NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चक्रवात 'मैंडूस' आज रात तमिलाडु के तट से टकराएगा, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    अगली खबर
    चक्रवात 'मैंडूस' आज रात तमिलाडु के तट से टकराएगा, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    चक्रवात मैंडूस आज रात तमिलनाडु के तट से टकराएगा

    चक्रवात 'मैंडूस' आज रात तमिलाडु के तट से टकराएगा, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 09, 2022
    02:11 pm

    क्या है खबर?

    बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात 'मैंडूस' तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस चक्रवाती तूफान के 9 दिसंबर और 10 दिसंबर की आधी रात को चेन्नई के पास महाबलीपुरम के समुद्र तट से टकराने की संभावना जताई है।

    चक्रवात के चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    जानकारी

    65 से 75 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    चक्रवात मैंडूस के प्रभाव के कारण महाबलीपुरम के समुद्र तट पर 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। तट से टकराने के बाद यह चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।

    असर

    तमिलनाडु के कई जिलों में होगी बारिश

    IMD ने चक्रवात मैंडूस के प्रभाव के चलते तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों के कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

    इसके अलावा रानीपेट्टई, वेल्लोर, तिरुपत्तर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेराम्बलुर, थिरुचिरापल्ली, करूर, इरोड और सलेम में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई तटीय इलाकों में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

    तैयारी

    तमिलनाडु के 10 जिलों में NDRF की टीमें तैनात

    IMD के अलर्ट के बाद तमिलनाडु के 10 जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 12 टीमों को तैनात किया गया है।

    तमिलनाडु सरकार ने तट के किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

    इसके साथ ही कई जिलों में स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, जबकि मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाने से मना किया गया है।

    निर्देश

    चेन्नई में बंद किए गए मैदान और पार्क

    ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (GCC) ने चक्रवात मैंडूस के खतरे को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। GCC के आदेश पर चेनई के सभी खेल मैदानों और पार्कों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

    इसके साथ ही लोगों को समुद्र तटों पर नहीं जाने के साथ-साथ पेड़ों के नीचे गाड़ी नहीं पार्क करने के लिए कहा गया है।

    तटों पर सभी दुकानों को बंद रखने का भी आदेश दिया गया है।

    नामकरण

    चक्रवात का नाम किसने रखा है?

    चक्रवात मैंडूस का नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने रखा है। अरबी भाषा में मैंडूस का अर्थ 'खजाने का बक्सा' होता है।

    गौरतलब है कि हिंद महासागर क्षेत्र में बने चक्रवातों के नाम रखने पर आठ देशों के बीच 2004 में सहमति बनी थी।

    इसमें भारत, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल थे।

    हालांकि बाद में पांच और देश (ईरान, कतर, सऊदी अरब, UAE, यमन) नाम रखने की प्रक्रिया में शामिल हो गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चक्रवात
    चेन्नई
    तमिलनाडु
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    चक्रवात

    तमिलनाडु पहुंचा 'गाजा' तूफान, आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान तमिलनाडु
    साइक्लोन गाजा: एक नजर सरकार और NDRF की तैयारियों पर तमिलनाडु
    शुक्रवार को तट से टकराएगा फेनी चक्रवात, कई जिलों में अलर्ट जारी, 100 ट्रेनें रद्द ओडिशा
    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग ओडिशा

    चेन्नई

    चेन्नई: एक और लग्जरी होटल बना कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट, अब तक 20 कर्मचारी संक्रमित भारत की खबरें
    पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा, दिल्ली में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे दाम भारत की खबरें
    CCTV द्वारा चौकस निगरानी में दुनिया में पहले पायदान पर है चेन्नई- सर्वे भारत की खबरें
    देश के 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन की 56 लाख से ज्यादा खुराकें दिल्ली

    तमिलनाडु

    2020 में सड़क हादसों की कुल संख्या 3.66 लाख के पार, सरकार ने जारी किए आंकड़े उत्तर प्रदेश
    तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं लाइफस्टाइल
    चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत? चीन समाचार
    तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा रेप

    आंध्र प्रदेश

    ओमिक्रॉन: विदेशों से आंध्र प्रदेश लौटे 30 लोग 'लापता' हुए, तलाश में जुटा प्रशासन मध्य प्रदेश
    'जवाद' चक्रवात: ओडिशा के 19 जिलों में स्कूल बंद, कई राज्यों में UGC-NET परीक्षा रद्द ओडिशा
    एक करोड़ वोट मिले तो 75 रुपये में देंगे अच्छी शराब- आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख भाजपा समाचार
    तिरुपति: प्रवेश नहीं मिला तो विधायक के बेटे ने रोक दी हवाई अड्डे की पानी आपूर्ति कबड्डी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025