NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: घर-घर जाकर बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने पर विचार जारी, विशेषज्ञों ने किया समर्थन
    देश

    महाराष्ट्र: घर-घर जाकर बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने पर विचार जारी, विशेषज्ञों ने किया समर्थन

    महाराष्ट्र: घर-घर जाकर बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने पर विचार जारी, विशेषज्ञों ने किया समर्थन
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 06, 2021, 05:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: घर-घर जाकर बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने पर विचार जारी, विशेषज्ञों ने किया समर्थन

    कोरोना से देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार तेज बनी हुई है। इसी बीच राज्य में घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने की मांग बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने भी इस मांग का समर्थन किया है। बता दें कि हाल ही में राज्य की कोरोना टास्क फोर्स ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर खराब सेहत वाले और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को घर जाकर वैक्सीन लगाने की इजाजत मांगी थी।

    अभी तक घर जाकर वैक्सीन लगाने का नियम नहीं

    देश में 16 जनवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। 1 मार्च से शुरू हुए इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। अभी तक घर जाकर वैक्सीन लगाने के नियम नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो यह अच्छा रहेगा।

    घर-घर जाकर वैक्सीन लगाना अच्छा विचार- टास्क फोर्स के सदस्य

    इंडिया टुडे से बात करते हुए राज्य की कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य और मुंबई के फोर्टिस अस्पताल से जुड़े डॉक्टर राहुल पंडित ने कहा कि चलने-फिरने में परेशानी का सामना करने वाले बुजुर्गों को घर जाकर वैक्सीन लगाना अच्छा विचार है। उन्होंने कहा कि घरों और वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को महामारी से ज्यादा खतरा है। ऑस्ट्रेलिया में पहले वृद्धाश्रमों में रहने वाले लोगों को वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरुआत की गई थी।

    बुजुर्ग लोगों के लिए उपयोगी होगा ऐसा विचार- पिंटो

    पीडी हिंदुजा अस्पताल से जुड़े डॉक्टर लेन्सलॉट पिंटो भी इस विचार से सहमत हैं। उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से यह शानदार विचार है। हम पोलिया अभियान में घर-घर जाकर वैक्सीन देते हैं। अगर हम ऐसा ही कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में कर पाएं तो यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगा, जिनके लिए शारीरिक चुनौतियों के कारण घर से बाहर आना मुश्किल होता है।" कई दूसरे विशेषज्ञ भी उनकी इस बात से सहमति जताते हैं।

    लोगों ने जताई थी ऐसी चिंताएं

    राज्य के कई लोगों द्वारा इस तरह की मांग किए जाने के बाद महाराष्ट्र ने केंद्र से घर-घर जाकर बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने की अनुमति मांगी है। लोगों का कहना था कि उनके परिजनों को शारीरिक चुनौतियों या उम्र के कारण वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर, वहां इंतजार कर वैक्सीन लगवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने वैक्सीनेशन केंद्र तक आने-जाने में महामारी से सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की थी।

    महाराष्ट्र में महामारी की क्या स्थिति?

    महाराष्ट्र में अब तक 21,98,399 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,393 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन यहां 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे। राज्य के कई शहरों में महामारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है।

    देश में महामारी और वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    भारत में बीते दिन कोरोना के 18,327 नए मामले सामने आए और 108 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,11,92,088 हो गई है। इनमें से 1,57,656 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,94,97,704 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 14,92,201 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    महाराष्ट्र
    वैक्सीन समाचार
    केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: इस साल सड़क हादसों में गई 4,922 लोगों की जान, आधे से अधिक बाइक चालक सड़क दुर्घटना
    नागपुर: IPL सट्टेबाजी में नुकसान होने पर युवक ने दी जान, मां ने भी की आत्महत्या नागपुर
    भारत की ये 5 जगह हैं बेहद रहस्यमयी, वैज्ञानिकों के लिए भी बनी हुई हैं पहेली राजस्थान
    गोएयर संस्थापक जहांगीर वाडिया ने इंग्लैंड से की पढ़ाई, अरबों में है उनके परिवार की संपत्ति गोएयर

    वैक्सीन समाचार

    IIT दिल्ली की कोरोना वैक्सीन नहीं जमने देगी खून का थक्का, इम्यून सेल्स होंगी तैयार   कोरोना वायरस
    गणतंत्र दिवस पर भारत निर्मित दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें इसके बारे में भारत बायोटेक
    कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से संबंधित रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय
    चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से बाकी दुनिया को डरना चाहिए? कोरोना वायरस

    केंद्र सरकार

    #NewsBytesExplainer: क्या है राजदंड 'सेंगोल' का ऐतिहासिक महत्व, जिसे नए संसद भवन में किया जाएगा स्थापित?  संसद
    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कफ सिरप निर्माताओं को निर्यात से पहले करानी होगी गुणवत्ता जांच दवा
    #NewsBytesExplainer: RBI क्यों लेकर आया था 2,000 रुपये के नोट और अब क्यों कर रहा बंद? भारतीय रिजर्व बैंक
    चिदंबरम ने 2,000 के नोट जारी करने को बताया मुर्खतापूर्ण, बोले- इससे जमा हुआ काला धन पी चिदंबरम

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,690 नए मामले, सक्रिय मरीज 20,000 से कम हुए कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2,109 नए मरीज, सक्रिय मामले घटे कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,331 नए मरीज, सक्रिय मामले भी घटे कोरोना वायरस के मामले

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023