NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: महाराष्ट्र के 28 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, कई जिले बने हॉटस्पॉट
    अगली खबर
    कोरोना: महाराष्ट्र के 28 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, कई जिले बने हॉटस्पॉट

    कोरोना: महाराष्ट्र के 28 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, कई जिले बने हॉटस्पॉट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 27, 2021
    04:35 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में कुछ समय तक नियंत्रण में रहे हालात कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

    बीते कुछ दिनों से यहां कोरोना के दैनिक मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन राज्य में मिले नए मरीजों की संख्या 8,300 के पार पहुंच गई।

    राज्य के 36 में 28 जिलों में संक्रमण की गति में तेजी आई है। लातूर, हिंगोली और नांदेड़ जैसे जिलों में महामारी विकराल रूप ले रही है।

    कोरोना वायरस

    अमरावती और यवतमाल बने हॉटस्पॉट

    न्यूज18 के अनुसार, राज्य में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी तो देखी ही जा रही है वहीं विदर्भ, अमरावती, अकोला और यवतमाल कोरोना संक्रमण के नए हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं।

    17 फरवरी को राज्य में मामलों में दैनिक वृद्धि की दर 0.17 प्रतिशत थी, जो अब 0.27 प्रतिशत हो गई है। राज्य में बीते दिन 8,333 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 48 मरीजों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।

    कोरोना वायरस

    बेंगलुरू को पछाड़कर दूसरा सर्वाधिक प्रभावित शहर बना पुणे

    महाराष्ट्र का पुणे लगभग चार महीने बाद बेंगलुरू को पछाड़कर दोबारा कोरोना से दिल्ली के बाद दूसरा सर्वाधिक प्रभावित शहर बन गया है।

    हालिया इजाफे के बाद पुणे में संक्रमितों की संख्या 4.06 लाख हो गई है। वहीं बेंगलुरू में यह 4.04 लाख और सर्वाधिक प्रभावित दिल्ली में 6.38 लाख बनी हुई है।

    पिछले चार दिनों से पुणे में रोजाना 1,000 से अधिक नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है, जो अन्य शहरों की तुलना में अधिक है।

    कोरोना वायरस

    सुपर स्प्रेडर इवेंट बने मामलों में तेजी की वजह?

    हालिया कुछ दिनों में महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कोरोना महामारी फैलाने वाले SAR-CoV-2 वायरस के दो नए वेरिएंट मिले थे।

    हालांकि सरकार का कहना था कि महाराष्ट्र में संक्रमण की गति बढ़ने के पीछे इनका हाथ नहीं है।

    कई जानकारों का कहना है कि सुपर स्प्रेडर इवेंट के कारण मामले बढ़ रहे हैं। लोगों ने अब ऐहतियात बरतना छोड़ दिया है। साथ ही प्रशासन भी अब टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रेकिंग को लेकर पहले की तरह चौकस नहीं है।

    कोरोना वायरस

    देश के 45 फीसदी सक्रिय मामले महाराष्ट्र में

    बीते तीन दिनों से रोजाना 8,000 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

    इस महीने की शुरुआत से लेकर अब तक यहां सक्रिय मामलों की संख्या में 23,000 से अधिक का इजाफा हो गया है।

    महाराष्ट्र में अब 67,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जो पूरे देश के सक्रिय मामलों का 45 प्रतिशत हिस्सा है। सक्रिय मरीजों के बढ़ने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ता है, जिससे हालात खराब होते हैं।

    जानकारी

    महाराष्ट्र में कुल कितने मामले?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक 21,38,154 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 67,608 सक्रिय मामले हैं और 52,041 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि महाराष्ट्र देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी की क्या स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए मामले सामने आए और 113 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,79,979 हो गई है। इनमें से 1,56,938 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,59,590 हो गई है।

    अमेरिका के बाद भारत महामारी से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुणे
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    पुणे

    IBPS सहित कई जगहों पर हो रही भर्तियां, ये लोग कर सकते हैं आवेदन शिक्षा
    अहमदाबाद: अपने चार बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद दो भाइयों ने की आत्महत्या गुजरात
    भारत में बनी कोरोना वायरस की संभावित वैक्सीन बाकियों की तुलना में कहां है? भारत की खबरें
    कंपनी के पैसे खर्चने पर नियोक्ता ने किया कर्मचारी को प्रताड़ित, निजी अंगों पर छिड़का सैनिटाइजर क्राइम समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: उप मुख्यमंत्री पद मांग सकती है कांग्रेस, न मिलने पर सरकार छोड़ने का विचार- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच ट्विटर
    महाराष्ट्र: राज्यपाल को नहीं दी गई राज्य सरकार के विमान के उपयोग की अनुमति उद्धव ठाकरे
    लोकल ट्रेन सेवा बहाल होने के बाद मुंबई में बढ़ने लगे कोरोना के मामले मुंबई लोकल ट्रेन

    कोरोना वायरस

    वैक्सीन आपूर्ति में भारत को मिलेगी प्राथमिकता, सीरम इंस्टीट्यूट की दूसरे देशों से धीरज की अपील भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: पुणे में बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, अमरावती में 1 मार्च तक बढ़ाया लॉकडाउन पुणे
    महाराष्ट्र: अगले आठ से 15 दिन भी बढ़ते रहे कोरोना मामले तो लगाया जाएगा लॉकडाउन- ठाकरे महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,199 नए संक्रमित, लगातार पांचवें दिन बढ़े सक्रिय मामले कोरोना वायरस के मामले
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025