रामानंद सागर के 'रामायण' की टेलीविजन पर फिर वापसी, जानिए कब से होगा प्रसारण
क्या है खबर?
हिन्दुओं के अराध्य देवता श्रीराम पर आधारित रामानंद सागर का टेलीविजन शो 'रामायण' की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है।
अब जानकारी सामने आ रही है कि दर्शक एक बार फिर से रामानंद सागर के 'रामायण' को टेलीविजन पर देख पाएंगे।
पौराणिक कथा पर आधारित इस लोकप्रिय टेलीविजन शो का प्रसारण प्रतिदिन चैनल 'स्टार भारत' पर शाम सात बजे से होगा। पिछले साल भी लॉकडाउन के दौरान इस शो का प्रसारण किया गया था।
ट्विटर पोस्ट
पावन हो जाएगा मन, जब श्रीराम के होंगे दर्शन- स्टार भारत
इससे पहले पिछले साल लॉकडाउन के दौरान इस शो ने अपने पहले वीकेंड में ही व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
हाल ही में स्टार भारत के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में जानकारी शेयर की गई है।
स्टार भारत ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'पावन हो जाएगा मन, जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन। देखिए 'रामायण' हर शाम सात बजे स्टार भारत पर।'
इसके साथ ही इसका एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए स्टार भारत का ट्विटर पोस्ट
पावन हो जाएगा मन
— STAR भारत (@StarBharat) April 13, 2021
जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन।
देखिए #रामायण #ramayan
हर शाम 7 बजे, STAR भारत पर। pic.twitter.com/6Y5gHXhgSd
जानकारी
लोगों की मांग के बाद शो को पिछले साल किया गया था प्रसारित
दूरदर्शन का शो 'रामायण' पहली बार 1980 के दशक के अंत में प्रसारित हुआ था, जिसे साल 2020 में फिर से प्रसारित किया गया था।
लोगों की मांग के बाद शो को पिछले साल मार्च में प्रसारित किया गया था। रामानंद सागर के 'रामायण' ने अब तक के कई रिकॉर्ड को धवस्त किया है।
एंटरटेनमेंट कैटेगिरी में यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था। पिछले साल अप्रैल में एक दिन में शो को 7.7 करोड़ व्यूअरशिप मिले थे।
सूचना
'रामायण' ने तोड़ा था व्यूअरशिप का रिकॉर्ड
'रामायण' में राम की भूमिका में अरुण गोविल और माता सीता के किरदार में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया नजर आई थीं। लक्ष्मण की भूमिका में सुनील लेहरी को देखा गया था।
आज के डिजिटल युग में भी इस सीरियल की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। साल 2015 के बाद यह शो हिन्दी जेनरल एंटरटेनमेंट स्पेस में सबसे अधिक देखा जाने वाला सीरियल बना।
इसकी वापसी के पहले वीकेंड में ही शो ने 17 करोड़ का व्यूअरशिप पार कर लिया था।
जानकारी
पिछले साल लॉकडाउन में कई टीवी शो की हुई थी वापसी
'रामायण' में दारा सिंह को हनुमान और अरविंद त्रिवेदी को रावण के किरदार में देखा गया था। कुल 78 एपिसोड के साथ रामायण मूल रूप से 1987 से 1988 तक प्रसारित हुआ था।
पौराणिक कथा पर आधारित बीआर चोपड़ा का शो 'महाभारत' ने भी वापसी की थी।
मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' 90 के दशक का लोकप्रिय टीवी शो था। लॉकडाउन के दौरान इस शो का भी प्रसारण किया गया था। इसमें मुकेश को सुपरहीरो के रूप में दिखाया गया है।