NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: कर्फ्यू में भी बाहर निकल रहे थे लोग, प्रशासन ने घरों पर लगाए ताले
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: कर्फ्यू में भी बाहर निकल रहे थे लोग, प्रशासन ने घरों पर लगाए ताले

    मध्य प्रदेश: कर्फ्यू में भी बाहर निकल रहे थे लोग, प्रशासन ने घरों पर लगाए ताले

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 11, 2020
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

    केंद्र सहित सभी राज्यों की सरकारें इससे चिंतित है और लोगों से लॉकडाउन और कर्फ्यू नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। कई जगहों पर तो प्रशासन ने सख्ती भी बरतना शुरू कर दिया है।

    इसी बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में राजनगर-खजुराहो उपखंड के प्रशासन ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के करीब 50 घरों के बाहर ताले ठोक दिए।

    प्रकरण

    कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर प्रशासन ठोके ताले

    राजनगर के उपखंड मजिस्ट्रेट स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गत 24 मार्च को क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इस दौरान कई ड्राइवर आवश्यक कार्य से शहर से बाहर गए थे। वापस आने पर उन्हें 14 दिन घर में क्वारंटाइन रहने को कहा गया था, लेकिन वह नहीं माने और बाहर निकलते रहे।

    इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार रात को 50 घरों के बाहर ताले लगा दिए।

    जानकारी

    प्रशासन ने 48 घंटे बाद हिदायत देकर खोले ताले

    उपखंड मजिस्ट्रेट ने बताया कि ताले लगाने के बाद लोगों ने घर से बाहर नहीं निकलने का वादा किया। शुक्रवार रात को सभी हिदायत देते हुए घरों के ताले खोल दिए। उन्होंने बताया कि उल्लंघन करने पर अब 14 दिन के लिए ताले लगाए जाएंगे।

    विदेशी

    खजुराहो में फंसे 33 विदेशी पर्यटक

    उपखंड मजिस्ट्रेट ने बताया कि खजुराहो एक बड़ा पर्यटन केंद्र है। कर्फ्यू लगाने के बाद करीब 33 विदेशी पर्यटक यहां फंस गए थे। सरकार के आदेश पर बेल्जियम के नौ, इंग्लैंड और फ्रांस के दो-दो तथा पोलैंड के एक पर्यटक को दिल्ली स्थिति दूतावास भेजा गया था। गांव के ड्राइवर ही इन्हें लेकर दिल्ली गए थे।

    उनके आने के बाद ड्राइवरों को क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके घरों के बाहर ताला लगाया गया था।

    जानकारी

    खजुराहो में अभी भी फंसे हैं 19 विदेश पर्यटक

    उपखंड अधिकारी ने बताया कि सरकार के आदेश पर विदेशी पर्यटकों को दिल्ली में संबंधित दूतावास भेजा जा रहा है। अभी भी खजुराहो में 19 विदेश पर्यटक फंसे हुए हैं। सरकार से वार्ता चल रही है। आदेश मिलने के बाद उन्हें भी भेज दिया जाएगा।

    कोरोना मुक्त

    क्षेत्र में अभी तक किसी भी व्यक्ति के नहीं हुई संक्रमण की पुष्टि

    उपखंड मजिस्ट्रेट ने बताया कि छतरपुर जिला अभी तक कोरोना मुक्त है। वर्तमान में जिले में 12 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

    उन्होंने बताया कि जिले में कुल 15,000 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। इनमें से अब 13,806 लोग होम क्वारंटाइन पर हैं।

    जिले से 9 अप्रैल तक कराई गई 70 लोगों की जांच में 47 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 21 सैंपल रिजेक्ट हो चुके हैं। वहीं दो लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

    सर्वे

    किया जा रहा है घर-घर सर्वे

    जिले प्रशासन की ओर से लोगों पर निगरानी के लिए घर-घर सर्वे कराया जा रहा है।

    इसके अलावा बाहर से आने वाले 21,662 प्रवासियों की थ्री लेयर स्क्रीनिंग कराई गई है। जिला प्रशासन ने 98,552 परिवारों का सर्वे कराकर 4 लाख 83 हजार 584 लोगों की स्क्रीनिंग कराई है।

    आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की होम डिलीवरी के लिए फोन नंबर दिए गए हैं। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

    जानकारी

    मध्य प्रदेश की यह है वर्तमान स्थिति

    बता दें कि मध्य प्रदेश में शनिवार सुबह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 486 पहुंच गई थी। इसी तरह 40 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 29 लोगों की मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में संक्रमितों की संख्या 122 पहुंच गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मध्य प्रदेश
    इंदौर
    भोपाल

    ताज़ा खबरें

    जो रूट बने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, पूरे किए 7,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    भारत की खबरें

    स्टडी: मास्क पर एक सप्ताह तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस चीन समाचार
    कोरोना वायरस: अमेरिका के अनुरोध के बाद भारत ने जरूरी दवाओं के निर्यात से रोक हटाई डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: जनवरी के बाद पहली बार चीन में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं चीन समाचार
    केरल: 2016 से बन रही थी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग, चार दिन में बना दिया अस्पताल केरल

    मध्य प्रदेश

    राजनीतिक लड़ाई में पिसते मीसाबंदी पेंशन के लाभार्थी, जानिए क्या है पूरा मामला छत्तीसगढ़
    राजस्थान: 80 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में निकालनी पड़ी दलित दूल्हे की बारात हरियाणा
    दिल्ली हारने से पहले अन्य राज्यों में ऐसा रहा है भाजपा का प्रदर्शन छत्तीसगढ़
    शिवसेना ने दिल्ली में भाजपा की हार को बताया अहंकार और अमित शाह की हार छत्तीसगढ़

    इंदौर

    रात के 10 बजे कम होती है डाउनोडिंग स्पीड, सुबह 4 बजे सबसे ज्यादा- रिपोर्ट इंटरनेट
    इंदौर लगातार तीसरे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी छत्तीसगढ़
    #NewsbytesExclusive: मेयर मालिनी गौड़ ने कैसे बनाया इंदौर को सबसे साफ शहर, पढ़िये खास बातचीत मध्य प्रदेश
    'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे भाजपा समर्थकों से प्रियंका ने मिलाया हाथ, कहा- ऑल द बेस्ट मध्य प्रदेश

    भोपाल

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी
    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई
    साध्वी प्रज्ञा ने किया शहादत का अपमान, कहा- हेमंत करकरे को मिली कर्मों की सजा भारतीय जनता पार्टी
    साध्वी प्रज्ञा के बचाव में प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उनकी उम्मीदवारी हिंदू आतंकवाद कहने वालों को जवाब सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025