NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: केंद्रीय टीम ने दिया महाराष्ट्र के दो जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन का सुझाव
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: केंद्रीय टीम ने दिया महाराष्ट्र के दो जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन का सुझाव
    केंद्रीय चिकित्सा टीम ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली में संपूर्ण लॉकडाउन का सुझाव दिया।

    कोरोना वायरस: केंद्रीय टीम ने दिया महाराष्ट्र के दो जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन का सुझाव

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 20, 2021
    01:20 pm

    क्या है खबर?

    देश में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामलों में घट रहे हैं और अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन और पाबंदियों में ढील दी जा चुकी है।

    इसी बीच महाराष्ट्र के कई जिलों में संक्रमण के मामलों में कमी आने की जगह इजाफा हो रहा है। इनमें कोल्हापुर और सांगली जिलों की स्थिति खराब है।

    ऐसे में दोनों जिलों की स्थिति का जायजा लेने गई केंंद्रीय टीम ने महामारी पर नियंत्रण के लिए वहां संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का सुझाव दिया है।

    हालात

    महाराष्ट्र के इन जिलों में फिर से बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, राज्य कोरोना टास्क फोर्स के विशेषज्ञ डॉ शशांक जोशी ने बताया कि वर्तमान में राज्य के कोल्हापुर, सांगली, सतारा, पुणे ग्रामीण और यहां तक ​​​​कि अहमदनगर और नंदुरबार जैसे जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है।

    उन्होंने बताया कि आवश्यक उपाय करने के बाद भी स्थिति नियंत्रित नहीं हो रही है। हालातों के आधार पर पूरे पश्चिमी महाराष्ट्र की स्थिति ही चिंता का विषय है।

    सुझाव

    केंद्र के विशेषज्ञों की टीम ने दिया पूर्ण लॉकडाउन का सुझाव

    महाराष्ट्र के कई जिलों में संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गत दिनों चिकित्सा विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम को महाराष्ट्र भेजा था।

    इस टीम ने कोल्हापुर, सांगली सहित अन्य प्रभावित जिलों का दौरा कर संक्रमण के बढ़ने के कारणों की समीक्षा की थी, लेकिन स्पष्ट कारण सामने नहीं आए।

    इसको देखते हुए टीम ने कोल्हापुर और सांगली जिलों में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का सुझाव दिया था।

    बयान

    अभी तक नहीं मिली है केंद्रीय टीम की रिपोर्ट- टोपे

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को केंद्रीय टीम के सदस्यों की रिपोर्ट नहीं मिली है। वर्तमान में राज्य में 10 जिलों में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट अधिक है।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम ने प्रभावित जिलों में परीक्षण, पहचान, उपचार और वैक्सीनेशन पर जोर देने के लिए कहा है। उसके अनुसार सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। उम्मीद है कि जिलों में जल्द ही स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।

    मांग

    केंद्र सरकार से की जाएगी वैक्सीन की समय पर आपूर्ति की मांग- टोपे

    स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली के दौरे पर जाएंगे और केंद्र सरकार के मंत्री और अधिकारियों से मिलकर राज्य में अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैक्सीन ही एकमात्र उपचार है और इसके चलते जल्द से जल्द सभी लोगों को वैक्सीन लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यों में वैक्सीनों की कमी बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। इसमें सुधार की जरूरत है।

    संक्रमण

    महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के 6,017 नए मामले सामने आए हैं और 66 मरीजों की मौत हुई है।

    इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 62,20,207 पर पहुंच गई है। इनमें से 1,27,097 लोगों की मौत हो गई और 59,93,401 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

    राज्य में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 96,375 है। राज्य की रिकवरी रेट 96.35 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत पर बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोल्हापुर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारत की खबरें

    महिंद्रा XUV700 में मिलेंगे स्मार्ट डोर हैंडल्स, कंपनी ने जारी किया टीजर ऑटोमोबाइल
    पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, नहीं होगा डाटा हैक टिप्स
    TVS एनटॉर्क 125 के बेस मॉडल से कितना अलग है रेस XP? देखें अतिरिक्त फीचर्स ऑटोमोबाइल
    पहली बार कर रहे हैं हाइवे पर ड्राइविंग तो इन पांच बातों की बांध लें गांठ ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के ठिकानों पर ED का छापा प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    मुंबई में फर्जी वैक्सीनेशन कैंप का शिकार हुए 2,000 से अधिक लोग, 10 आरोपी गिरफ्तार मुंबई
    डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण महाराष्ट्र में कडे़ किए गए अनलॉक के नियम कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,698 मरीज, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले केरल

    कोल्हापुर

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में सार्वजनिक रूप से छींकने पर लोगों ने की बाइक सवार की धुनाई भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली के पहले कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ हुआ था 'अपराधी' जैस व्यवहार भारत की खबरें
    कला और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए अभिनेता आर माधवन को मिला सम्मान बॉलीवुड समाचार
    मां की हत्या कर दिल और आंतें निकालने वाले कलयुगी बेटे को मिली फांसी की सजा महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    केरल में तेजी से बढ़ रहा जीका वायरस का प्रकोप, 21 हुई संक्रमितों की संख्या केरल
    कोरोना वैक्सीन भेजने के लिए भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा अमेरिका अमेरिका
    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 38,972 नए मामले, 624 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    दोनों खुराक लगवा चुके लोगों को मुंबई आने के लिए नहीं चाहिए RT-PCR की नेगेटिव रिपोर्ट मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025