NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / घूस कांड: महुआ मोइत्रा संसदीय समिति के सामने पेश हुईं, दुबई से लॉगिन हुआ लोकसभा अकाउंट
    अगली खबर
    घूस कांड: महुआ मोइत्रा संसदीय समिति के सामने पेश हुईं, दुबई से लॉगिन हुआ लोकसभा अकाउंट
    महुआ मोइत्रा लोकसभा आचार समिति के सामने पेश हुईं

    घूस कांड: महुआ मोइत्रा संसदीय समिति के सामने पेश हुईं, दुबई से लॉगिन हुआ लोकसभा अकाउंट

    लेखन आबिद खान
    Nov 02, 2023
    11:16 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा आज संसदीय आचार समिति के सामने पेश हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक, महुआ से अलग-अलग मंत्रालयों से मिली रिपोर्ट के आधार पर पूछताछ की जाएगी।

    समिति ने इस संबंध में गृह, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और विदेश मंत्रालय से जानकारी मांगी थी।

    इससे पहले महुआ ने समिति से 5 नवंबर के बाद पूछताछ करने का आग्रह किया था, जिसे समिति ने ठुकरा दिया था।

    दुबई

    दुबई से 47 बार लॉगिन हुआ महुआ का लोकसभा अकाउंट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महुआ के लोकसभा अकाउंट का 47 बार दुबई से लॉगिन किया गया है। ये लॉगिन कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के दुबई दफ्तर से किए गए थे।

    बता दें कि हीरानंदानी ने ही एक हलफनामे में कहा है कि उन्होंने महुआ के कहने पर उनके लोकसभा के लॉगिन का इस्तेमाल कर अडाणी समूह के खिलाफ सवाल किए थे।

    महुआ खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने हीरानंदानी से लोकसभा आइडी-पासवर्ड साझा किया था।

    निशिकांत

    निशिकांत दुबे ने साधा महुआ पर निशाना 

    महुआ के लोकसभा अकाउंट से दुबई में लॉगिन होने की खबरों पर निशिकांत दुबे ने निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा, 'महुआ जी (आरोपी सांसद) की खबर जो मीडिया में चल रही है,उसके अनुसार 47 बार दुबई में हीरानंदानी के यहां से मेल आईडी, सांसद पोर्टल से लोकसभा में प्रश्न पूछे गए। यदि यह खबर सही है तो देश के सभी सांसदों को महुआ जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। हीरानंदानी के लिए हीरानंदानी ने लोकसभा में प्रश्न पूछे।'

    विदेश

    महुआ ने लोकसभा कार्यालय को बिना बताए की 14 विदेश यात्राएं

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप हैं कि महुआ ने बतौर सांसद 14 विदेश यात्राएं की है, जिनकी जानकारी लोकसभा कार्यालय को नहीं दी गई।

    वे 10 मई, 2022 को युनाइटेड किंगडम (UK), 20 नवंबर, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), 13 मई, 2023 को अमेरिका, 13 जून, 2023 को फ्रांस, 11 अगस्त, 2023 को UAE और 1 सितंबर, 2023 को फ्रांस गई थीं।

    इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल की भी यात्रा की है।

    मामला

    क्या है मामला?

    भाजपा सांसद दुबे ने आरोप लगाया है कि संसद में सवाल पूछने के लिए महुआ ने हीरानंदानी से रिश्वत ली है।

    दुबे ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा गया है कि मोइत्रा ने संसद में 61 सवाल पूछे, जिनमें से लगभग 50 हीरानंदानी और उनकी कंपनी के हितों को बचाने के लिए थे।

    दुबे ने ये आरोप सुप्रीम कोर्ट के वकील देहाद्रई के एक पत्र के आधार पर लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तृणमूल कांग्रेस
    महुआ मोइत्रा
    लोकसभा
    निशिकांत दुबे

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    तृणमूल कांग्रेस

    TMC नेता मुकल रॉय की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज, जानिए क्या है पूरा मामला मुकुल रॉय
    अमित शाह को फोन करने के दावों पर ममता बोलीं- साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने किया अमर्त्य सेन के आवास के बाहर धरने का आह्वान  पश्चिम बंगाल
    क्या है भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला, जिसमें कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया दूसरे पोस्टमार्टम का आदेश? पश्चिम बंगाल

    महुआ मोइत्रा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा के रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने से संबंधित विवाद क्या है? तृणमूल कांग्रेस
    रिश्वत लेकर सवाल पूछने का मामला: महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत आचार समिति को भेजी गई लोकसभा
    कौन हैं जय अनंत देहाद्रई, जिनकी वजह से महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुसीबतें?  तृणमूल कांग्रेस
    महुआ मोइत्रा के रिश्वत लेकर सवाल पूछने के आरोपों में 26 अक्टूबर को लोकसभा की सुनवाई लोकसभा

    लोकसभा

    संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, मणिपुर मुद्दे पर गतिरोध जारी संसद मानसून सत्र
    अधीर रंजन चौधरी निलंबन: विपक्ष ने किया लोकसभा का बहिष्कार, खड़गे ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा कांग्रेस समाचार
    मोदी सरकार का आपराधिक कानूनों में बड़ा बदलाव; IPC और CrPC होंगे खत्म, 3 विधेयक पेश संसद मानसून सत्र
    आपराधिक कानूनों में बदलाव: यौन हिंसा में पीड़िता का बयान अनिवार्य, मौत की सजा का प्रावधान अमित शाह

    निशिकांत दुबे

    झारखंड: सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर FIR, जबरन उड़ान की मंजूरी लेने का आरोप ट्विटर
    भाजपा सांसदों के खिलाफ FIR के बाद देवघर के उपायुक्त के खिलाफ राजद्रोह का मामला झारखंड
    झारखंड: मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन के बयान पर विवाद, बोले- अंडरगारमेंट्स खरीदने दिल्ली गया था झारखंड
    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025