रूज कंट्रोल के साथ मिले ये फीचर्स
ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को नये सॉफ्टवेयर अपडेट में क्रूज कंट्रोल के साथ मिले ये फीचर्स ऑटो
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला
फिल्म 'शेरदिल' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला मनोरंजन
मधुमेह रोगी ले सकते हैं इन पांच डेजर्ट का आनंद, आसान हैं इनकी रेसिपी
मधुमेह रोगी ले सकते हैं इन पांच डेजर्ट का आनंद, आसान हैं इनकी रेसिपी लाइफस्टाइल
महाराष्ट्र: सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खाली किया आधिकारिक आवास
महाराष्ट्र: सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खाली किया आधिकारिक आवास राजनीति
वजन कम करना चाहते हैं? जरूर अपनाएं ये डिनर से जुड़ी आदतें
वजन कम करना चाहते हैं? जरूर अपनाएं ये डिनर से जुड़ी आदतें लाइफस्टाइल
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 255 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 255 लोगों की मौत दुनिया
पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा
पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा दुनिया
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा दुनिया
आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील
आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान, सरकार ने लोगों से की चाय कम पीने की अपील दुनिया
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक: 180 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा भारत
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक: 180 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा भारत देश
और खबरें
अफगानिस्तान
काबुल: इस्लामिक स्टेट ने ली गुरुद्वारे पर हमले की जिम्मेदारी, पैगंबर के अपमान का बदला बताया
काबुल: इस्लामिक स्टेट ने ली गुरुद्वारे पर हमले की जिम्मेदारी, पैगंबर के अपमान का बदला बताया दुनिया
अफगानिस्तान: काबुल स्थित गुरुद्वारे पर आतंकी हमला; दो की मौत, कई फंसे
अफगानिस्तान: काबुल स्थित गुरुद्वारे पर आतंकी हमला; दो की मौत, कई फंसे दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
तालिबान के हाथों मारे गए दानिश सिद्दीकी को मिला पुलित्जर अवॉर्ड
तालिबान के हाथों मारे गए दानिश सिद्दीकी को मिला पुलित्जर अवॉर्ड देश
तालिबान का महिलाओं पर सख्ती के लिए नया फरमान, सार्वजनिक जगहों पर पहनना होगा बुर्का
तालिबान का महिलाओं पर सख्ती के लिए नया फरमान, सार्वजनिक जगहों पर पहनना होगा बुर्का दुनिया
और खबरें
झारखंड
JAC: झारखंड बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10 और 12 के नतीजे, ऐसे करें डाउनलोड
JAC: झारखंड बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10 और 12 के नतीजे, ऐसे करें डाउनलोड करियर
झारखंड में रेप के आरोपियों को आग में जिंदा जलाया
झारखंड में रेप के आरोपियों को आग में जिंदा जलाया देश
झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा,  फिर की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा, फिर की पीट-पीटकर हत्या देश
पूजा सिंघल: कम उम्र में बनीं IAS, कैसा रहा 22 साल का करियर?
पूजा सिंघल: कम उम्र में बनीं IAS, कैसा रहा 22 साल का करियर? करियर
JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 921 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 921 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
और खबरें
बिहार
बिहार: अग्निपथ योजना विरोधी प्रदर्शनों के कारण BEd CET स्थगित
बिहार: अग्निपथ योजना विरोधी प्रदर्शनों के कारण BEd CET स्थगित करियर
दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग देश
अग्निपथ योजना: सिंकदराबाद हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा, व्हाट्सऐप के जरिए जुटाई थी भीड़
अग्निपथ योजना: सिंकदराबाद हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा, व्हाट्सऐप के जरिए जुटाई थी भीड़ देश
अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन: बिहार में रेलवे की 700 करोड़ रुपये की संपत्ति तबाह, 718 गिरफ्तार
अग्निपथ विरोधी प्रदर्शन: बिहार में रेलवे की 700 करोड़ रुपये की संपत्ति तबाह, 718 गिरफ्तार देश
अग्निपथ योजना: बिहार में भड़की हिंसा से 200 करोड़ की संपत्ति नष्ट, 50 बोगियां खाक
अग्निपथ योजना: बिहार में भड़की हिंसा से 200 करोड़ की संपत्ति नष्ट, 50 बोगियां खाक देश
और खबरें
हरियाणा
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा
हरियाणा निकाय चुनाव: 22 सीटों पर भाजपा तो 19 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जमाया कब्जा राजनीति
NDA के पहले महिला बैच की परीक्षा में हरियाणा की शनन ढाका ने किया टॉप
NDA के पहले महिला बैच की परीक्षा में हरियाणा की शनन ढाका ने किया टॉप करियर
HSSC: हरियाणा में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
HSSC: हरियाणा में 26,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन करियर
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, हरियाणा के दो जिलों में कोचिंग सेंटर बंद कराए गए
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन, हरियाणा के दो जिलों में कोचिंग सेंटर बंद कराए गए देश
किन राज्यों ने की अग्निपथ योजना के अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा?
किन राज्यों ने की अग्निपथ योजना के अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा? देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022