NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें
    अगली खबर
    शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें
    फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी की तस्वीर

    शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 19, 2022
    06:42 pm

    क्या है खबर?

    काफी समय से बॉलीवुड गलियारों में अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की शादी की चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार यह कपल शादी के पवित्र बंधन में बंध गया है।

    उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सेलिब्रिटीज के साथ-साथ फैंस इस नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं।

    इन दोनों ने परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है।

    तस्वीरें

    दुल्हा-दुल्हन के ड्रेस में खूब जंच रहे हैं फरहान-शिबानी

    पिंकविला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फरहान-शिबानी की तस्वीरें शेयर की हैं। वाकई में फरहान और शिबानी दुल्हा-दुल्हन के ड्रेस में जंच रहे हैं।

    शादी के खास अवसर पर शिबानी ने रेड और पेस्टल कलर का गाउन पहना है। वहीं, ब्लैक सूट-बूट में फरहान किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं।

    मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस पर करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उनकी शादी संपन्न हुई है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए फरहान-शिबानी की शादी की तस्वीरें

    The FIRST EVER pictures of the wedding are out and we are loving the reds! ❤️❤️@pinkvilla
    .
    .
    .#farhanakhtar #shibanidandekar #pinkvilla pic.twitter.com/hW6gm7jwgJ

    — Pinkvilla (@pinkvilla) February 19, 2022

    भागीदारी

    रिया चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन जैसे कई कलाकार शादी में हुए शामिल

    अभिनेता फरहान की शादी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे हैं। शिबानी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इस शादी में शामिल हुई हैं।

    शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर इस खास मौके पर मौजूद रहीं। इसके अलावा अमृता अरोड़ा, ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, पिंकी रोशन समेत अन्य मेहमान भी शादी में शामिल हुए।

    बता दें कि ऋतिक फरहान के करीबी दोस्त माने जाते हैं।

    बयान

    शादी को सिंपल रखने की कोशिश की गई- सूत्र

    फरहान के बिजनेस पार्टनर और निर्माता रितेश सिधवानी को शादी के वेन्यू पर स्पॉट किया गया था। वहीं, संगीत की तिकड़ी शंकर, एहसान और लॉय को भी देखा गया।

    एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, "फरहान अपनी शादी को जितना हो सके उतना बेसिक और सिंपल रखना चाहते थे। मेहमानों को शादी के लिए पेस्टल और व्हाइट जैसे कलर के कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया था।"

    दूसरी शादी

    फरहान की दूसरी पत्नी हैं शिबानी

    फरहान और शिबानी एक-दूसरे को पिछले तीन साल से अधिक समय से डेट कर रहे थे। फरहान की यह दूसरी शादी होगी।

    उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ था।

    फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। अधुना, डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं।

    जानकारी

    मॉडल और सिंगर हैं शिबानी

    बात करें शिबानी की तो वह पेशे से VJ, मॉडल, सिंगर और एंकर हैं। वह 'कढछ' को भी होस्ट कर चुकी हैं। शिबानी 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' का हिस्सा रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मुंबई

    दिल्ली और मुंबई में पहली बार 2 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने? दिल्ली
    मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, प्रतिदिन 12 घंटे तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगा प्रवेश महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: 10 मंत्री और 20 विधायक निकले कोरोना संक्रमित, उपमुख्यमंत्री ने दी सख्त पाबंदियों की चेतावनी महाराष्ट्र
    कोरोना के प्रतिदिन 20,000 से अधिक मामले आने पर लगाया जाएगा लॉकडाउन- मुंबई मेयर महाराष्ट्र

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्में जन्मदिन विशेष
    क्या 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी रचाएंगी मौनी रॉय? बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद मुंबई में देंगे रिसेप्शन मुंबई
    विक्की-कैटरीना की शादी में मेहमानों को किन-किन नियमों का पालन करना होगा? राजस्थान

    बॉलीवुड समाचार

    दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम
    वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ देखें ये फिल्में शाहरुख खान
    शिल्पा, शमिता और उनकी मां सुनंदा को अंधेरी कोर्ट ने किया तलब, जानिए मामला मुंबई
    जल्द आएगी अजय देवगन की 'सिंघम 3', अभिनेता ने दिया हिंट इंस्टाग्राम

    सोशल मीडिया

    फेसबुक प्रोफाइल में 7 फरवरी से पहले करें ये बदलाव, पुराना फीचर हटा रही है कंपनी फेसबुक
    'बिग बॉस 15': तेजस्वी प्रकाश के विजेता बनने पर विरोध क्यों कर रहे लोग? टीवी शो
    अभिनेता कुणाल कपूर बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों के बाद मिया खलीफा ने शेयर किया मीम मिया खलीफा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025