NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,327 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा मामले
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,327 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,327 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 06, 2021
    09:19 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,327 नए मामले सामने आए और 108 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,11,92,088 हो गई है। इनमें से 1,57,656 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,80,304 हो गई है। सक्रिय मामलों में आज फिर इजाफा देखने को मिला है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 14,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,234 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,08,54,128 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.01 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,51,935 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 22.07 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 21,98,399 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,393 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,72,785 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,271 मौतें हुई हैं।

    9,53,813 मामलों और 12,354 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,90,441 मामलों और 7,172 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 10,216 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 53 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में स्थिति खराब हो रही है।

    इसी तरह केरल में बीते दिन 2,776 लोगों को संक्रमित पाया गया और 16 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 124 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 677 मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई।

    डाटा

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,94,97,704 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 14,92,201 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आगामी दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 11.60 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.60 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 25.79 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.89 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.22 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 1.08 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.62 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    भारत की खबरें

    फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, 21 दिन में 100 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर सोनिया गांधी
    भारत में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आई टोयोटा की अपकमिंग SUV RAV4 ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान को आतंकियों पर कार्रवाई नहीं करना पड़ा महंगा, FATF की ग्रे सूची में रहेगा बरकरार पाकिस्तान समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,577 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,500 से ज्यादा मामले महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    किसान आंदोलन: भारतीय हस्तियों के ट्वीट मामले में भाजपा IT सेल प्रमुख शामिल- महाराष्ट्र के मंत्री ट्विटर
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 42 दिन बाद सामने आए देश में सबसे अधिक नए मामले मुंबई
    मुंबई: कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर फिर लागू हो सकता है लॉकडाउन- BMC मेयर मुंबई
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में नए मामलों में ताजा उछाल के क्या कारण हैं? कोरोना वायरस

    केरल

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 14,256 नए मामले, 152 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    केरल: तेंदुए का शिकार कर खाया उसका मांस, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,849 नए मरीज, 155 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,203 नए मामले, तीसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना केरल भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, GDP में 0.4 फीसदी इजाफा आर्थिक मंदी
    कोरोना: क्या संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा भारत, क्या कहते हैं विशेषज्ञ? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,488 नए मामले, 113 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वैक्सीनेशन: निजी केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं? वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025