NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना का कहर: बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन
    अगली खबर
    कोरोना का कहर: बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

    कोरोना का कहर: बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन

    लेखन भारत शर्मा
    May 14, 2021
    07:59 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने प्रचंड रूप धारण कर रखा है। केरल में जारी लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण के मामलों में गिरावट नहीं आ रही है।

    ऐसे में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में 16 मई तक लागू संपूर्ण लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब राज्य में यह लॉकडाउन 23 मई तक लागू रहेगा।

    ट्वीट

    मुख्यमंत्री विजयन ने ट्वीट कर दी लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी

    केरल में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री विजयन ने शुक्रवार शाम को ट्वीट करते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा, 'राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट अब भी बहुत ज्यादा है, इसलिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को एक सप्ताह आगे बढ़ाने का फैसला किया है।'

    उन्होंने आगे कहा कि तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलाप्पुरम में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट के बहुत अधिक होने के कारण यहां ट्रिपल लॉकडाउन लगाया जाएगा।

    जानकारी

    केरल में 6 मई को लगाया गया था 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन

    केरल में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर मुख्यमंत्री विजयन ने 6 मई को राज्य में 16 मई तक 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की थी। उससे पहले वहां रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू था।

    पाबंदी

    लॉकडाउन के दौरान राज्य में रहेगी ये पाबंदियां

    राज्य में लॉकडाउन अवधि में सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक, निजी और सरकारी कंपनियां, सभी रोडवेज और जलमार्ग परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी।

    इसी तरह सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, अनुसंधान, कोचिंग संस्थान, सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोहों पर रोक रहेगी।

    इसी तरह अंतिम संस्कार और विवाह समारोह में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। समारोह के दौरान लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

    छूट

    लॉकडाउन के दौरान इनको मिलेगी छूट

    लॉकडाउन अवधि में चिकित्सा सेवा, पेट्रोल पंप, सैन्य विभाग, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस समेत आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

    इसी तरह राशन, फल और सब्जियां, डेयरी उत्पाद, मांस और मछली, पशु चारा, पोल्ट्री दुकान खोलने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी। आम लोगों के लिए बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे।

    मेट्रो को छोड़कर रेल और हवाई सेवाएं चालू रहेंगी। इसी तरह रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों से आवागमन की अनुमति होगी।

    पत्र

    मुख्यमंत्री विजयन ने पधानमंत्री मोदी को लिखा था पत्र

    इससे पहले मुख्यमंत्री विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑक्सीजन सिलेंडर और वैक्सीन आपूर्ति की मांग की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि राज्य में बढ़ती ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए मेडिकल ऑक्सीजन के कोटे को तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा था कि राज्य को 1,000 टन आयातित तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है। इसी तरह उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान को सुचारू रखने के लिए वैक्सीन की समय पर आपूर्ति की मांग की थी।

    संक्रमण

    केरल में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    बता दें कि केरल में गुरुवार को संक्रमण के 39,955 नए मामले सामने आए है तथा 97 मौतें हुई हैं।

    इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 20,50,889 पर पहुंच गई है। इनमें से 6,150 की मौत हो गई तथा 16,05,471 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

    ​इसी तरह राज्य में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 4,39,268 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को 33,733 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    पिनरई विजयन
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    केरल

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले लगभग 15,000 मरीज, सक्रिय मामलों में फिर उछाल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 17,407 मामले, 89 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    केरल: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी पुदुचेरी
    केरल: 'मेट्रो मैन' श्रीधरन होंगे भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ई श्रीधरन

    पिनरई विजयन

    चुनाव बाद सरकार बनाने के लिए विपक्ष की कवायद तेज, राहुल गांधी से मिले चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश
    नरेंद्र मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, सबकी नजरें कैबिनेट मंत्रियों पर पश्चिम बंगाल
    केरल: मुख्यमंत्री विजयन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए 119 लोगों पर केस योगी आदित्यनाथ
    देश में पहली बार, 20 लाख गरीब परिवारों को फ्री इंटरनेट देगी इस राज्य की सरकार मानवाधिकार

    कोरोना वायरस

    ICMR प्रमुख ने बताया, क्यों कोरोना की दूसरी लहर में अधिक प्रभावित हो रहे युवा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    कोरोना संकट: कई गुना बढ़ा मेडिकल ऑक्सीजन का आवंटन, अधिक राज्यों ने की मांग महाराष्ट्र
    दिल्ली: भारत बायोटेक ने 'कोवैक्सिन' देने से इनकार किया, मनीष सिसोदिया ने साधा केंद्र पर निशाना दिल्ली
    पंजाब: पीएम केयर्स फंड से मिले वेंटिलेटर निकल रहे खराब, चलते-चलते हो रहे हैं बंद पंजाब

    लॉकडाउन

    सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से प्रवासी मजदूरों के बच्चों और उनकी स्थिति की जानकारी मांगी सुप्रीम कोर्ट
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, केवल आवश्यक गतिविधियों की इजाजत महाराष्ट्र
    लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस भारत की खबरें
    रामानंद सागर के 'रामायण' की टेलीविजन पर फिर वापसी, जानिए कब से होगा प्रसारण बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025