NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली-NCR में 6 घंटे की बारिश से मचा हाहाकार, नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत
    अगली खबर
    दिल्ली-NCR में 6 घंटे की बारिश से मचा हाहाकार, नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत
    दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में भी भर गया पानी (तस्वीर: एक्स/@TheKPMalik)

    दिल्ली-NCR में 6 घंटे की बारिश से मचा हाहाकार, नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Aug 01, 2024
    09:42 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम को शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही, जिससे हाहाकार मच गया। सभी सड़कें पानी में डूब गईं और 5 लोगों की जान गई है।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ बाजार गई थीं। तभी बारिश से 15 फीट चौड़े और 6 फीट गहरे निर्माणाधीन नाले में पानी भर गया।

    लौटते समय दोनों की नाले में डूबने से मौत हो गई।

    हादसा

    गुरूग्राम में 3 लोग हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए

    बुधवार रात 10 बजे बारिश की वजह से गुरूग्राम में 3 लोगों की मौत हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से चली गई। हादसा इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास हुआ।

    दरअसल, हादसे से समय तीनों व्यक्ति यहां से गुजर रहे थे, तभी बारिश से पेड़ हाइटेंशन तार पर गिरा और टूटकर पानी में गिरने से 3 लोग उसकी चपेट में आ गए।

    पुलिस ने अभी तक तीनों की शिनाख्त नहीं की है।

    उड़ान

    दिल्ली आने वाली 10 उड़ानें प्रभावित

    दिल्ली में बुधवार रात हुई बारिश की वजह से विमान सेवा भी प्रभावित हुई। इस दौरान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाली 10 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

    इंडिगो की ओर से जानकारी दी गई कि 8 उड़ानों को जयपुर और 2 उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया है। उन्होंने इसके लिए खेद जताया।

    दिल्ली-NCR के प्रमुख मार्ग पानी भरने से अव्यवस्थित रहे। अंडरपास जलमग्न हो गए, जिससे लंबा जाम लगा रहा और यातायात प्रभावित रहा।

    आदेश

    स्कूलों में छुट्टी, लोगों को घरों में रहने के निर्देश

    दिल्ली के दरियागंज इलाके में बारिश के कारण एक निजी स्कूल की दीवार ढह गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हुई, वहीं उत्तरी इलाके के सब्जी मंडी में दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है।

    दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने निर्देश दिए कि लगातार बारिश के बीच राजधानी के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे।

    मौसम विभाग ने राष्ट्रीय बाढ़ दिशानिर्देश बुलेटिन में दिल्ली को चिंता क्षेत्र में शामिल करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

    मौसम

    दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR में 5 अगस्त तक ऐसी ही मूसलाधार बारिश हो सकती है।

    दिल्ली में बुधवार को शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक बारिश हुई थी, लेकिन कई इलाकों में सुबह 8:30 से 8:30 के बीच 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

    सबसे अधिक बारिश मयूर विहार इलाके में 119 मिलीमीटर दर्ज हुई है।

    ट्विटर पोस्ट

    दिल्ली में बुधवार रात हुई बारिश का हाल

    #WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

    (वीडियो ITO से है।) pic.twitter.com/8xNmhhkJ6G

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बारिश
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार
    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    दिल्ली: सड़क पर भीख मांगने वाले बच्चों ने छुड़ाए विदेशी पर्यटकों के पसीने, दूर तक दौड़ाया पर्यटन
    दिल्ली में बढ़ रहे हाथ, पैर और मुंह की बीमारी के मामले, जानें लक्षण और बचाव स्वास्थ्य
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 19 जुलाई के लिए जारी हुए नए दाम, यहां हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 21 जुलाई के लिए नए भाव जारी, आपके शहर में कितने बदले? पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    बारिश

    एलफिंस्टन पुल भगदड़, घाटकोपर में गिरा होर्डिंग; बारिश के दौरान मुंबई में हुए ये बड़े हादसे मुंबई
    समय से पहले आ जाएगा मानसून, 19 जून को अंडमान और निकोबार राज्य में देगा दस्तक मानसून
    उत्तर भारत के राज्यों में सताएगी गर्मी, दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग
    उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग परेशान, केरल में बारिश से 4 की मौत दिल्ली

    भारतीय मौसम विभाग

    दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत दिल्ली NCR
    उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में अगले 5 दिन भीषण गर्मी की चेतावनी, लू चलेगी उत्तर प्रदेश
    केरल में लू लगने से 2 लोगों की मौत, गर्मी को लेकर 12 जिलों में अलर्ट केरल
    बिहार समेत 4 राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025