NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: आज चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, किले में तब्दील हुआ रामलीला मैदान
    दिल्ली: आज चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, किले में तब्दील हुआ रामलीला मैदान
    1/6
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    दिल्ली: आज चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, किले में तब्दील हुआ रामलीला मैदान

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 22, 2019
    12:43 pm
    दिल्ली: आज चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, किले में तब्दील हुआ रामलीला मैदान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रैली में मुख्यतौर पर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र सरकार के फैसले पर बात करेंगे। उनकी ये रैली ऐसे समय पर हो रही है जब दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कारण उनकी रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    2/6

    तीन स्तरीय हैं सुरक्षा के इंतजाम

    प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए रामलीला मैदान को एक किले में तब्दील कर दिया गया है और जमीन और आसमान दोनों जगह से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। तीन स्तरीय इस सुरक्षा में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) कमांडो, दिल्ली पुलिस की सुरक्षा विंग और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है। इसके अलावा 5,000 सुरक्षा और ट्रैफिक कर्मचारियों को भी इलाके के आसपास तैनात किया गया है।

    3/6

    रामलीला मैदान को बनाया गया 'नो-फ्लाई जोन'

    दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने सुरक्षा की जानकारी देते हुए बताया, "रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आदि केंद्रीय सशस्त्र बलों के 2,000 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सुरक्षा और ट्रैफिक जवानों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के कमांडो भी हैं।" इस बीच रामलीला मैदान के आसपास के इलाके को 'नो-फ्लाई जोन' घोषित कर दिया गया है और NSG के एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-ड्रोन दस्तों को भी तैनात किया गया है।

    4/6

    ID कार्ड दिखाकर होगा प्रवेश

    रामलीला मैदान के आसपास की दुकानों को पुलिसकर्मियों ने सैनिटाइज कर लिया है और प्रशिक्षित स्नाइपर्स नजर रखे हुए हैं। रंधावा ने बताया कि रामलीला मैदान के आसपास कुछ रूटों को डायवर्ट किया जाएगा। वहीं दिल्ली पुलिस की सुरक्षा विंग के एक अधिकारी ने बताया कि रैली में हिस्सा लेने वालों को ID कार्ड दिखाना होगा और तलाशी के लिए हर गेट पर मेटर डिटेक्टर लगाए गए हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों और VVIP के लिए अलग गेट से प्रवेश होगा।

    5/6

    भाजपा को रैली में दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

    खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 12:30 बजे के आसपास रामलीला मैदान पहुंचेंगे और उनका भाषण 12:45 बजे शुरू होगा। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दिल्ली में ये उनकी पहली रैली होगी। सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि रैली में प्रधानमंत्री मोदी नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर कुछ बोलते है या नहीं। भाजपा ने रैली में दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई है।

    6/6

    फरवरी में होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव

    बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं और भाजपा लगभग दो दशक बाद सत्ता में आने की कोशिश में लगी हुई। वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अपने गढ़ को बचाए रखना चाहेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    नरेंद्र मोदी
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार
    नागरिकता कानून

    दिल्ली

    नागरिकता कानून: जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर फिर प्रदर्शन, बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर हिंसा बिहार
    नागरिकता कानून का विरोध: फिर हिरासत में लिए गए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद दिल्ली पुलिस
    दुनिया की 'इंटरनेट शटडाउन कैपिटल' भारत में क्या है इंटरनेट बंद करने की प्रक्रिया? भारत की खबरें
    दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए चंद्रशेखर आजाद छूटकर भागे दिल्ली पुलिस

    नरेंद्र मोदी

    अगले बजट में इनकम टैक्स की दरों में कटौती कर सकती है केंद्र सरकार निर्मला सीतारमण
    नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, जानें क्या-क्या कहा नागरिकता कानून
    नागरिकता कानून: भाजपा की सहयोगी पार्टी का यू-टर्न, समर्थन के बाद अब जाएगी सुप्रीम कोर्ट भारत की खबरें
    'रेप इन इंडिया' पर हंगामा, जानिये रेप को लेकर क्या-क्या बोल चुके हैं हमारे नेता झारखंड

    आम आदमी पार्टी समाचार

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी NRC के खिलाफ, अब तक विरोध में आए सात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
    नागरिकता संशोधन बिल: लोकसभा में अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, जानें क्या कुछ कहा मुस्लिम
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: पानी की गुणवत्ता को लेकर विवाद जारी, केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर दिल्ली

    भाजपा समाचार

    NRC और नागरिकता कानून के खिलाफ ममता बनर्जी की हुुुंकार, बंगाल सरकार बर्खास्त करने की चुनौती पश्चिम बंगाल
    "गजब" ग्वालियर: गायों के लिए कंबल दान करो, कम समय में हथियारों का लाइसेंस पाओ मध्य प्रदेश
    नागरिकता कानून: विरोध प्रदर्शनों के कारण अब पश्चिम बंगाल में भी लगी इंटरनेट पर पाबंदी पश्चिम बंगाल
    'राहुल सावरकर' बयान पर शिवसेना की कांग्रेस को चेतावनी, सावरकर पर नहीं होगा कोई समझौता महाराष्ट्र

    नागरिकता कानून

    उत्तर प्रदेश: पुलिस कह रही नहीं चलाई कोई गोली, वीडियो में फायरिंग करते दिखा पुलिसकर्मी योगी आदित्यनाथ
    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: रेलवे को अब तक 88 करोड़ की संपत्ति का नुकसान पाकिस्तान समाचार
    हिंसक होते नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन, देशभर में 17 लोगों की मौत कर्नाटक
    यहां पढ़िये नागरिकता कानून और NRC को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब असम
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023