Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / पुडुचेरी और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान, जानिये कहां कब होगा मतदान
देश

पुडुचेरी और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान, जानिये कहां कब होगा मतदान

पुडुचेरी और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान, जानिये कहां कब होगा मतदान
लेखन प्रमोद कुमार
Feb 26, 2021, 05:58 pm 4 मिनट में पढ़ें
पुडुचेरी और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान, जानिये कहां कब होगा मतदान

चुनाव आयोग ने केरल, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु समेत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने बताया कि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 27 मार्च से मतदान शुरू होगा और 2 मई को मतगणना की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनावों को दौरान कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन किया जाएगा।

चुनावी कार्यक्रम
किस राज्य में कब होंगे चुनाव?

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि असम में तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 27 मार्च, दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक-एक चरण में चुनाव होंगे। तीनों जगहों पर 6 अप्रैल को मतदान होगा। सभी जगहों के चुनावों के नतीजे 2 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग की तरफ से जानकारी दी गई है कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होंगे। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण, 1 अप्रैल को दूसरे चरण, 6 अप्रैल को तीसरे, 10 अप्रैल को चौथे, 17 अप्रैल को पांचवें, 22 अप्रैल को छठे, 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में एक महीने से ज्यादा समय तक चुनावी दौर चलेगा। 2 मई को मतगणना की जाएगी।

जानकारी
पुडुचेरी और चार राज्यों में आचार संहिता लागू

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन चुनावों के घोषणा के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई है। बता दें कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए कुछ नियम बनाए हैं, इन्हीं नियमों को आचार संहिता कहा जाता है।

आंकड़े
18 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

चुनाव आयोग ने बताया कि पुडुचेरी, असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर 18.68 करोड़ मतदाता अपना वोट डालेंगे। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मतदान के समय में एक घंटे का इजाफा किया गया है। नियमों के अनुसार, पुडुचेरी में उम्मीदवारों को अधिकतम 22 लाख और बाकी चार राज्यों में अधिकतम 38 लाख रुपये खर्च करने की इजाजत होगी।

क्या आप जानते हैं?
किस राज्य में कितनी सीटें?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294, तमिलनाडु में 234, केरल में 140, असम में 126 और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव होंगे। पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के कारण राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।

सत्ता
अभी किस राज्य में किसकी सरकार?

पश्चिम बंगाल में फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार है। यहां भाजपा सत्ता पाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं असम में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। अगर केरल की बात करें तो यहां पिनरई विजयन की अगुआई वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और तमिलनाडु में ई पलानिस्वामी के नेतृत्व में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) की सरकार है।

विधानसभा चुनाव
पहले से जारी है चुनाव प्रचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन समेत विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं ने इन राज्यों में पहले से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों में इन राज्यों में कई बड़े नेताओं की रैलियां हो चुकी हैं। साथ ही नेताओं का पाला बदलने का खेल भी कई दिनों से जारी है।

विधानसभा चुनाव
कोरोना महामारी के बीच होंगे चुनाव

चुनावों में जा रहे राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में समाप्त होने जा रहा है। कार्यकाल पूरा होने से पहले नई विधानसभा का चुना जाना जरूरी है। पिछले साल नवंबर में हुए बिहार विधानसभा के बाद इन राज्यों में भी चुनाव कोरोना महामारी के बीच हो रहे हैं। इसे देखते हुए बिहार चुनावों की तरह कई ऐहतियात बरते जाएंगे। मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
तमिलनाडु
असम
केरल
विधानसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?
विजय देवरकोंडा से रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? मनोरंजन
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया
बिहार: नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिले, सरकार बनाने का दावा किया राजनीति
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र करियर
जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी
जल्द लॉन्च होगा नया स्कूटर एक्टिवा 7G, पोस्टर हुआ जारी ऑटो
दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप
दुनिया की पांच सबसे यूनिक लाइब्रेरी, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप लाइफस्टाइल
तमिलनाडु
कोयंबटूर की ये जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, एक बार जरूर घूमने जाएं
कोयंबटूर की ये जगहें हैं आकर्षण का केंद्र, एक बार जरूर घूमने जाएं लाइफस्टाइल
श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता
श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता दुनिया
तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा
तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा देश
चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत?
चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत? देश
तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं
तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल
और खबरें
असम
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD देश
जिहादी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है असम- मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा
जिहादी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है असम- मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा राजनीति
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: इन भारतीय जगहों पर पाए जाते हैं सफेद बाघ
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: इन भारतीय जगहों पर पाए जाते हैं सफेद बाघ लाइफस्टाइल
भारत के पांच मशहूर द्वीप, जहां जीवन में एक बार जरूर घूमें
भारत के पांच मशहूर द्वीप, जहां जीवन में एक बार जरूर घूमें लाइफस्टाइल
बच्चों को खगोल विज्ञान से परिचित कराने के लिए इन भारतीय तारामंडल म्यूजियम में घुमाएं
बच्चों को खगोल विज्ञान से परिचित कराने के लिए इन भारतीय तारामंडल म्यूजियम में घुमाएं लाइफस्टाइल
और खबरें
केरल
मंकीपॉक्स वैक्सीन के लिए तैयारी जारी, फिलहाल चल रहा शोध- SII प्रमुख पूनावाला
मंकीपॉक्स वैक्सीन के लिए तैयारी जारी, फिलहाल चल रहा शोध- SII प्रमुख पूनावाला देश
मंकीपॉक्स: दिल्ली में मिला तीसरा संक्रमित, देश में कुल मामलों की संख्या 8 पहुंची
मंकीपॉक्स: दिल्ली में मिला तीसरा संक्रमित, देश में कुल मामलों की संख्या 8 पहुंची देश
भारत का UAE से सवाल, मंकीपॉक्स संक्रमित युवक को कैसे मिली यात्रा की अनुमति?
भारत का UAE से सवाल, मंकीपॉक्स संक्रमित युवक को कैसे मिली यात्रा की अनुमति? देश
केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला, देश में अब तक कुल 7 मामले
केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला, देश में अब तक कुल 7 मामले देश
भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत, केरल के युवक में मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि
भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत, केरल के युवक में मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि देश
और खबरें
विधानसभा चुनाव
बिहार की राजनीति: सत्ता की चाहत में नीतीश कुमार ने कब-कब बदला है पाला?
बिहार की राजनीति: सत्ता की चाहत में नीतीश कुमार ने कब-कब बदला है पाला? राजनीति
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच जानें क्या है विधानसभा की स्थिति
बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच जानें क्या है विधानसभा की स्थिति राजनीति
पिछले 5 साल में 1.29 करोड़ लोगों ने चुनाव में NOTA का बटन दबाया- ADR
पिछले 5 साल में 1.29 करोड़ लोगों ने चुनाव में NOTA का बटन दबाया- ADR राजनीति
मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार
मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार राजनीति
राष्ट्रपति चुनाव में क्यों नहीं होता EVM का इस्तेमाल?
राष्ट्रपति चुनाव में क्यों नहीं होता EVM का इस्तेमाल? देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022