NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल

    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 25, 2020
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस को मात देने वालों की प्रतिशत (रिकवरी रेट) 90 प्रतिशत हो गई है और देश में अब तक मिले लगभग 78.65 लाख संक्रमितों में से 70.78 लाख संक्रमित इस खतरनाक वायरस को मात दे चुके हैं।

    ज्यादातर राज्यों की भी लगभग यही स्थिति है, हालांकि एक-दो राज्य ऐसे हैं जहां रिकवरी रेट अभी भी कम बनी हुई है।

    आइए फिर रिकवरी रेट के मामले में सभी राज्यों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    सबसे बेहतर

    आंध्र प्रदेश और बिहार की रिकवरी रेट सबसे बेहतर

    कोरोना वायरस से संक्रमण के एक लाख से अधिक मामलों वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश की रिकवरी रेट सबसे अधिक है। देश के दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 8.04 लाख संक्रमितों में से 7.66 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 95.27 प्रतिशत है।

    बिहार दूसरे नंबर पर काबिज है और यहां 2.11 लाख संक्रमितों में से दो लाख (94.56 प्रतिशत) ठीक हो चुके हैं।

    बेहतर प्रदर्शन

    तमिलनाडु, ओडिशा और पंजाब में रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से अधिक

    देश का चौथा सबसे अधिक प्रभावित राज्य तमिलनाडु रिकवरी रेट के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है। राज्य में 7.06 लाख संक्रमितों में से 6.63 लाख कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 93.96 प्रतिशत है।

    ओडिशा और पंजाब में भी रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से अधिक है। ओडिशा में 2.80 लाख में से 2.62 लाख (93.72 प्रतिशत) और पंजाब में 1.30 लाख में से 1.22 लाख (93.58 प्रतिशत) मरीज ठीक हो चुके हैं।

    बेहतर प्रदर्शन

    इन राज्यों में भी रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर

    उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली अन्य ऐसे राज्य हैं जहां रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत (90 प्रतिशत) से अधिक है।

    उत्तर प्रदेश में 4.68 लाख में से 4.34 लाख (92.62 प्रतिशत), हरियाणा में 1.57 लाख में से 1.45 लाख (92.44 प्रतिशत), मध्य प्रदेश में 1.66 लाख में से 1.52 लाख (91.37 प्रतिशत), तेलंगाना में 2.31 लाख में से 2.10 लाख (91.01 प्रतिशत) और दिल्ली में 3.52 लाख में से 3.20 लाख (90.73 प्रतिशत) संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

    ठीक प्रदर्शन

    राजस्थान, असम और गुजरात की रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से चंद दशमलव कम

    राष्ट्रीय औसत से कम रिकवरी रेट वाले राज्यों की बात करें तो राजस्थान, असम और गुजरात की रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से चंद दशमलव ही कम है।

    राजस्थान में 1.84 लाख संक्रमितों में से 1.65 लाख संक्रमित (89.74 प्रतिशत)और असम में 2.03 लाख संक्रमितों में से 1.83 लाख संक्रमित (89.62 प्रतिशत) संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

    वहीं गुजरात की रिकवरी रेट 89.38 प्रतिशत है और यहां 1.66 लाख मरीजों में से 1.48 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक

    महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल अन्य तीन ऐसे राज्य हैं जहां रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से तो कम है, लेकिन इसे बुरा नहीं कहा जा सकता।

    सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 16.39 लाख संक्रमितों में 14.55 लाख कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 88.78 प्रतिशत है।

    वहीं कर्नाटक में 7.98 लाख संक्रमितों में से सात लाख (87.77 प्रतिशत) और बंगाल में 3.46 लाख संक्रमितों में से 3.02 लाख (87.49 प्रतिशत) संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

    बेहद खराब

    केरल का प्रदर्शन सबसे खराब, मात्र 74 प्रतिशत है रिकवरी रेट

    एक लाख से अधिक संक्रमितों वाले राज्यों में केरल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी रिकवरी रेट को राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहद खराब कहा जा सकता है।

    राज्य में 3.86 लाख संक्रमितों में से 2.87 लाख संक्रमित ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट मात्र 74.40 प्रतिशत है। राज्य में बीते कुछ हफ्ते में ही मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है और इसी कारण उसकी रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से नीचे है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    केरल
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण दिल्ली में 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल गृह मंत्रालय
    पांच दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए AAP विधायक हाथरस पीड़िता के परिजनों से मिले आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली में खत्म हुआ कोरोना की दूसरी लहर का चरम स्तर, नियंत्रण में है स्थिति- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 72,049 नए मामले, रिकवरी रेट 85 प्रतिशत पार कर्नाटक

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले घटे, ट्रांसमिशन रेट भी पहली बार हुई 1 से कम भारत की खबरें
    भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 70,589 नए मामले, एक महीने में सबसे कम भारत की खबरें
    क्या भारत में कोरोना वायरस के मामले चरम सीमा पार चुके हैं? भारत की खबरें

    केरल

    केरल: राजनयिक माध्यमों से तस्कर किया गया 180 किलोग्राम सोना, जांच में आया सामने संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    इस ट्रक को महाराष्ट्र से केरल पहुंचने में लग गया एक साल, जानिए क्यों महाराष्ट्र
    केंद्र की राज्यों के साथ बैठक, कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दिए ये सुझाव दिल्ली
    केरल और कर्नाटक में 'बड़ी संख्या' में IS आतंकी मौजूद- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश

    विशाखापट्टनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में क्रेन टूटकर नीचे गिरी, 11 लोगों की मौत विजाग
    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश: कचरा ढोने वाली गाड़ी में अस्पताल ले जाए गए संदिग्ध कोरोना मरीज ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025