NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल

    कोरोना वायरस: जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े 865% मामले, ऐसा रहा पूरे देश का हाल

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 01, 2020
    08:41 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद अब देश अनलॉक चरण में है। वर्तमान में अनलॉक-3 चल रहा है और अधिकतर पाबंदियों को हटा दिया गया है।

    वैसे ज्यादातर पाबंदी अनलॉक-2 में ही हटा दी गई थी, जिसने कोरोना वायरस को देश में तेजी से प्रसार की खुली छूट दी।

    यही कारण रहा कि देश में जुलाई महीने में 11.10 लाख नए मामले सामने आए और 18,000 से अधिक मौतें हो गई।

    वर्तमान स्थिति

    देश में यह है कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख के नजदीक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 16,95,988 मामले सामने आ चुके हैं।

    इनमें 5,65,103 से सक्रिय मामले हैं। 10,94,374 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 36,511 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

    बीते 24 घंटे में देशभर में रिकॉर्ड 57,118 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 764 लोगों ने दम तोड़ा।

    रफ्तार

    31 दिन में देश में तीन गुना हुई संक्रमितों की संख्या

    देश में जुलाई महीने में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महज 31 दिन में संक्रमितों की संख्या तीन गुना बढ़ गई।

    1 जुलाई को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,85,493 थी, जो 1 अगस्त को 11,10,495 की बढ़ोतरी के साथ 16,95,988 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह एक जुलाई को मृतकों की संख्या 17,848 थी तो अब 18,663 की बढ़ोतरी के साथ 36,511 पर पहुंच गई है।

    जानकारी

    जुलाई में प्रतिदिन औसतन सामने आए 35,000 नए मामले

    देश में जुलाई में प्रतिदिन औसतन 35,000 मामले सामने आए हैं। हालांकि, पिछले तीन दिनों में यह संख्या 50,000 से अधिक पर पहुंच गई है। इसी तरह जुलाई में प्रतिदिन औसतन 600 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं। यह बड़ी चिंता का कारण है।

    बढ़ोतरी

    देश में जुलाई में इस तरह से बढ़ी संक्रमितों की संख्या

    देश में 2 जुलाई को संक्रमितों की संख्या 6,04,641 थी जो 7 जुलाई को 7,19,665 पर पहुंच गई।

    इसी तरह 11 जुलाई को 8,20,916 पर, 14 जुलाई को 9,06,752 पर, 17 जुलाई को 10,03,832 पर, 20 जुलाई को 11,18,043 पर और 23 जुलाई को 12,38,635 पर पहुंच गई।

    इसी तरह यह संख्या 25 जुलाई को 13,36,861 पर, 27 जुलाई को 14,35,453 पर, 29 जुलाई को 15,31,669 पर, 31 जुलाई को 16,38,870 और 1 अगस्त को 16,95,988 पर पहुंच गई।

    कारण

    टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ने से भी बढ़े संक्रमण के मामले

    देश में मामलों में अप्रत्याशित वृदि्ध के पीछे टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाना भी प्रमुख कारण रहा है।

    30 जून तक महज 88 लाख लोगों की जांच की गई थी, लेकिन जुलाई में यह संख्या 1.93 करोड़ पर पहुंच गई।

    इसके अनुसार देश में अकेले जुलाई महीने में 1.05 करोड़ लोगों की जांच की गई। जून के अंत में देश में प्रतिदिन दो लाख लोगों की जांच की जा रही थी, जो जुलाई में बढ़कर पांच लाख पर पहुंच गई है।

    जानकारी

    रिकवरी रेट में तेजी से हुआ सुधार

    भारत में जुलाई में भले के संक्रमण के मामलों में वृदि्ध हुई, लेकिन रिकवरी रेट में बढ़ोतरी और मृत्यु दर में गिरावट भी दर्ज की गई है। वर्तमान में भारत में रिकवरी रेट 64.54 प्रतिशत है और मृत्यु दल 2.18 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

    आंध्र प्रदेश

    जुलाई में आंध्र प्रदेश में बढ़े सबसे अधिक मामले

    देश में जुलाई महीने में सबसे अधिक नए मामले आंध्र प्रदेश में सामने आए हैं। 30 जून को राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,596 थी, जो जुलाई में 1,26,337 की बढ़ोत्तरी के साथ 1,40,933 पर पहुंच गई है।

    प्रतिशत के हिसाब से यह बढ़ोतरी 865% है। राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले में इस अवधि में सबसे अधिक 1,800 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई में राज्य में संक्रमण के प्रसार की दर 11.9 प्रतिशत रही है।

    जानकारी

    45.3 प्रतिशत रही है राज्य की रिकवरी रेट

    आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 45.3 प्रतिशत है और संक्रमण के प्रसार की कुल दर 7.22 प्रतिशत रही है। राज्य में अब तक 1,349 लोगों की मौत हो चुकी है और यह देश का तीसरा सबसे प्रभावित राज्य बना गया है।

    अन्य राज्य

    अन्य राज्यों में इस तरह से बढ़े संक्रमण के मामले

    कर्नाटक में जुलाई में बढ़े 1,08,873 मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,24,115 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह बिहार में 40,999 मामलों की बढ़ोतरी के साथ 50,987, तेलंगाना में 46,364 की बढ़ोतरी के साथ 62,703, पश्चिम बंगाल में 51,629 की बढ़ोतरी के साथ 70,188, उत्तर प्रदेश में 61,969 की बढ़ोतरी के साथ संख्या 85,461, तमिलनाडु में 1,55,692 की बढ़ोतरी के साथ 2,45,859 और महाराष्ट्र में 2,47,357 की बढ़ोतरी के साथ कुल संख्या 4,22,118 पर पहुंच गई है।

    संभावना

    टेस्टिंग बढ़ने के साथ और तेजी से बढ़ेगी संक्रमितों की संख्या

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस समय टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मंत्रालय प्रतिदिन 10 लाख से अधिक लोगों की जांच करने की सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।

    गुरुवार को देश में 6.42 लाख लोगों की जांच की गई थी। ऐसे में जैसे टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ेगी, वैसे संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि देश में नए मामलों में लक्षण कम नजर आ रहे हैं।

    जानकारी

    दिल्ली और गुजरात के मामलों में आई कमी

    जुलाई में दिल्ली और गुजरात में संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। दिल्ली में जुलाई में 48,238 मामले बढ़े हैं जो कुल मामलों का महज 35.57 प्रतिशत है। इसी तरह गुजरात में 28,992 नए केस आए हैं, जो कुल मामलों का 47.19 प्रतिशत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    भारत की खबरें

    पांच राफेल विमानों ने फ्रांस से भरी उड़ान, 29 जुलाई को पहुंचेंगे भारत चीन समाचार
    कोरोना वायरस का नया केंद्र बनकर उभरे हैं दक्षिण भारत के ये तीन राज्य कर्नाटक
    अफगानिस्तान में प्रताड़ित 11 सिख दिल्ली पहुंचे, कहा- भारत में घर जैसा महसूस होता है अफगानिस्तान
    कोरोना वायरस: फाइनल ट्रायल में पहुंची मॉडर्ना की वैक्सीन, 30,000 वॉलंटियर्स को दी जाएगी खुराक वैक्सीन समाचार

    आंध्र प्रदेश

    मंदिर विशेष: कई रहस्यों से भरा है तिरुपति बालाजी मंदिर, जानिए इससे जुड़ी खास बातें भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहे राज्य? गुजरात
    कैसे निजामुद्दीन के धार्मिक समारोह से कई राज्यों में पहुंचा कोरोना वायरस? 200 में दिखे लक्षण दिल्ली पुलिस

    कोरोना वायरस

    रक्षाबंधन विशेष: अपने भाई को दें ये खास उपहार, त्योहार बन जाएगा यादगार नेटफ्लिक्स
    अमिताभ बच्चन का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा, बोले- ठोक दो सा** को बॉलीवुड समाचार
    पश्चिम बंगाल सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया प्रत्येक सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन पश्चिम बंगाल
    कोरोना संक्रमण पर काबू पा चुके कई देशों में फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या चीन समाचार

    लॉकडाउन

    सूरत में बिक रहे हीरे जड़ित फेस मास्क, लाखों में है कीमत गुजरात
    उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर वीकेंड पर बंद रहेंगे बाजार और कार्यालय योगी आदित्यनाथ
    कर्नाटक में चिंताजनक दर से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले कर्नाटक
    सोनू सूद उठाएंगे सफर में घायल या मारे गए प्रवासी मजदूरों के परिवारों की जिम्मेदारी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025