कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,000 से अधिक नए मामले, 137 की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 13,083 नए मामले सामने आए और 137 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,33,131 हो गई है। इनमें से 1,54,147 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,69,824 हो गई है। सितंबर में महामारी के चरम पर ये आंकड़ा 10.15 लाख से अधिक था।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन लगभग 15,000 मरीज हुए ठीक
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,808 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,04,09,160 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.98 प्रतिशत हो गई है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,56,329 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 19.58 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,21,184 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,000 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,38,401 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,211 लोगों की मौत हुई है।
9,17,630 मामलों और 3,704 मौतों के साथ केरल और 8,87,591 मामलों और 7,152 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,771 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 56 मरीजों की मौत हुई। राज्य में नए मामले कम हो रहे हैं।
इसी तरह आंध्र प्रदेश में 125 नए मामले सामने आए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं कर्नाटक में 468 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई।
केरल में बीते दिन 6,268 लोगों को संक्रमित पाया गया और 22 मरीजों की मौत हुई।
डाटा
35 लाख से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में मंगलवार तक 35 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। अभियान के 14वें दिन यानी शुक्रवार को कुल 5,71,974 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 10.20 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.20 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 22.04 लाख की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.60 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.37 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 91.18 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.23 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।