NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चंद्रबाबू नायडू का ऐलान- सत्ता में नहीं आए तो 2024 होगा मेरा आखिरी चुनाव
    राजनीति

    चंद्रबाबू नायडू का ऐलान- सत्ता में नहीं आए तो 2024 होगा मेरा आखिरी चुनाव

    चंद्रबाबू नायडू का ऐलान- सत्ता में नहीं आए तो 2024 होगा मेरा आखिरी चुनाव
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 17, 2022, 05:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चंद्रबाबू नायडू का ऐलान- सत्ता में नहीं आए तो 2024 होगा मेरा आखिरी चुनाव
    चंद्रबाबू नायडू ने भविष्य की राजनीति पर दिया बड़ा बयान

    तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को अपने राजनीतिक भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने 2024 के चुनाव में TDP को सत्ता में वापस नहीं बैठाया तो यह उनका आखिरी चुनाव होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी शपथ याद है कि पार्टी के सत्ता में आने तक वह अपने विधानसभा क्षेत्र में पैर नहीं रखेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से भरोसे की बात भी की।

    नायडू ने क्या दिया बयान?

    चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार रात कुरनूल जिले में आयोजित एक रोड शो के दौरान कहा, "अगर मुझे विधानसभा (वापस) जाना है, अगर मुझे राजनीति में रहना है और अगर आंध्र प्रदेश के साथ न्याय करना है तो आपको हमारी जीत सुनिश्चित करनी होगी। यदि आप अगले चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित नहीं करते तो वह मेरा आखिरी चुनाव हो सकता है।" उन्होंने लोगों से पूछा, "क्या आप मुझे आशीर्वाद देंगे? क्या आप मुझ पर भरोसा करते हैं?"

    नायडू ने याद की अपने विधानसभा क्षेत्र में न जाने की शपथ

    रोड शो के दौरान नायडू भावुक भी हो गए। उन्होंने TDP के सत्ता में लौटने तक विधानसभा क्षेत्र में कदम नहीं रखने के अपने संकल्प को याद करते हुए कहा कि सत्ता में आने तक वह इस संकल्प को निभाएंगे। बता दें कि सत्तारूढ़ YSR कांग्रेस ने नायडू की पत्नी का अपमान किया था। इसके बाद विपक्ष के नेता ने 19 नवंबर, 2021 को सत्ता में लौटने के बाद ही आंध्र प्रदेश विधानसभा में कदम रखने की कसम खाई थी।

    नायडू ने किया राज्य को प्रगति के रास्ते पर वापस लाने का वादा

    नायडू ने कहा, "मैं केवल चीजों को ठीक करूंगा, राज्य को प्रगति के रास्ते पर लाऊंगा और भविष्य को दूसरों को सौंप दूंगा। यह हर घर में बहस का मुद्दा बनना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मेरी लड़ाई बच्चों और राज्य के भविष्य के लिए है। यह कोई लंबी बात नहीं है। मैंने इसे पहले भी किया है और इसे साबित करने के लिए एक मॉडल है। इसके बारे में सोचें। नफा-नुकसान सोचें। यदि मैं सही हूं तो मेरा सहयोग करें।"

    नायडू ने साधा विपक्ष पर निशाना

    नायडू ने कहा, "कुछ लोग मेरी उम्र का मजाक उड़ा रहे हैं। मैं और (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी एक ही उम्र के हैं। 79 साल की उम्र में बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति बने हैं।" इधर, YSR कांग्रेस ने कहा कि नायडू के दावों में दम नहीं है। यदि वह दोबारा चुने जाते हैं तो सभी मुफ्त योजनाओं को खत्म कर देंगे। इस पर नायडू ने कहा कि वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। राज्य का विकास करते हुए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    चंद्रबाबू नायडू
    तेलुगू देशम पार्टी (TDP)
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    बजफीड करेगा OpenAI के AI टूल्स का इस्तेमाल, CEO बोले- यही है डिजिटल मीडिया का भविष्य डिजिटल मीडिया
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: नोवाक जोकोविच ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह ऑस्ट्रेलिया ओपन

    आंध्र प्रदेश

    श्रीहरिकोटा स्थित ISRO स्टेशन पर एक हफ्ते में 2 पुलिसकर्मी समेत 3 ने की आत्महत्या श्रीहरिकोटा
    आंध्र प्रदेश: किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला रेल पटरी से उतरना
    राजामौली को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, अदनान सामी ने क्यों जताई आपत्ति? एसएस राजामौली
    आंध्र प्रदेश: नायडू की सभा में भगदड़ के बाद रैलियों और जनसभा पर सरकार का प्रतिबंध आंध्र प्रदेश सरकार

    चंद्रबाबू नायडू

    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़, 8 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश
    हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी ने की आत्महत्या आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया आंध्र प्रदेश

    तेलुगू देशम पार्टी (TDP)

    रेपल्ले गैंगरेप: आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री का विवादित बयान, कहा- नहीं था दुष्कर्म का इरादा रेप
    हैदराबाद से वापस लौटे चंद्रबाबू नायडू के स्वागत में उमड़ी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां नरेंद्र मोदी
    अलविदा 2019: राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा यह साल, इन राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री ओडिशा
    जानें कैसे महिलाओं के आंदोलन की वजह से आंध्र प्रदेश में आधी हुई शराब की खपत आंध्र प्रदेश

    विधानसभा चुनाव

    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण भाजपा समाचार
    मेघालय: विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले 5 विधायकों का इस्तीफा, UDP में शामिल मेघालय
    जम्मू-कश्मीर में अप्रैल या सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट जम्मू-कश्मीर
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? चुनाव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023