NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 38,972 नए मामले, 624 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 38,972 नए मामले, 624 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 38,972 नए मामले, 624 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 14, 2021
    09:34 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 38,792 नए मामले सामने आए और 624 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,09,46,074 हो गई है। इनमें से 4,11,408 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 4,29,946 रह गई है।

    पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है और देश में हालात सुधर रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 41,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 41,000 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,01,04,720 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,15,501 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 43.59 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 61,72,645 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,26,220 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 30,87,673 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 14,810 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,74,597 ​मामलों और 35,944 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,23,943 मामलों और 33,502 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 7,243 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 196 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 14,539 लोगों को संक्रमित पाया गया और 124 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 2,489 मामले सामने आए और 48 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 2,505 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 48 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 38,76,97,935 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 37,14,441 खुराकें लगाई गईं। सरकार ने जुलाई मध्य से रोजाना एक करोड़ खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा था।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 18.77 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.77 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 40.48 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.39 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.08 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.91 करोड़ संक्रमितों में से 5.36 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: सात संक्रमितों में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि, एक ही जिले से पांच मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 58,419 नए मरीज, 1,500 से अधिक मौतें कर्नाटक
    कोरोना की दूसरी लहर ढलान पर, 90 प्रतिशत जिलों में कम हो रहे सक्रिय मामले पश्चिम बंगाल
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 53,256 मामले, 1,422 मौतें कर्नाटक

    केरल

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    केरल: वैक्सीनेशन फंड के लिए सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, CMDRF में जमा हुए 50 लाख वैक्सीन समाचार
    बंगाल विधानसभा चुनाव: आखिरी चरण में 35 सीटों पर मतदान जारी, 2 मई को आएंगे नतीजे पश्चिम बंगाल
    विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: असम और केरल में नहीं होगा बदलाव, बंगाल में TMC को बढ़त पश्चिम बंगाल

    कोरोना वायरस

    अमेरिका: कोरोना से लंबे समय तक सुरक्षा के लिए तीसरी खुराक की मंजूरी मांगेगी फाइजर अमेरिका
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 40 लाख पार, किस देश में क्या स्थिति? अमेरिका
    कोरोना महामारी के बीच केरल में पहली बार सामने आया जीका वायरस के संक्रमण का मामला केरल
    केरल में फिर बढ़ रहे मामले, लॉक-अनलॉक की नीति पर पुनर्विचार की सलाह केरल

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 62,480 नए मरीज, सक्रिय मामले हुए आठ लाख से कम कर्नाटक
    दिल्ली: हाई कोर्ट ने चेताया- कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर जल्दी आ जाएगी तीसरी लहर दिल्ली
    कोरोना वायरस: राजस्थान की रिकवरी रेट सबसे अधिक, अन्य राज्यों की क्या स्थिति? कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,753 नए मामले, 1,647 मरीजों की मौत कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025