NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में अक्टूबर तक बरसेगा पानी, अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
    अगली खबर
    दिल्ली में अक्टूबर तक बरसेगा पानी, अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
    दिल्ली में अक्टूबर तक होगी बारिश

    दिल्ली में अक्टूबर तक बरसेगा पानी, अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    लेखन गजेंद्र
    Sep 20, 2024
    10:15 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली में हर दूसरे दिन रुक-रुककर हो रही मध्यम बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिन में गर्मी का एहसास कम है और सुबह ठंड का एहसास हो रहा है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का यह क्रम अक्टूबर के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है।

    मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली-NCR से मानसून की वापसी अक्टूबर तक होने की संभावना है।

    बारिश

    दिल्ली में इस साल हुई है 67 प्रतिशत अधिक बारिश

    दिल्ली में इस साल सितंबर में हुई बारिश ने वार्षिक और मौसमी औसत बारिश दोनों के आंकड़े पार कर लिए हैं।

    दिल्ली में इस सीजन में अब तक 1,029.9mm बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 67 प्रतिशत अधिक है। परंपरागत रूप से देखें तो दिल्ली-NCR में बारिश का क्रम सितंबर में खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

    IMD के मुताबिक, मानसून की वापसी में देरी के लिए तूफान यागी के अवशेष भी जिम्मेदार हैं।

    मानसून

    अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    IMD के मुताबिक, 21 सितंबर तक देश के किसी भी राज्य में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। हल्की से मध्यम बारिश कई राज्यों में हो सकती है।

    इसके बाद 22 सितंबर से पूर्वोत्तर के राज्यों समेत ओडिशा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 25 सितंबर तक भारी बारिश होगी।

    इनके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है।

    ट्विटर पोस्ट

    वीडियो में देखें बारिश की चेतावनी

    Rainfall Warning : 21th to 25th September 2024
    वर्षा की चेतावनी : 21th से 25th सितंबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #StaySafe #Nagaland #Manipur #tripura #mizoram #Odisha #Assam #Meghalaya #arunachalppradesh #Chhattisgarh #MadhyaPradesh… pic.twitter.com/HPlEsFq3ji

    — India Meteorological Department (@Indiametdept) September 19, 2024

    बारिश

    भारत में मानसून की वापसी अगले 15 दिन आगे टला

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान योगी के अवशेष, जो मध्य प्रशांत महासागर में उत्पन्न हुआ था और हजारों किलोमीटर की यात्रा करके उत्तर भारत तक पहुंच गया, उससे मानसून की वापसी प्रभावित हुई है।

    इसके कारण दिल्ली समेत कुछ राज्यों में अक्टूबर के पहले तक बारिश होती रहेगी। इससे पता चलता कि भारत से मानसून की वापसी अनुमानित 10-15 दिनों तक टल जाएगी।

    पिछले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 72 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली NCR
    दिल्ली
    बारिश
    मानसून

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन

    दिल्ली NCR

    दिल्ली-NCR को मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट, कल हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा पहला विमान दिल्ली
    दिल्ली-NCR: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दफ्तरों को सलाह, कर्मचारियों को घर से काम करने दें दिल्ली
    दिल्ली-NCR में ये कंपनियां करा रही हैं वेब डेवलपमेंट में इंटर्नशिप, मिलेगा 25,000 रुपये तक स्टाइपेंड शिक्षा
    दिल्ली के पास इन खूबसूरत रिजॉर्ट्स में जाकर अपने पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल लाइफस्टाइल

    दिल्ली

    शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और अन्य को समन जारी, 11 सितंबर तक हिरासत बढ़ी अरविंद केजरीवाल
    CBSE ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, जानिए क्या है कारण CBSE
    दिल्ली: 70 रुपये तक पहुंचे प्याज के दाम, जानिए किस कारण हुआ इजाफा  प्याज की कीमतें
    दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही एयर इंडिया की उड़ान में बम की सूचना से हड़कंप एयर इंडिया

    बारिश

    नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका महाराष्ट्र
    केरल: वायनाड में भूस्खलन से 70 की मौत, मलबे में दबे सैकड़ों लोग केरल
    भूस्खलन के कारण क्या हैं और क्या इनका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है? केरल
    दिल्ली-NCR में 6 घंटे की बारिश से मचा हाहाकार, नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत दिल्ली

    मानसून

    मानसून में नमी से होने लगे हैं मुंहासे? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे टिप्स
    शुरू होने वाला है सावन का महीना, व्रत करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान  त्यौहार
    मानसून में बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स स्वास्थ्य
    मानसून के दौरान बढ़ जाता है अस्थमा का खतरा, जानिए इस बीमारी से बचाव के टिप्स स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025