NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'संकल्प पत्र', जानिये क्या रहे बड़े वादे
    अगली खबर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'संकल्प पत्र', जानिये क्या रहे बड़े वादे

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'संकल्प पत्र', जानिये क्या रहे बड़े वादे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 31, 2020
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में यह घोषणा पत्र जारी किया गया। पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है।

    इस मौके पर गडकरी ने कहा कि भाजपा दिल्ली की तकदीर बदलने वाली है। दिल्ली में जल और वायु प्रदूषण बड़ी समस्या है। भाजपा सरकार दोनों मुद्दों पर काम करेगी।

    जानकारी

    दिल्ली में कब होंगे चुनाव?

    दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को नतीजों का ऐलान होगा। इस बार मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। कांग्रेस अपनी खोई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

    चुनावी सरगर्मी

    घोषणा पत्र जारी करने में भाजपा ने मारी बाजी

    घोषणा पत्र जारी करने के मामले में भाजपा ने बाजी मार ली है। अभी तक कांग्रेस और AAP का घोषणा पत्र नहीं आया है।

    AAP की तरफ से 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का ऐलान किया गया है, जिसमें वायु प्रदूषण घटाने, मौजूदा योजनाओं को जारी रखने, सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने आदि की बात कही गई है। पार्टी का कहना है कि ये 10 गारंटी अगले 5 सालों तक लागू रहेगी।

    पार्टी का घोषणा पत्र आना अभी बाकी है।

    घोषणा पत्र

    वादा- दिल्ली से मुंबई तक बनेगा एक्सप्रेस-वे

    इस मौके पर गडकरी ने कहा कि भाजपा सरकार का पूरा फोकस दिल्ली में साफ पानी की व्यवस्था करना है। केंद्र सरकार ने 7,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट चलाया है, जिसके तहत 2070 तक दिल्ली में साफ पानी की सुविधा मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वेस्टर्न-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाने का काम किया और यह काम आगे भी जारी रहेगा।

    दिल्ली से मुंबई तक दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा, जिससे 12 घंटे में मुंबई पहुंचा जा सकेगा।

    घोषणा पत्र

    ये हैं भाजपा के कुछ बड़े वादे

    गडकरी ने कहा, "कुछ चीजें फ्री कर देने से दिल्ली की सूरत नहीं बदल जाएगी। हम गांव, किसान और मजदूर का भविष्य बदलना चाहते हैं।"

    भाजपा ने जो वादे किए हैं उनमें दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार, नई अधिकृत कॉलोनी के लिए डेवलेपमेंट बोर्ड, सीलिंग रोकने के लिए नए नियम और कानून में बदलाव, 200 नए स्कूल खोलने, 10 बड़े कॉलेज, हर घर शुद्ध पानी पहुंचाने, दो रुपये किलो पीसा हुआ आटा आदि देने के वादे शामिल हैं।

    घोषणा पत्र

    ये रहे भाजपा के वादे

    भाजपा ने घोषणा पत्र में कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं के ई-स्कूटर देने, गरीब विधवा की बेटी की शादी में 51,000 रुपए देने, दिल्ली को कचरे के ढेर से मुक्ति दिलाने, पांच सालों में 10 लाख रोजगार देने, दिल्ली यमुना बोर्ड, यमुना रिवर फ्रंट बनाने, कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को पक्का करने, रेहड़ीवालों के लिए योजना बनाने, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास और किसान निधि को दिल्ली में लागू करवाने आदि की बात कही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' का टीजर जारी, पहला पोस्टर आया सामने  यशराज फिल्म्स
    अंकिता भंडारी हत्याकांड में आया फैसला, रिजॉर्ट के मालिक समेत तीनों दोषी करार उत्तराखंड
    SEBI ने अभिनेता अरशद वारसी पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है मामला SEBI
    कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा- भारत के साथ टूटे संबंध जोड़ने को तत्पर कनाडा

    दिल्ली

    मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: बृजेश ठाकुर समेत 19 आरोपी दोषी करार, जानिए क्या था यह मामला बिहार
    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी दुष्यंत की पार्टी, बताई यह वजह हरियाणा
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: देश की राजधानी में तीनों मुख्य पार्टियों के उम्मीदवारों में केवल 24 महिलाएं आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    केजरीवाल से टकराव के बाद AAP विधायक अलका लांबा का ऐलान, 2020 में छोड़ देंगी पार्टी ट्विटर
    'मेट्रो मैन' श्रीधरन ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा को बताया 'बीमारी', प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग दिल्ली मेट्रो
    मनीष सिसोदिया ने साधा गंभीर पर निशाना, कहा- कमेंट्री कर पैसा कमाने में बिजी है सांसद दिल्ली पुलिस
    क्या है 'एक देश, एक चुनाव' और इस पर पूरी बहस? जानें इसके फायदे और नुकसान भारत की खबरें

    भारतीय जनता पार्टी

    गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया साध्वी प्रज्ञा
    उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में ली शपथ महाराष्ट्र
    कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- पुतले के साथ-साथ प्रज्ञा सिंह को भी जला देंगे लोकसभा
    कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और कुमारास्वामी के खिलाफ देशद्रोह और मानहानि का मामला दर्ज कर्नाटक

    कांग्रेस समाचार

    क्या पार्टी से नाराज हैं शिवसेना-कांग्रेस-NCP गठबंधन के सूत्रधार संजय राउत? फेसबुक पोस्ट में दिया संकेत महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: जब सत्ता के लिए लड़ रहीं थीं पार्टियां, तब 300 किसानों ने कर ली आत्महत्या महाराष्ट्र
    कांग्रेस ने बुकलेट में किया दावा- गोडसे और सावरकर के थे शारीरिक संबंध; बवाल शुरू मध्य प्रदेश
    कोटा: अब तक 107 बच्चों की मौत, आखिर कौन लेगा इन मौतों की जिम्मेदारी? राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025