NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शुरू होने वाला है सावन का महीना, व्रत करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान 
    अगली खबर
    शुरू होने वाला है सावन का महीना, व्रत करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान 

    शुरू होने वाला है सावन का महीना, व्रत करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान 

    लेखन सयाली
    Jul 20, 2024
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्त्व होता है, जिसे श्रावण मास कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पांचवां महीना होता है, जो भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित होता है।

    भक्त पूरे महीने पूजा करते हैं, सात्विक खान-पान करते हैं और सोमवार को व्रत रखते हैं। इस साल यह त्योहार 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा।

    आप भी सावन के महीने में व्रत करना चाहिए हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

    #1

    पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

    कई लोग सावन के महीने में निर्जला व्रत रखते हैं। हालांकि, अगर आप निर्जला व्रत नहीं रह रहे हैं तो आपको ढ़ेर सारा पानी जरूर पीना चाहिए।

    इस पावन महीने के दौरान व्रत करने वालों के लिए कई तरह के भोजन का सेवन मना होता है। इसके अलावा, मानसून के मौसम में बढ़ी हुई आद्रता के कारण निर्जलीकरण होने लगता है।

    इन सभी चीजों के मद्देनजर आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

    #2

    तैलीय भोजन से परहेज करें

    व्रत के दौरान लोग साबूदाना वड़ा और चिवड़ा आदि जैसे कई तले हुए व्यंजनों का लुफ्त उठाते हैं।

    इन्हें बनाने के लिए अधिक तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।

    इनके अधिक सेवन से आपको पेट में दर्द, जलन, अपच और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

    ऐसे में आपको कम तेल वाले व्यंजनों का सेवन करना चाहिए और इन्हें कम मात्रा में खाना चाहिए।

    #3

    स्वस्थ भोजन का सेवन करें

    सात्विक भोजन खाने का मतलब यह नहीं है कि आपको बेस्वाद व्यंजन चुनने होंगे। व्रत के दौरान खाए जाने वाले व्यंजनों की सूची बहुत लंबी है।

    इन व्यंजनों का स्वाद लाजवाब होता है और ये स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। आप सावन के महीने में व्रत करते समय मूंगफली, मखाने, कुट्टू के आटे की पूड़ी, लौकी की सब्जी आदि खा सकते हैं।

    इसके अलावा आप विभिन्न प्रकार के पौष्टिक फलों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    #4

    अधिक खाने से बचें

    व्रत करने का मतलब होता है अपने पेट को आराम देना और अधिक खाना खाने से बचना। हालांकि, कई लोग सावन का व्रत करते समय भी दिनभर खाते रहते हैं।

    आपको व्रत के दौरान दिन में केवल 2 बार भोजन करना चाहिए और अपनी थाली में कम खाना लेना चाहिए। अगर आपको शाम के समय भूख लगे तो आप फलों का सेवन कर सकते हैं।

    आप सावन का व्रत करते समय ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खा सकते हैं।

    #5

    शारीरिक गतिविधियां जरूर करें

    सावन के व्रत के दौरान आलस से बचने के लिए आपको कोई शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए। आप योग जैसी कोई कम तीव्रता वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं या सैर पर जा सकते हैं।

    अगर आप घर से बाहर निकले बिना ही व्यायाम करना चाहते हैं तो घर के काम करें। आप झाड़ू-पोछा लगा सकते हैं, बागवानी कर सकते हैं या खिड़कियां साफ कर सकते हैं।

    आप घर के इन कामों के जरिए अपना वजन कम कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्यौहार
    मानसून
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    त्यौहार

    अलग-अलग राज्यों में विभिन्न अनुष्ठानों के साथ मनाई जाती है मकर संक्रांति मकर संक्रांति
    लोहड़ी पर पहनने के लिए महिलाएं चुनें ये 5 कपड़े, लगेंगी बेहद खूबसूरत लोहड़ी
    कब है बसंत पंचमी? जानिए महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त  लाइफस्टाइल
    जानिए गणतंत्र दिवस पर 'झंडा फहराने' और स्वतंत्रता दिवस पर 'ध्वजारोहण' में क्या है अंतर?  गणतंत्र दिवस

    मानसून

    फॉक्सवैगन ने भारत के लिए घोषित किया मानसून सर्विस कैंप, जानिए क्या मिलेगा फायदा फॉक्सवैगन की कारें
    हुंडई गाड़ियों के रखरखाव के लिए शुरू हुआ मानसून सर्विस कैंप, जानिए कब तक चलेगा  हुंडई मोटर कंपनी
    बारिश में कैसे बढ़ाएं कार की विजिबिलिटी? अपनाएं ये आसान तरीके  काम की बात
    मानसून के दौरान सुबह के नाश्ते में चाय के साथ बनाएं ये व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी

    खान-पान

    पत्तेदार धनिये को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आजमाएं ये 5 प्रभावी तरीके लाइफस्टाइल
    मानसून के मौसम में स्वस्थ तरीके से वजन घटाने के लिए खाएं ये मौसमी खाद्य पदार्थ वजन घटाना
    घर पर बनाकर खाएं ये 5 तरह के वीगन स्ट्रीट फूड, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    मोमो खाने के शौकीन लोगों को जरूर खाना चाहिए झोल मोमो, जानिए इसकी आसान रेसिपी  रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025