NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गुवाहाटी में सोमवार से लागू होगा 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, गुरुग्राम में खुलेंगे शॉपिंग मॉल्स
    अगली खबर
    गुवाहाटी में सोमवार से लागू होगा 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, गुरुग्राम में खुलेंगे शॉपिंग मॉल्स

    गुवाहाटी में सोमवार से लागू होगा 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, गुरुग्राम में खुलेंगे शॉपिंग मॉल्स

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 26, 2020
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    भारत में अनलॉक 1 लागू किए जाने के बाद कोरोना संक्रमित और मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

    देश के सभी राज्य संक्रमण से जूझ रहे हैं, लेकिन सभी की नीतियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।

    गुवाहाटी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जहां असम सरकार ने सोमवार से 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है, वहीं हरियाणा सरकार सबसे प्रभावित शहर गुरुग्राम में फिर से शॉपिंग मॉल्स खोलने जा रही है।

    घोषणा

    असम में शुक्रवार से लागू होगा 12 घंटे का रात्रि कर्फ्यू

    असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे से पूरे राज्य में अग्रिम आदेश तक प्रतिदिन 12 घंटे का रात्रि कालीन कर्फ्यू जारी रहेगा।

    इसके अलावा गुवाहाटी के कामरूप (मेट्रो) जिले में सोमवार से 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

    उन्होंने कहा कि गुरुवार को राज्य में सामने आए 276 नए मामलों में से 133 गुवाहाटी में मिले थे। ऐसे में वहां लॉकडाउन लागू करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं है।

    जानकारी

    पहले की तुलना में अधिक सख्त होगा लॉकडाउन

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गुवाहाटी में लागू किया जाने वाला लॉकडाउन पहले के लॉकडाउन की तुलना में बहुत अधिक सख्त होगा। इसमें लोगों दुकान खालने, घर से निकलने तथा सब्जियों आदि की दुकान खोलने पर भी पूरी पाबंदी रहेगी।

    योजना

    अन्य नगरपालिका क्षेत्रों में लागू किया जाएगा संपूर्ण लॉकडाउन

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए 28 जून के बाद अन्य कस्बों और नगरपालिका क्षेत्रों में एक-एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

    सात दिन बाद गुवाहाटी के लॉकडाउन की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद आगे की योजना पर निर्णय किया जाएगा।

    लॉकडाउन में केवल आपातकाली सेवाओं के संचालन की अनुमति होगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    हरियाणा

    गुरुग्राम में फिर से खुलेंगे शॉपिंग मॉल्स

    इधर, हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में सभी शॉपिंग मॉल अगले सप्ताह यानी सोमवार से फिर से खोलने का निर्णय लिया है।

    हालांकि, मॉल्‍स को इस दौरान सख्त मानक संचालन प्रक्रियाओं अर्थात SOP का पालन करना होगा।

    अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते तीन महीने पहले लागू राष्‍ट्रव्‍यापी लॉकडाउन के चलते शॉपिंग मॉल्‍स को बंद किया गया था, लेकिन अब इन्हें फिर से खोलने का निर्णय किया गया है।

    जानकारी

    गुरुग्राम में अभी भी बंद रहेंगे धार्मिक स्थल

    गुरुग्राम में लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने धार्मिक स्थलों को फिलहाल बंद रखने का निर्णय किया है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए पहले की तुलना में और अधिक सख्त दिशा-निर्देशों जारी किए जा सकते हैं।

    संक्रमण

    असम और हरियाणा में यह है संक्रमण की स्थिति

    बता दें कि असम में अब तक संक्रमितों की संख्या 6,646 पहुंच गई है। इनमें से नौ लोगों की मौत हो गई और 2,601 सक्रिय मामले हैं।

    इसी तरह 4,033 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए। गुवाहाटी में 15 जून के बाद से 762 नए मामले सामने आए हैं।

    इसी तरह हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 12,463 पर पहुंच गई है और अब तक 198 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 4,885 सक्रिय केस हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    असम
    गुवाहाटी
    गुरूग्राम

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हरियाणा

    हरियाणा सरकार ने इन लोगों के लिए खोली दिल्ली से लगती सीमा दिल्ली
    हरियाणा में वापसी के लिए देना होगा कोरोना वायरस नेगेटिव होने का सर्टिफिटेकट दिल्ली
    हरियाणा में प्रवासी मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना कांग्रेस समाचार
    लॉकडाउन: हरियाणा में आज से चलेंगी रोडवेज बसें, पूरी तरह खुल सकेंगे बाजार दिल्ली

    असम

    असम को भारत से अलग करने का विवादित बयान देने वाला JNU छात्र शरजील इमाम गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पुलिस का दावा- भारत को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है शरजील इमाम दिल्ली पुलिस
    बजट 2020: महाभारत के हस्तिनापुर समेत इन पांच प्राचीन स्थलों को विकसित करेगी सरकार हरियाणा
    लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस से सवाल- क्या नेहरू भी चाहते थे हिंदू राष्ट्र? पाकिस्तान समाचार

    गुवाहाटी

    करगिल युद्ध में वीरता दिखाने वाले सेना अधिकारी को बताया 'विदेशी', हिरासत कैंप में भेजा गया असम
    IRCTC दे रहा है शिलांग-गुवाहाटी का जबरदस्त टूर पैकेज, जानें विवरण IRCTC
    कर्फ्यू के बीच नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शनों में क्यों जल रहा असम? नरेंद्र मोदी
    नागरिकता (संशोधन) बिल: असम में हिंसक प्रदर्शन जारी, पुलिस ने चलाई गोलियां, इंटरनेट बंद नरेंद्र मोदी

    गुरूग्राम

    पीएम मोदी ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, दिल्ली को प्रदूषण से मिलेगी राहत दिल्ली
    दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के पास साइकिल पर रखे बक्से में मिली महिला की सिर कटी लाश दिल्ली पुलिस
    दिल्ली के छतरपुर में हो रही थी रेव पार्टी, भारा मात्रा में शराब और कोकीन बरामद दिल्ली पुलिस
    गुरुग्राम: SHO ने महिला के साथ किया कई बार रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025