NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत

    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 03, 2020
    09:59 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 52,972 नए मामले सामने आए और 771 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 18 लाख पार कर गई है और अब तक 18,03,695 लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है।

    38,135 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 5,79,357 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    देश में अब तक दो करोड़ से अधिक टेस्ट

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 40,574 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 11,86,203 हो गई है, जो कुल मामलों की 65.76 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,81,027 टेस्ट किए गए गए। इसी के साथ देश में कुल टेस्टों की संख्या दो करोड़ पार कर गई। अब तक 2.02 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 4,41,228 मामले सामने आए हैं जिनमें से 15,576 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 2,57,613 मामले सामने आए हैं और 4,132 की मौत हुई है।

    1,474 मौत और 1,58,764 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 4,004 मौत और 1,37,677 मामलों के साथ दिल्ली अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में बीते दिन सामने आए इतने नए मामले

    महाराष्ट्र में बीते दिन 9,509 नए मामले सामने आए और 260 लोगों की मौत हुई। वहीं आंध्र प्रदेश में 8,555 नए मामले सामने आए।

    इसके अलावा तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 5,875 मामले और कर्नाटक में 5,532 मामले सामने आए।

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 961 मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई। शहर में 1 जुलाई के बाद ये एक दिन में सबसे कम मौते हैं।

    मामले

    रविवार को कई बड़े नेता पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित

    कल देश में कई बड़े नेताओं को भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। इनमें देश के गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भी कल इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया गया। वह भी अस्पताल में भर्ती हैं।

    उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह भी संक्रमित पाए गए हैं।

    दुनिया की स्थिति

    दुनियभार में 1.80 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

    पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 1.80 करोड़ लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 6.88 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 46.66 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.54 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 27.33 लाख संक्रमितों में से 94,104 की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    भारत की खबरें

    चीन के J-20 लड़ाकू विमान से बेहतर है भारत का राफेल, देखिये तुलना चीन समाचार
    शोध: शरीर में विटामिन डी की कमी वाले लोगों को कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा इजरायल
    चीन का दावा- LAC पर ज्यादातर जगहों पर पूरी तरह से पीछे हटाए सैनिक चीन समाचार
    आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज: सरकार को मिली 6,940 एंट्रीज, अगले महीने होगा विजेता का ऐलान चीन समाचार

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: भारत में लॉन्च हुई 'दुनिया की सबसे सस्ती' जांच किट, कीमत मात्र 650 रुपये भारत की खबरें
    क्या है '15 मिनट सिटीज' का कॉन्सेप्ट और इस पर क्यों जोर दिया जा रहा है? भारत की खबरें
    बिहार: कम टेस्टिंग और ज्यादा पॉजीटिविटी रेट, चिंताजनक हो रहे हालात बिहार
    कोरोना वायरस: देश में बीते 24 घंटों में मिले 34,884 नए मरीज, 671 मौतें कर्नाटक

    महाराष्ट्र

    भारत में एक करोड़ के पार पहुंची कोरोना टेस्ट की संख्या, चीन शीर्ष पर काबिज चीन समाचार
    क्या कोरोना वायरस का कर्व फ्लैट करने में कामयाब रही मुंबई? जानें क्या कहते हैं आंकड़े मुंबई
    महाराष्ट्र में 8 जुलाई से खुलेंगे होटल और गेस्ट हाउस, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस उद्धव ठाकरे
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात लाख पार, 20,000 से ज्यादा की मौत दिल्ली

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहे राज्य? गुजरात
    कैसे निजामुद्दीन के धार्मिक समारोह से कई राज्यों में पहुंचा कोरोना वायरस? 200 में दिखे लक्षण दिल्ली पुलिस
    तबलीगी जमात के कारण आया कोरोना वायरस के मामलों में उछाल, राष्ट्रीय ट्रेंड नहीं- सरकार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025