NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति?
    अगली खबर
    भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति?

    भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति?

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 28, 2020
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस को मात देने वालों की संख्या 50 लाख के आंकड़ों को पार कर गई है और देश की रिकवरी रेट 82.50 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

    इसी के साथ भारत पहला ऐसा देश बन गया है जहां आधिकारिक तौर पर 50 लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

    आइए आपको विस्तार में बताते हैं कि अन्य देशों के मुकाबले भारत कहां खड़ा है और विभिन्न राज्यों में क्या स्थिति है।

    शीर्ष पांच

    सबसे अधिक प्रभावित देशों में भारत की रिकवरी रेट तीसरी सबसे अधिक

    अगर पांच सबसे अधिक प्रभावित देशों से भारत की तुलना करें तो ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के मामले में भारत पहले, वहीं रिकवरी रेट के मामले में तीसरे स्थान पर है।

    शीर्ष पांच में शामिल ब्राजील (85.79 प्रतिशत) और कोलंबिया (87.50 प्रतिशत) में रिकवरी रेट भारत से अधिक है। वहीं अमेरिका (62.29 प्रतिशत) और रूस (81.57 प्रतिशत) इस मामले में भारत से पीछे हैं।

    अमेरिका पहला, ब्राजील तीसरा, रूस चौथा और कोलंबिया पांचवां सबसे अधिक प्रभावित देश है।

    पड़ोसी देश

    पड़ोसी देशों में केवल बांग्लादेश की रिकवरी रेट भारत से कम

    अगर बड़े पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान और चीन की रिकवरी रेट भारत से अधिक है, वहीं बांग्लादेश इस मामले में सबसे पीछे है।

    पाकिस्तान में 3.10 लाख संक्रमितों में से 2.96 लाख (95.23 प्रतिशत) और चीन में 85,372 संक्रमितों में से 80,553 (94.35 प्रतिशत) मरीज ठीक हो चुके हैं। चीन में तो मात्र लगभग 180 सक्रिय मामले हैं।

    वहीं बांग्लादेश में 3.60 लाख संक्रमितों में से 2.72 लाख मरीज (75.45 प्रतिशत) ठीक हुए हैं।

    राज्यों की स्थिति

    बिहार और तमिलनाडु में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से अधिक

    भारतीय राज्यों की बात करें तो संक्रमण के एक लाख से अधिक मामलों वालों राज्यों में बिहार की रिकवरी रेट सबसे अधिक है। राज्य में 1.78 लाख संक्रमितों में से 1.65 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और उसकी रिकवरी रेट 92.32 प्रतिशत है।

    वहीं देश के तीसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य तमिलनाडु में भी रिकवरी रेट 90 प्रतिशत से अधिक है और यहां 5.80 लाख संक्रमितों में से 5.25 लाख (90.41 प्रतिशत) ठीक हो चुके हैं।

    आंध्र, बंगाल और दिल्ली

    आंध्र प्रदेश में भी रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के करीब

    देश के दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में भी रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के आंकड़े को छूने वाली है और अब तक 6.76 लाख संक्रमितों में से 6.05 लाख (89.55 प्रतिशत) कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

    इसके बाद पश्चिम बंगाल और दिल्ली का नंबर आता है। बंगाल में 2.47 लाख में से 2.17 लाख (87.67 प्रतिशत) और दिल्ली में 2.71 लाख में से 2.36 लाख (87.28 प्रतिशत) मरीज ठीक हो चुके हैं।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों में भी रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से ऊपर

    असम, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश एक लाख से अधिक मामलों वाले अन्य वे राज्य हैं जहां रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से अधिक है।

    हरियाणा में 85.62 प्रतिशत, गुजरात में 84.93 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 84.19 प्रतिशत, राजस्थान में 83.59 प्रतिशत, तेलंगाना में 83.56 प्रतिशत, असम में 82.34 प्रतिशत और ओडिशा में 82.90 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

    वहीं कर्नाटक में 80.31 प्रतिशत और पंजाब में 80.20 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

    खराब प्रदर्शन

    केरल की रिकवरी रेट सबसे कम

    सबसे खराब प्रदर्शन वाले राज्यों की बात करें तो केरल की स्थिति सबसे खराब है। यहां अब तक पाए गए 1.75 लाख संक्रमितों में से 1.17 लाख ही ठीक हुए हैं और उसकी रिकवरी रेट मात्र 67.24 प्रतिशत है।

    वहीं सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी कुल 13.39 लाख संक्रमितों में से 10.30 लाख मरीज (76.91 प्रतिशत) ही ठीक हुए हैं।

    मध्य प्रदेश (79.84 प्रतिशत) तीसरा ऐसा राज्य है जहां रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से कम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    ऐपल के बाद ट्रंप की धमकी की लपेटे में आई सैमसंग, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    राहुल गांधी ने पुंछ में किया पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का ​दौरा राहुल गांधी
    OpenAI ने AI मॉडल को किया अपडेट, ऑपरेटर एजेंट होगा सशक्त  OpenAI
    झारखंड में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 इनामी माओवादियों को किया ढेर झारखंड

    भारत की खबरें

    सोमवार से किन राज्यों में खुलेंगे स्कूल और कहां रहेंगे बंद? दिल्ली
    पूर्वी लद्दाख: छह महत्वपूर्ण चोटियों पर भारतीय सेना का कब्जा, चीन की बौखलाहट बढ़ी चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 86,961 नए मामले, 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंची रिकवरी रेट दिल्ली
    तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच बैठक जारी चीन समाचार

    कर्नाटक

    बेंगलुरू: लॉकडाउन में भी कम नहीं हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पॉजीटिविटी रेट भी बढ़ी भारत की खबरें
    भारतीय सेना सहित कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जानें कौन-कौन कर सकता है आवेदन भारतीय सेना
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख पार, बीते दिन मिले 48,916 नए मरीज दिल्ली
    केंद्र की राज्यों के साथ बैठक, कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दिए ये सुझाव दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 36 लाख पार, बीते दिन 78,512 नए मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: पांच दिन बाद देश में 70,000 से कम नए मामले, 819 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 1.75 लाख मामलों के साथ पुणे बना देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर मुंबई
    कोरोना वायरस: देश के तीन राज्यों में हैं करीब 50 प्रतिशत सक्रिय मामले भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश

    असिस्टेंट प्रोफेसर के 737 पदों पर निकली भर्ती, नहीं होगी कोई परीक्षा शिक्षा
    कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा के सदस्य? जानिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया गुजरात
    राज्यसभा चुनाव परिणाम: जानिए कौन कहां से पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट मध्य प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: ट्रैक्टर और JCB में ले जा रहे कोरोना से मरने वालों के शव, विवाद जगन रेड्डी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025