NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,698 मरीज, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,698 मरीज, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,698 मरीज, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 26, 2021, 09:22 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,698 मरीज, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले
    देश में कोरोना वायरस के मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 48,698 नए मामले सामने आए और 1,183 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,01,83,143 हो गई है। इनमें से 3,94,493 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 5,95,565 रह गई है। देश में बीते कई हफ्ते से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    बीते दिन ठीक हुए 64,818 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 64,818 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,91,93,085 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.66 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,45,809 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 40.13 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 60,17,035 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,20,370 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 28,65,871 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 12,699 मौतें हुई हैं। इसी तरह 28,26,754 ​मामलों और 34,539 मौतों के साथ कर्नाटक और 24,55,332 मामलों और 32,051 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,677 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 156 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों बाद फिर से दैनिक मामले बढ़ने लगे हैं। इसी तरह केरल में 11,546 लोगों को संक्रमित पाया गया और 118 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 3,310 मामले सामने आए और 114 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 5,755 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 150 को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 31,50,45,926 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 61,19,169 खुराकें लगाई गईं। नई वैक्सीन नीति लागू होने के बाद वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी है।

    दुनियाभर में 18 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 39.07 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.36 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.03 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.83 करोड़ संक्रमितों में से 5.11 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    इस तरह से करें न्यूड मेकअप, मिलेगा काफी अच्छा लुक मेकअप टिप्स
    दीप्ति शर्मा महिला क्रिकेट में लिख रही हैं सफलता की नई इबादत, जानिए उनके दमदार रिकॉर्ड्स  दीप्ति शर्मा
    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे

    केरल

    खाड़ी देश भी इस्लामिक कार्यों के लिए मुस्लिमों को भारत जैसी आजादी नहीं देते- सुन्नी मौलवी  मुस्लिम
    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं पर्यटन
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: चीन में पिछले एक महीने में लगभग 60,000 लोगों की मौत चीन समाचार
    चीन में कोरोना संक्रमण से भारत पर असर नहीं, बीते सप्ताह कम हुए हैं मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे में कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023