NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश के बड़े हिस्से में गर्मी की लहर, 46 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान
    अगली खबर
    देश के बड़े हिस्से में गर्मी की लहर, 46 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

    देश के बड़े हिस्से में गर्मी की लहर, 46 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

    लेखन मुकुल तोमर
    May 24, 2020
    07:14 pm

    क्या है खबर?

    देश के एक बड़े हिस्से में गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से, विदर्भ, मध्य प्रदेश और गुजरात को आने वाले दिनों में ही राहत न मिलने का अनुमान लगाया है और यहां गर्मी की लहर जारी रहेगी।

    दिल्ली के लिए रेड वार्निंग जारी की गई है और यहां तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    स्थिति

    महाराष्ट्र के सोनेगांव में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान

    IMD के अनुसार, रविवार को हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तेलंगाना और गुजरात के हिस्सों में गर्मी की लहर देखने को मिली।

    महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सोनेगांव में रविवार को देश में सबसे अधिक 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को भी नागपुर राज्य का सबसे गर्म इलाका और देश का दूसरा सबसे गर्म इलाका था।

    शनिवार को राजस्थान के पिलानी में सबसे अधिक 46.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

    रेड वार्निंग

    इन राज्यों के लिए अगले दो दिन के लिए रेड वॉर्निंग

    IMD ने अगले दो दिनों के लिए देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए रेड वार्निंग जारी की है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है।

    IMD के अनुसार, दिल्ली में रविवार को सबसे अधिक 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 26 मई तक दिल्ली में तापमान 46 डिग्री के आसपास ही रहने का अनुमान लगाया गया है। हफ्ते के अंत में कुछ राहत मिल सकती है।

    अनुमान

    28 मई तक किसी राहत की उम्मीद नहीं

    क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र, दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, "27 मई तक कोई राहत नहीं मिलेगी। सूखी, गर्म हवाएं चलने के कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री पहुंच सकता है। 28 मई की रात से एक पश्चिमी डिस्टर्बेंस हमें प्रभावित करेगा जिससे धूल का तूफान और आंधी-तूफान आ सकता है। 28 मई के बाद निम्न स्तर की पूर्वी हवाएं कुछ राहत ला सकती हैं।"

    IMD के अनुसार, 29 मई के आसपास हल्की बारिश भी हो सकती है।

    जानकारी

    उत्तर-पश्चिमी और केंद्रीय भारत में आ सकती है गर्मी की लहर

    मौसम विभाग ने अगले दो से चार दिनों में उत्तर-पश्चिमी और केंद्रीय भारत में गर्मी की लहर आ सकती है। इसके अलावा देश के प्रायद्वीपीय इलाकों में भी गर्मी की लहर का आगमन हो सकता है।

    तरीका

    40 डिग्री से अधिक तापमान होने पर मानी जाती है गर्मी की लहर

    बता दें कि जब मैदानी इलाकों में IMD के किसी स्टेशन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है, तब मौसम विभाग इसे गर्मी की लहर मानता है। तापमान 47 डिग्री से अधिक होने पर इसे गंभीर गर्मी की लहर माना जाता है।

    वहीं तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में कम से कम 30 डिग्री पर गर्मी की लहर मानी जाती है।

    मौसम विभाग तापमान को देखते हुए ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड वॉर्निंग देता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार ने बताई 66 लोगों की मौत, अस्पतालों के आंकड़े 100 से ज्यादा लोक नायक अस्पताल
    कोरोना वायरस: देश में तीन दिन से कम हो रहे नए मामले, पहली बार हुआ ऐसा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से लड़ाई में अच्छी खबर, देश के 14 राज्यों में कम हुए सक्रिय मामले भारत की खबरें
    स्मार्टफोन खरीदते समय इस फीचर की तरफ ध्यान नहीं देते भारतीय, सर्वे में हुआ खुलासा हैदराबाद

    हरियाणा

    पंजाब: कोरोना वायरस संक्रमण का डर, बेटे ने संक्रमित मां का शव लेने से किया इनकार पंजाब
    लॉकडाउन: जरूरतमंदों को खाना देने में हरियाणा और दिल्ली, शरण देने में केरल सबसे आगे भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: केंद्र का राज्यों को टारगेट, 14 अप्रैल तक करें 2.5 लाख टेस्ट भारत की खबरें
    खट्टर सरकार का ऐलान- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी दोगुनी सैलरी भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, पहली बार एक दिन में 4,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारी बोले- राज्य के कुछ हिस्सों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन के सबूत मुंबई
    कोरोना वायरस: भारत में रविवार को आए रिकॉर्ड उछाल में इन राज्यों की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ओडिशा
    मुंबई के इस अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों के बगल में फिर रखे नजर आए शव भारत की खबरें

    पंजाब

    कोरोना वायरस: समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान भारत की खबरें
    जस्टिस मुरलीधर ने वकीलों से की 'माय लॉर्ड' और 'योर लॉर्डशिप' नहीं कहने की अपील हरियाणा
    लुधियाना में कोरोना वायरस के 167 संदिग्ध मरीज लापता, जांच में जुटी दो टीम लुधियाना
    कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में कैदी बना रहे मास्क, कम रेट पर बाजार में होंगे उपलब्ध भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025