NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में रिकॉर्ड बारिश के बाद कमजोर हो रहा चक्रवात निवार
    अगली खबर
    पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में रिकॉर्ड बारिश के बाद कमजोर हो रहा चक्रवात निवार

    पुडुचेरी और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में रिकॉर्ड बारिश के बाद कमजोर हो रहा चक्रवात निवार

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 26, 2020
    11:22 am

    क्या है खबर?

    चक्रवाती तूफान निवार ने आज सुबह करीब 2:30 बजे तमिलनाडु के मरक्कनम और पुडुचेरी में दस्तक दी और अभी ये कमजोर होकर 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' से 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले चंद घंटों में इसके और कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान लगाया है।

    चक्रवात के कारण तमिलनाडु के कई इलाकों और पुडुचेरी में जमकर बारिश हुई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    भारी बारिश

    पुडुचेरी और कडलूर में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश

    IMD के अनुसार, गुरूवार सुबह 2:30 बजे तक पुडुचेरी में रिकॉर्ड तोड़ 237 mm बारिश हुई, वहीं तमिलनाडु के कडलूर में भी 246 mm बारिश हुई। चेन्नई और कराईकल दोनों में 89-89 mm बारिश हुई। कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी है।

    चक्रवात से नुकसान की जानकारी देते हुए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायमणस्वामी ने कहा कि पूरे राज्य में पानी भर गया है और कई पेड़ गिए गए हैं। बाकी नुकसान की समीक्षा की जा रही है।

    बचाव कार्य

    दो लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार ने इस बात पर राहत जताई है कि राज्य में चक्रवात के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों से दीवार गिरने की खबरें जरूर आईं, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है।

    बता दें कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में करीब दो लाख लोगों को निचले इलाकों से निकालकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

    बारिश

    कमजोर हो रहा चक्रवात, तमिलनाडु में जारी रहेगी बारिश

    IMD के अनुसार, अभी चक्रवात निवार तमिलनाडु के उत्तरी तट के ऊपर है और पुडुचेरी के 50 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात अगले कुछ घंटों में कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान से चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

    इस दौरान हवाओं की गति 85-95 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने पर ये 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। तमिलनाडु में बारिश जारी रहेगी।

    राहत-बचाव कार्य

    राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात हैं NDRF के 1,200 जवान

    बता दें कि चक्रवात से निपटने के लिए तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के लगभग 1,200 जवान तैनात किए गए हैं।

    इसमें से सबसे अधिक 12 टीमें तमिलनाडु में तैनात की गई है, वहीं आंध्र प्रदेश में छह और पुडुचेरी में तीन टीमें तैनात की गई हैं।

    इसके अलावा ओडिशा के कटक, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और केरल के त्रिसूर में भी 20 अतिरिक्त टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है।

    जानकारी

    इस साल भारत आने वाला चौथा चक्रवाती तूफान

    निवार इस साल भारत आने वाला चौथा चक्रवात है। इससे पहले अम्फान, निसर्ग और गति ने दस्तक दी थी। सोमालिया से शुरू हुए गति का खतरा दो दिन पहले ही टला है। इससे पहले अम्फान ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    चक्रवात

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    तमिलनाडु

    भारत में अब तक 196 डॉक्टरों की कोरोना वायरस से मौत, सबसे अधिक तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी
    आज मिले 16 और शवों के साथ इडुक्की भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 42 पहुंचा केरल
    कोरोना वायरस: रोजाना 10 लाख टेस्ट करने के लक्ष्य की तरफ कैसे बढ़ रहा है भारत? भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पांच राज्यों में बताई टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत नरेंद्र मोदी

    चक्रवात

    तमिलनाडु पहुंचा 'गाजा' तूफान, आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान तमिलनाडु
    साइक्लोन गाजा: एक नजर सरकार और NDRF की तैयारियों पर तमिलनाडु
    शुक्रवार को तट से टकराएगा फेनी चक्रवात, कई जिलों में अलर्ट जारी, 100 ट्रेनें रद्द ओडिशा
    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025