NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,488 नए मामले, 113 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,488 नए मामले, 113 मरीजों की मौत

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,488 नए मामले, 113 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 27, 2021
    09:40 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,488 नए मामले सामने आए और 113 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,79,979 हो गई है। इनमें से 1,56,938 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,59,590 हो गई है। गुरुवार से सक्रिय मामलों में लगातार तेज इजाफा देखा जा रहा है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 12,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,771 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,07,63,451 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.14 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,73,918 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 21.52 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 21,38,154 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,041 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,52,357 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,164 मौतें हुई हैं।

    9,50,207 मामलों और 12,320 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,89,681 मामलों और 7,169 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,333 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 48 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में स्थिति खराब हो रही है।

    इसी तरह केरल में बीते दिन 3,671 लोगों को संक्रमित पाया गया और 14 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 96 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 571 मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई।

    डाटा

    क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,42,42,547 खुराक लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 7,69,904 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 11.33 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.33 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 25.16 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.85 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.10 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 1.05 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.53 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025

    भारत की खबरें

    मोटोरोला भारत में लॉन्च करेगी 5,000mAh बैटरी के साथ E7 पावर, सामने आई जानकारी एंड्रॉयड
    देश में पिछले 24 घंटे में मिले 11,649 कोरोना संक्रमित, लगातार तीसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,121 मामले, 81 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कबीरा मोबिलिटी ने लॉन्च की दो इलेक्ट्रिक बाइक्स, बेहतर रेंज के साथ मिलेगी तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: बीते 24 घंटों में देश में मिले 11,039 नए मरीज, 110 मौतें कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: उप मुख्यमंत्री पद मांग सकती है कांग्रेस, न मिलने पर सरकार छोड़ने का विचार- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    किसान आंदोलन: क्या हस्तियों ने भाजपा के दबाव में किए थे ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार करेगी जांच ट्विटर
    महाराष्ट्र: राज्यपाल को नहीं दी गई राज्य सरकार के विमान के उपयोग की अनुमति उद्धव ठाकरे

    केरल

    कोरोना वायरस: क्यों मामले कम न होने के बावजूद चिंतित नहीं है केरल सरकार? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 15,590 नए मामले, 191 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: बीते दिन देश में मिले 15,158 नए मरीज, दुनियाभर में अब तक 20 लाख मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 13,788 नए मामले, 150 से नीचे रहा मौत का आंकड़ा भारत की खबरें

    ब्राजील

    ब्राजील के राष्ट्रपति का अजीब बयान, बोले- लोगों को मगरमच्छ में बदल सकती है कोरोना वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 24,337 नए मामले, 333 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 23,950 नए मामले, 333 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 23,067 नए मामले, 312 की हुई मौत भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025