NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
    देश

    लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

    लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
    लेखन भारत शर्मा
    Apr 15, 2021, 01:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

    देश में चल रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकारों ने बचाव के लिए नाइट कर्फ्यू, सत्पाहांत लॉकडाउन सहित कई सख्त पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच पूर्ण लॉकडाउन की आशंका से प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस लौट रहे मजदूरों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,00,739 नए मामले सामने आए और 1,038 मरीजों की मौत हुई है। देश में पहली बार दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,40,74,564 हो गई है।इनमें से 1,73,123 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 14,71,877 हो गई है।

    बड़ी संख्या में घरों को लौटने लगे हैं प्रवासी मजदूर

    महामारी की दूसरी लहर से बचने के लिए राज्यों में लॉकडाउन, कर्फ्यू सहित सख्त पाबंदियां लगाई जा रही है। ऐसे में मजदूरों में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू होने का डर बैठ गया है।प्रवासी मजदूरों ने विभिन्‍न राज्‍यों से अपने-अपने घरों के लिए पलायन शुरू कर दिया है। इस बीच हरियाणा, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, केरल, तेलंगाना सहित कई राज्‍यों से प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर लौटने लगे हैं। इनमें अधिकांश संख्‍या उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों की है।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस लौटने वाले मजदूरों के लिए जारी की गाइडलाइंस

    लॉकडाउन की आशंका से उत्तर प्रदेश लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य सचिव ने सख्त गाइडलाइंस जारी की है। इसके अनुसार राज्य के सभी जिलों में प्रशासन द्वारा विभिन्न राज्यों से वापस लौटने वाले मजदूरों की स्कि्रनिंग की जाएगी। इ समें कोरोना के संभाविल लक्षण रखने और निगेटिव रिपोर्ट वालों को आवश्यक रूप से 14 दिन और बिना लक्षण वाले मजदूरों को सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा।

    जिला प्रशासन द्वारा तैयार की जाएगी वापस लौटने वालों की सूची

    नई गाइडलाइंस के अनुसार सभी जिलों में वापस लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार की जाएगी। इसके अलावा सूची में संबंधित के हस्ताक्षर कराना भी अनिवार्य होगा। इसी तरह घरों में क्वारंटाइन की सुविधा नहीं होने पर संबंधित मजदूरों को संस्थागत क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थागत क्वारंटाइन की सुविधा नहीं होने पर मजदूरों को विद्यायल सहित अन्य भवनों में क्वारंटाइन किया जाएगा।

    क्वारंटाइन में रहने वालों के आवश्यक होगा मास्क पहनना

    गाइडलाइंस के अनुसार क्वारंटाइन में रहने वाले मजदूरों को हमेशा मास्क पहनना होगा। क्वारंटाइन अवधि में परिवार के एक सदस्य को बाजार जाने की अनुमति होगी। बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं क्वारंटाइन में रहने वाले मजदूर से दूर रहेंगे।

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिए पूर्ण लॉकडाउन पर विचार करने के निर्देश

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में राज्य सरकार को दो या तीन सप्ताह का पूर्ण लाॅकडाउन लगाने पर विचार करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा कि सड़क पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के दिखायी न दे अन्यथा कोर्ट पुलिस के खिलाफ अवमानना कार्रवाई करेगी। कोर्ट ने सरकार को सामाजिक धार्मिक आयोजनों में 50 आदमी से अधिक के एकत्र नहीं होने के भी निर्देश दिए हैं।

    उत्तर प्रदेश में बुधवार को सामने आए 20,510 नए मामले

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। हालात बदतर होते दिख रहे हैं। बुधवार को यहां 20,510 नए मामले सामने आए हैं और 68 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 5,433 मामले लखनऊ में हैं और उसके बाद प्रयागराज में 1,702 कानपुर 1,221, वाराणसी में 1,585 मामले आए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 7.44 पर पहुंच गई और इनमें से 9,376 की मौत हो गई। इसी तरह 1,11,835 सक्रिय मामले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    भारत की खबरें

    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: हरदोई जा रहे अखिलेश यादव के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकराईं अखिलेश यादव
    RTE: निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया अगले हफ्ते से होगी शुरू शिक्षा
    उत्तर प्रदेश: रामपुर पुलिस के लिए मुसीबत बनी रात को नग्न घूमने वाली महिला, वीडियो वायरल रामपुर
    उत्तर प्रदेश: अमेठी में अश्लील गानों पर डांस करने से रोका तो युवकों ने सिर फोड़ा अमेठी

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: चीन में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सरकार बोली- ट्रैक करना असंभव बीजिंग
    जीरो-कोविड नीति के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद पाबंदियां कम करने पर विचार कर रहा चीन चीन समाचार
    चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी, पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग चीन समाचार
    मनरेगा में सुधार के लिए सरकार ने बनाई समिति, तीन महीनों में देगी रिपोर्ट मनरेगा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023