NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर बैन, इतने घंटे नहीं कर पाएंगे प्रचार
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर बैन, इतने घंटे नहीं कर पाएंगे प्रचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर बैन, इतने घंटे नहीं कर पाएंगे प्रचार

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 30, 2020
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार में लगे वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के विवादित और भड़काऊ बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने उन पर बड़ी कार्रवाई की है।

    मंगलवार को दोनों को स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश देने के बाद अब आयोग ने अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे और प्रवेश वर्मा पर 96 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी है।

    ये पाबंदी बुधवार शाम 5 बजे से लागू होगीं।

    सवाल

    चुनाव आयोग पर उठ रहे थे सवाल

    इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने भाजपा को अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उसकी स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दिया था।

    हालांकि आयोग की इस कार्रवाई का कुछ खास मतलब नहीं था क्योंकि इसके बाद भी ये दोनों नेता चुनाव प्रचार करने के लिए स्वतंत्र थे।

    इसी कारण चुनाव आयोग के इस फैसले पर सवाल भी उठ रहे थे। लेकिन अब आयोग ने दोनों पर पाबंदी लगा दी है।

    प्रकरण

    अनुराग ठाकुर ने लोगों से लगवाए थे उत्तेजक नारे

    रविवार को दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने भीड़ से 'देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' के नारे लगवाए थे।

    उन्होंने नारे का पहला हिस्सा बोला, वहीं भीड़ ने जबाव में दूसरा हिस्सा बोला। विरोधियों के अनुसार, उनके नारे साफ-साफ हिंसा के लिए उकसाने वाले हैं।

    बाद में जब पत्रकारों ने उनसे नारों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये नारे दिल्ली के लोगों का मूड बताते हैं।

    बयान

    प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग पर दिया था भड़काऊ बयान

    वहीं पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ हो प्रदर्शनों पर बेहद भड़काऊ बयान दिया था।

    मंगलवार को शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा था, "जो आग आज से कुछ साल पहले कश्मीर में लगी थी, वहां पर जो कश्मीरी पंडित हैं उनकी बहन-बेटियों का साथ रेप हुआ था...आज वो आग दिल्ली के एक कोने में लगी है।"

    शर्मनाक बयान

    "ये लोग घरों में घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों का रेप करेंगे"

    प्रवेश ने आगे कहा था, "वहां (शाहीन बाग) पर लाखों लोग इकट्ठा हो जाते हैं और वो आग कभी भी दिल्ली के घरों तक पहुंच सकती है, हमारे घर में पहुंच सकती है। ये दिल्लीवालों को सोच-समझ कर फैसला लेना होगा। ये लोग आपके घरों मे घुसेंगे, आपकी बहन-बेटियों को उठाएंगे, उनका रेप करेंगे, उनको मारेंगे। इसलिए आज समय है... कल मोदीजी नहीं आएंगे बचाने, कल अमित शाह जी नहीं आएंगे बचाने...आज दिल्ली के लोग जाग जाएंगे तो अच्छा रहेगा।"

    कार्रवाई

    कपिल मिश्रा पर भी लग चुका है बैन

    चुनाव प्रचार में आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने को लेकर चुनाव आयोग ने गत 25 जनवरी को मॉडल टाउन सीट से भाजपा के प्रत्याशी कपिल मिश्रा पर भी 48 घंटे चुनाव प्रचार नहीं करने की रोक लगाई थी।

    मिश्रा ने 16 जनवरी को कई ट्वीट करते हुए लिखा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर भारत और पाकिस्तान की बीच मुकाबला होगा। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कपिल शर्मा
    अनुराग ठाकुर

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    दिल्ली

    जानें क्या है दिल्ली पुलिस को मिला राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी का अधिकार दिल्ली पुलिस
    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर बिहार
    मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: बृजेश ठाकुर समेत 19 आरोपी दोषी करार, जानिए क्या था यह मामला बिहार
    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी समाचार

    AAP नेता ने पोस्ट किया EVM बदलने का दावा करने वाला झूठा वीडियो, यहां जानिये सच्चाई लोकसभा चुनाव
    केजरीवाल से टकराव के बाद AAP विधायक अलका लांबा का ऐलान, 2020 में छोड़ देंगी पार्टी ट्विटर
    'मेट्रो मैन' श्रीधरन ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा को बताया 'बीमारी', प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग दिल्ली मेट्रो
    मनीष सिसोदिया ने साधा गंभीर पर निशाना, कहा- कमेंट्री कर पैसा कमाने में बिजी है सांसद दिल्ली पुलिस

    कपिल शर्मा

    एक साल से कहां गायब थे कपिल शर्मा? कीकू शारदा ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    कपिल को लाखों का झटका, नए शो के लिए मिल रही है इतनी फीस दीपिका पादुकोण
    'द कपिल शर्मा' में हो सकती है 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' की वापसी बॉलीवुड समाचार
    कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के पास हैं ये पाँच महँगी चीज़ें, जानें बॉलीवुड समाचार

    अनुराग ठाकुर

    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप दिल्ली
    भाजपा है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', नेताओं के बोल दे रहे गवाही दिल्ली
    ...तो क्या इसलिए भाजपा ने तेज किए हैं शाहीन बाग पर हमले? दिल्ली पुलिस
    सत्ता सुख के लिए लोगों को गोली मारने को तैयार भाजपा नेता, अब आया ये बयान दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025