NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / CCTV द्वारा चौकस निगरानी में दुनिया में पहले पायदान पर है चेन्नई- सर्वे
    अगली खबर
    CCTV द्वारा चौकस निगरानी में दुनिया में पहले पायदान पर है चेन्नई- सर्वे

    CCTV द्वारा चौकस निगरानी में दुनिया में पहले पायदान पर है चेन्नई- सर्वे

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 07, 2021
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    आधुनिक दौर में लोगों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए शहरों में CCTV लगाने का चलन बढ़ गया है। इसके जरिए पुलिस शहर पर अधिक चौकस तरीके से निगरानी रख सकती है।

    इस मामले में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई दुनिया में पहले पायदान पर आई है।

    द टॉप सर्विलांस सिटीज वर्ल्डवाइड नाम के सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। चेन्नई ने इस मामले में लंदर, बीजिंग और न्यूयॉर्क से जैसे विकसित शहरों को भी पछाड़ दिया है।

    सर्वे

    चेन्नई में प्रति वर्ग किलोमीटर में हैं 657 CCTV

    दुनिया के शहरों में सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की जांच के लिए सर्फशार्क (Surfshark) संस्था द्वारा किए गए इस सर्वे की रिपोर्ट को दक्षिण एशिया जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

    इसके अनुसार चेन्नई में प्रति वर्ग किलोमीटर में 657 CCTV कैमरे लगे हुए हैं।

    इसी तरह यहां प्रत्येक 1,000 लोगों पर निगरानी के लिए औसत 25.5 CCTV कैमरे हैं। ऐसी व्यवस्था दुनिया के किसी अन्य शहर में नहीं मिली है।

    अन्य भारतीय शहर

    सर्वे में हैदराबाद दूसरे तो दिल्ली आठवें पायदान पर

    सर्वे के अनुसार हैदराबाद को दुनिया का दूसरे नंबर तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को आठवे नंबर का सबसे चौकस निगरानी वाले शहर का खिताब मिला है।

    हैदराबाद में प्रति वर्ग किलोमीटर में 480 CCTV कैमरे लगे हुए हैं। इसी तरह यहां प्रत्येक 1,000 लोगों पर निगरानी के लिए औसत 30 CCTV कैमरे हैं।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रति वर्ग किलोमीटर में 289 CCTV हैं और यहां प्रत्येक 1,000 लोगों पर निगरानी के लिए औसत 14.2 CCTV कैमरे हैं।

    चीन

    चीन के हार्बिन शहर को मिला तीसरा स्थान

    सर्वे के अनुसार सबसे चौकस निगरानी वाले शहरों की सूची में चीन के हार्बिन को तीसरा स्थान मिला है।

    यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में 411 CCTV और प्रत्येक 1,000 लोगों पर निगरानी के लिए 39.1 CCTV कैमरे हैं।

    इसी तरह लंदन प्रति वर्ग किलोमीटर में 399 CCTV और प्रत्येक 1,000 लोगों 67.5 CCTV के साथ चौथे, जियामी प्रति वर्ग किलोमीटर 385 और 1,000 लोगों पर 40.3 CCTV के साथ पांचवे पायदान पर रहा है।

    अन्य

    अन्य शहरों की यह रही है स्थिति

    सर्वे के अनुसार, चीन का चेंगदू प्रति वर्ग किलोमीटर में 350 और प्रत्येक 1,000 लोगों 33.9 CCTV के साथ छठे, ताइयुआन प्रति वर्ग किलोमीटर 319 और 1,000 लोगों पर 119.6 CCTV के साथ सातवें, कुनमिंग प्रति वर्ग किलोमीटर 281 और 1,000 लोगों पर 45 CCTV के साथ नवें और बीजिंग प्रति वर्ग किलोमीटर 278 और 1,000 लोगों पर 56.2 CCTV कैमरों के साथ दसवें पायदान पर रहा है।

    शीर्ष 10 में छह शहर चीन के हैं।

    बयान

    अपराधों की रोकथाम में कारगर है CCTV- पुलिस अधिकारी

    हैदराबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि CCTV कैमरे अपराध की रोकथाम में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

    इसके अलावा इनके जरिए अपराधियों पर नजर और उनकी पहचान भी बहुत आसान होती है।

    हाल ही में, मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सिटी पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने गहन गश्त और निरंतर आपराधिक ट्रैकिंग जैसे अन्य कारकों के बीच CCTV कैमरों की स्थापना के लिए अपराध दर में कमी को जिम्मेदार बताया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    लंदन
    चेन्नई

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    भारत की खबरें

    भारत में अगले दो सप्ताह में शुरू हो जाएगा कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान- गुलेरिया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,177 संक्रमित, दिल्ली में 500 से कम नए मामले दिल्ली
    लगातार फैल रहा कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, 30 से अधिक देशों में सामने आए मामले फ्रांस
    भारत ने सफलतापूर्वक आइसोलेट और कल्चर किया कोरोना का नया वेरिएंट, ऐसा करने वाला पहला देश भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: देश में लगभग छह महीने बाद पहली बार 20,000 से कम नए मामले कर्नाटक
    वायु प्रदूषण: 2019 में भारत को 1.4 प्रतिशत GDP का नुकसान, लगभग 17 लाख जानें गईं भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 23,950 नए मामले, 333 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    दिल्ली में वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी, शुरुआती दौर में 51 लाख लोगों को मिलेगी वैक्सीन- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल

    लंदन

    इस लड़की ने शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया, लेकिन नहीं लौटाई करोड़ों की अंगूठी अजब-गजब खबरें
    प्रिंस हैरी और मेघन ने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य पद को त्यागा, जानिए क्यों रानी एलिज़ाबेथ
    बेकार हो रही विजय माल्या की 17 बेडरूम, हेलीपैड और नाइट क्लब वाली फ्रांसीसी हवेली किंगफिशर एयरलाइंस
    सालाना 9 कराेड़ वेतन पाने वाले भारतीय मूल के बैंकर ने कैंटीन से चुराया सैंडविच, निलंबित भारत की खबरें

    चेन्नई

    कोरोना वायरस: वेंटिलेटर बनाएगा रेलवे, ट्रेन के डिब्बों में बनेंगे आईसोलेशन वार्ड भारत की खबरें
    कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए मारुति सुजुकी बनाएगी वेंटिलेटर और मास्क भारत की खबरें
    तमिलनाडु: लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिसकर्मी ने पहना "कोरोना हेलमेट" तमिलनाडु
    ऐपल ने हैकर को लाखों रुपये का ईनाम क्यों दिया है? आईफोन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025