NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / विशाखापट्टनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में क्रेन टूटकर नीचे गिरी, 11 लोगों की मौत
    अगली खबर
    विशाखापट्टनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में क्रेन टूटकर नीचे गिरी, 11 लोगों की मौत

    विशाखापट्टनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में क्रेन टूटकर नीचे गिरी, 11 लोगों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 01, 2020
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में क्रेन गिरने से हुए हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में हुआ।

    इस क्रेन की हाल ही में मरम्मत की गई थी और हादसे के समय अधिकारी और ऑपरेटर इसकी जांच कर रहे थे। क्रेन गिरने से कई लोग इसके नीचे दब गए।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही पलों में पूरी क्रेन जमीन पर गिर पड़ी।

    हादसा

    छह लोगों के शव बरामद

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में घायल हुए कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

    बताया जा रहा है कि हादसे के समय क्रेन के पास 18 लोग काम कर रहे थे।

    राज्य सरकार में मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना की जानकारी ली है और अधिकारियों को उचित कदम उठाने का आदेश दिया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है।

    राहत अभियान

    राहत और बचाव कार्य जारी

    जिलाधिकारी ने बताया कि मरने वाले लोगों में चार हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के कर्मचारी थे और बाकी ठेके पर काम करने वाले मजदूर थे। यहां हुआ यह ऐसा पहला हादसा है।

    75 टन वजनी यह क्रेन लगभग एक दशक पहले खरीदी गई थी और हाल ही में इसका संचालन एक निजी कंपनी को सौंपा गया था।

    जिला प्रशासन शिपयार्ड के कर्मचारियों के साथ मिलकर बचाव और राहत अभियान चला रहा है। कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

    जानकारी

    HSL ने निजी कंपनी को आउटसोर्स किया था काम

    विशाखापट्टनम के जिलाधिकारी वी विनय चंद ने कहा कि हिंदुस्तान शिपयार्ड ने क्रेन का संचालन ग्रीनफील्ड कंपनी को आउटसोर्स कर दिया था। ग्रीनफील्ड लीड इंजीनियर्स और क्वॉड7 के साथ मिलकर इसकी मरम्मत का काम देख रही थी।

    बयान

    एक मृतक की पहचान होना बाकी

    चंद ने बताया, "आज सुबह वो क्रेन की लोड उठाने की क्षमता जांच रहे थे। इसी दौरान क्रेन का केबिन नीचे से अलग हो गया, जिस कारण क्रेन नीचे गिर गई। केबिन में HSL के चार कर्मचारियों के साथ ग्रीनफील्ड के तीन, लीड इंजीनियर्स के दो और क्वाड7 का एक कर्मचारी मौजूद था। केबिन गिरने के कारण इन सब लोगों की मौत हो गई। एक अन्य मृतक की अभी तक पहचान नहीं हुई है।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये हादसे का वीडियो

    #WATCH A crane collapses at Hindustan Shipyard Limited in Visakhapatnam, Andhra Pradesh. 10 dead and 1 injured in the incident, says DCP Suresh Babu. pic.twitter.com/BOuz1PdJu3

    — ANI (@ANI) August 1, 2020
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    'स्क्विड गेम 3' का नया पोस्टर आया सामने, जानिए कब देख पाएंगे वेब सीरीज  स्क्विड गेम
    राजकुमार राव ने जब-जब कॉमेडी पर खेला दांव, कैसा रहा फिल्मों का हाल? राजकुमार राव
    कान्स 2025: ऐश्वर्या राय एक बार फिर रेड कार्पेट पर छाईं, सामने आया नया लुक  ऐश्वर्या राय
    सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बोली आतंकी हाफिज सईद जैसी भाषा पाकिस्तान सेना

    आंध्र प्रदेश

    इस राज्य में निकली 1,500 से भी अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    मंदिर विशेष: कई रहस्यों से भरा है तिरुपति बालाजी मंदिर, जानिए इससे जुड़ी खास बातें भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहे राज्य? गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025