NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले घटे, ट्रांसमिशन रेट भी पहली बार हुई 1 से कम
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले घटे, ट्रांसमिशन रेट भी पहली बार हुई 1 से कम

    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले घटे, ट्रांसमिशन रेट भी पहली बार हुई 1 से कम

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 25, 2020
    10:50 am

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच कुछ उम्मीद की किरणें भी दिख रही हैं।

    भले ही ये अस्थायी हों, लेकिन बढ़ते संक्रमण के बीच कुछ राहत जरूर दे रही हैं।

    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार लगातार छठा ऐसा दिन था, जब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा थी।

    इससे पहले लगातार छह दिन तक ऐसा ट्रेंड नहीं दिखा था। इससे सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है।

    राहत

    सक्रिय मामलों की संख्या में भी आई गिरावट

    ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रहने से सक्रिय मामलों लगातार कम होते गए।

    देश में 17 सितंबर को 10.17 लाख सक्रिय मरीज थे, जो अब घटकर 9.70 लाख हो गए हैं।

    किसी महामारी में सक्रिय मामले काफी महत्व रखते हैं क्योंकि इन्हीं लोगों से दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा रहता है।

    साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या कम होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाला दबाव भी कम होता है।

    कोरोना संक्रमण

    पहली बार 1 से कम हुई ट्रांसमिशन रेट

    दूसरी तरफ इस ट्रेंड को ऐसे भी देखा जा सकता है कि महामारी का प्रसार धीमा हो रहा है।

    हालांकि, ऐसे किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए कई सप्ताह का ट्रेंड देखा जाता है, लेकिन बीते कुछ दिनों के आंकड़ों को इसकी शुरुआत होने की उम्मीद के तौर पर देख सकते हैं।

    इसके साथ ही भारत में महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार ट्रांसमिशन रेट या R वैल्यू 1 से कम हुई है।

    जानकारी

    क्या बताती है ट्रांसमिशन रेट?

    ट्रांसमिशन रेट यह बताती है कि किसी आबादी में संक्रमण कितने तेज रफ्तार से फैल रहा है। R वैल्यू आमतौर पर उन लोगों की संख्या मापने की दर होती है, जो एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर महामारी की चपेट में आ रहे हैं।

    राहत

    भारत में फिलहाल R वैल्यू 0.93 पर

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भारत में R वैल्यू की गणना चेन्नई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेस (IIMSc) के शोधकर्ता सीताभ्रा सिन्हा की टीम करती है।

    भारत में R वैल्यू फिलहाल 0.93 हो गई है, जिसका मतलब है कि 100 संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से अभी 93 अन्य लोग महामारी की चपेट में आ रहे हैं।

    इसका 1 से कम होना इस बात की भी संकेत हो सकता है कि महामारी का अंत शुरू हो गया है।

    राहत

    सर्वाधिक प्रभावित पांच राज्यों में भी घटी ट्रांसमिशन रेट

    हालांकि, R वैल्यू को संक्रमण मापने का बिल्कुल सही तरीका भी नहीं माना जा सकता क्योंकि इसकी गणना अलग-अलग मॉडल पर आधारित होती है।

    साथ ही अलग मॉडल के इस्तेमाल से यह कम-ज्यादा भी हो सकती है।

    फिर भी R वैल्यू में गिरावट का असर देश के पांच सबसे प्रभावित राज्यों- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला है।

    इन राज्यों में भी यह पहली बार 1 से कम हुई है।

    जानकारी

    आंध्र प्रदेश में 10 प्रतिशत कम हुए सक्रिय मामले

    पिछले दो हफ्तों के दौरान इन पांच राज्यों में कई दिन ऐसे रहे, जब नए संक्रमितों से संख्या ठीक होने वाले लोगों से कम रही। इन राज्यों में भी सक्रिय मामले कम हुए हैं। आंध्र में इनमें 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

    कोरोना वायरस

    देश में कुल कितने लोग संक्रमित?

    भारत में अब तक 58 लाख से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    देश में बीते दिन कोरोना के 86,052 नए मामले सामने आए और 1,141 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 58,18,570 हो गई है, वहीं 92,290 लोगों की मौत हुई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या 9,70,116 हो गई है। इनमें छह दिन बाद इजाफा देखने को मिला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में कब और क्यों भारत से बाहर हुआ टूर्नामेंट का आयोजन?  IPL 2025
    पाकिस्तान के लिए IMF के राहत पैकेज पर भारत ने नहीं किया मतदान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    WTC 2027 का फाइनल भारत में खेला जा सकता है- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- भारत से तनाव कम करने का विकल्प खत्म, युद्ध की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान समाचार

    भारत की खबरें

    फेसबुक पर कैमरे के जरिये इंस्टाग्राम यूजर्स की जासूसी का आरोप, मुकदमा दर्ज फेसबुक
    राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री आदि से संबंधित डाटा रखने वाले कंप्यूटरों की सुरक्षा में लगी सेंध चीन समाचार
    चीन ने मानी गलवान घाटी में हताहत की बात, कहा- भारत से कम मरे थे सैनिक चीन समाचार
    जम्मू-कश्मीर: सेना ने टाला पुलवामा जैसा हमला, बरामद किया 52 किलो विस्फोटक पाकिस्तान समाचार

    कर्नाटक

    कर्नाटक: कोरोना संक्रमित की मौत से गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस को लगाई आग, अस्पताल पर पथराव कर्नाटक पुलिस
    बेंगलुरू: लॉकडाउन में भी कम नहीं हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पॉजीटिविटी रेट भी बढ़ी भारत की खबरें
    भारतीय सेना सहित कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जानें कौन-कौन कर सकता है आवेदन भारतीय सेना
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख पार, बीते दिन मिले 48,916 नए मरीज दिल्ली

    तमिलनाडु

    भारत में एक करोड़ के पार पहुंची कोरोना टेस्ट की संख्या, चीन शीर्ष पर काबिज चीन समाचार
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात लाख पार, 20,000 से ज्यादा की मौत दिल्ली
    केंद्र सरकार ने CBI को सौंपी जयराज-फेनिक्स मामले की जांच, जारी की अधिसूचना अमित शाह
    कोरोना: दिल्ली में सुधर रही स्थिति, रोजाना ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: अब देश के 10 राज्यों में एक-एक लाख से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 36 लाख पार, बीते दिन 78,512 नए मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: पांच दिन बाद देश में 70,000 से कम नए मामले, 819 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 1.75 लाख मामलों के साथ पुणे बना देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित शहर मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025