NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच बंद हो सकती है दिल्ली-मुंबई उड़ान और ट्रेन सेवा
    अगली खबर
    बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच बंद हो सकती है दिल्ली-मुंबई उड़ान और ट्रेन सेवा

    बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच बंद हो सकती है दिल्ली-मुंबई उड़ान और ट्रेन सेवा

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 20, 2020
    06:15 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण ने सरकार को चिंतित कर रखा है। यही कारण है कि सरकार ने इस पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार से डोर-टू-डोर सर्वे चालू करा दिया।

    इसी बीच बढ़ते संक्रमण का असर अब दिल्ली-मुंबई विमान और ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

    दिल्ली और मुंबई के बीच दोनों सेवाओं पर रोक लगाई जा सकती है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने इस पर विचार भी शुरू कर दिया है।

    बैठक

    समीक्षा बैठक में हुई दिल्ली में बढ़ते मामलो पर चर्चा

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को राज्य के अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना के मामलों की समीक्षा की थी। इसमें दिल्ली में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान यह भी तय किया गया कि ऐसे उपाय किए जाएं कि जिससे अन्य शहर और राज्यों का संक्रमण महाराष्ट्र नहीं पहुंचे।

    इस दौरान मुंबई-दिल्ली विमान और ट्रेन सेवा को बंद किए जाने पर भी चर्चा की गई।

    बयान

    सेवाओं को बंद करने पर अभी नहीं किया है कोई निर्णय- मुख्य सचिव

    मुख्य सचिव संजय कुमार ने समीक्षा बैठक के बाद कहा, "हम स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। दिल्ली में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वहां का संक्रमण महाराष्ट्र नहीं पहुंचे।"

    उन्होंने कहा, "वर्तमान में दिल्ली-मुंबई के बीच सीमित ट्रेन और उड़ान सेवाएं हैं। ऐसे में इन सेवाओं की संख्या कम करने या पूरी तरह से बंद करने पर निर्णय लिया जाएगा। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया है।"

    जानकारी

    दिल्ली-नागपुर सेवाओं पर किया जाएगा निर्णय

    महाराष्ट्र सरकार दिल्ली-मुंबई के साथ दिल्ली-नागपुर ट्रेन और विमान सेवा पर भी निर्णय कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक के बाद ही इन दोनों शहरों की सेवाओं पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।

    फैसला

    मुंबई में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

    इधर, राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने 31 दिसंबर तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय किया है।

    इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से सभी स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन परिजनों के नाराजगी जताने पर BMC ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय किया है।

    दिल्ली

    दिल्ली में लगातार बिगड़ रहे हैं हालात

    बता दें कि दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को भी यहां 7,546 नए मामले सामने आए और 90 मरीजों ने दम तोड़ा।

    इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 5,10,630 हो गई है, वहीं 8,033 मरीजों की मौत हुई है।

    इससे पहले बुधवार को दिल्ली में रिकॉर्ड 131 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में बढ़ते मामलों का असर NCR सहित हरियाणा और राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है।

    प्रयास

    संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली सरकार ने उठाए मजबूत कदम

    दिल्ली में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की रकम को 500 रुपये से बढ़कार 2,000 रुपये कर दिया है।

    इसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में शुक्रावर से डोर-टू-डोर सर्वे कराने का भी निर्णय किया गया है।

    इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें 13-14 लाख घरों तक पहुंचकर करीब 57 लाख लोगों का सर्वे करेगी और संदिग्धों को आइसोलेशन किया जाएगा।

    संक्रमण

    भारत और महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 45,882 नए मामले सामने आए और 584 मरीजों की मौत हुई है।

    देश में संक्रमितों की कुल संख्या 90,04,365 हो गई है और इनमें से 1,32,162 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 4,43,794 है।

    इसी तरह महाराष्ट्र में 5,535 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,63,055 पर पहुंच गई। इनमें से 46,356 मरीजों की मौत हो चुकी है और 16,35,971 मरीज ठीक हो चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL: डेब्यू पारी में शून्य पर आउट हुए हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक संस्करण में MI के लिए इन खिलाड़ियों ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच  मुंबई इंडियंस
    अनन्या पांडे बोलीं- बड़ी रोमांटिक हूं मैं, प्यार-मोहब्बत, पति और बच्चे मुझे सब चाहिए अनन्या पांडे
    CERT-In ने गूगल क्रोम में खामियों को लेकर चेताया, हैक हो सकता है सिस्टम  गूगल क्रोम

    मुंबई

    ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई के होटल में संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज शिवसेना समाचार
    ड्रग्स मामला: NCB ने जब्त किए दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के फोन दीपिका पादुकोण
    'हप्पू की उलटन पलटन' फेम संजय चौधरी पर दिन-दहाड़े हमला, कार रोककर की गई लूटपाट टीवी शो

    दिल्ली

    जल्द ही कोरोना की राजधानी बन सकती है दिल्ली, सरकार के प्रयास हुए विफल- दिल्ली हाईकोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    हाई सिक्योरिटी प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर की ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू, ऐसे करें बुक ऑटोमोबाइल
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 84 लाख पार, अकेले महाराष्ट्र में 17 लाख भारत की खबरें
    दिल्ली-NCR में छाई धुएं की परत, गंभीर स्थिति में वायु प्रदूषण वायु प्रदूषण

    महाराष्ट्र

    पुणे: लोनावला में शिवसेना नेता राहुल शेट्टी की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार पुणे
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम दिल्ली
    भारत में कोरोना वायरस टेस्ट की किस राज्य में कितनी फीस है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 44,000 नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल दिल्ली

    कोरोना वायरस

    भारत में विकास के विभिन्न चरणों में हैं 20 कोरोना वायरस वैक्सीन- डॉ हर्षवर्धन भारत की खबरें
    दिल्ली: प्रतिबंध का उल्लंघन कर लोगों ने जमकर चलाए पटाखे, गंभीर श्रेणी में वायु गुणवत्ता दिल्ली
    चीन: फ्रोजन बीफ और झींगे पर मिला कोरोना वायरस, सरकार ने जारी की चेतावनी चीन समाचार
    दिल्ली: कोरोना वायरस पर अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक, केजरीवाल हो सकते हैं शामिल दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025