NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केंद्र सरकार को मिली कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रष्टाचार की लगभग 40,000 शिकायतें
    अगली खबर
    केंद्र सरकार को मिली कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रष्टाचार की लगभग 40,000 शिकायतें

    केंद्र सरकार को मिली कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रष्टाचार की लगभग 40,000 शिकायतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 07, 2020
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    बीते कुछ महीनों में केंद्र सरकार को कोरोना वायरस संकट से जुड़ी भ्रष्टाचार की लगभग 40,000 शिकायतें मिली हैं।

    इनमें रिश्वत, पैसे के गबन और सरकारी अधिकारियों द्वारा लोगों का उत्पीड़न आदि से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं।

    इन शिकायतों और इन पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी जाएगी। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    शिकायत

    पोर्टल पर अब तक आई 1.67 लाख शिकायतें

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, सरकार ने अप्रैल में कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए अलग पोर्टल शुरू किया था। शुरुआत के बाद से इस पोर्टल पर अब तक 1.67 लाख शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 1.5 लाख का समाधान किया जा चुका है।

    पोर्टल पर आई भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों में रिश्वत, पैसे के गबन और सरकारी अधिकारियों द्वारा किए गए उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें शामिल हैं।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी ने मांगी थी शिकायतों की जानकारी

    हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि 25 नवंबर को हुई प्रगति (प्रो-एक्टिव गर्वनेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन) की बैठक में यह मुद्दा सामने आया था।

    इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा कि था महामारी के दौरान शुरू किए गए पोर्टल पर भ्रष्टाचार से जुड़ी कितनी शिकायतें मिलीं और उनका समाधान कैसे किया गया?

    उन्होंने आगे बताया कि अगली बैठक में इसकी जानकारी प्रधानमंत्री को दे दी जाएगी।

    बयान

    अगली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को दी जाएगी जानकारी

    अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'पर्सन, प्रोसेस और पॉलिसी' से जुड़ी शिकायतों के बारे में जानना चाहा था। इससे जुड़े आंकड़े इकट्ठा किए जा चुके हैं और अगली बैठक में ये प्रधानमंत्री के सामने पेश कर दिए जाएंगे।

    पोर्टल

    पोर्टल पर की जा सकती हैं ये शिकायतें

    पोर्टल की शुरुआत में इस पर आने वाली शिकायतों में मुख्यत: वीजा की अनुमति, विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता से जुड़ी शिकायतें शामिल होती थीं।

    इसके बाद धीरे-धीरे शिकायतों की प्रकृति बदलती गई।

    इस पोर्टल पर अस्पताल में सुविधाओं की कमी, आवश्यक सेवाओं के कमी, विदेशों से बचाव की अपील, लॉकडाउन के कारण कहीं फंसने, लॉकडाउन का पालन न करने, परीक्षा और क्वारंटाइन संबंधी शिकायतें दर्ज की जा सकती है।

    कोरोना वायरस

    देश में महामारी की क्या स्थिति?

    इसी बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 97 लाख की तरफ जा रही है।

    देश में बीते दिन कोरोना के 32,981 नए मामले सामने आए और 391 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 96,77,203 हो गई है। इनमें से 1,40,573 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    अगर सक्रिय मामलों की बात करें तो इनकी संख्या घटकर 3,96,729 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    भ्रष्टाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    भारत की खबरें

    दिल्ली: किसानों का बुराड़ी में प्रदर्शन करने से इनकार, जंतर-मंतर पर मांगी जगह हरियाणा
    चीन के साथ तनाव के बीच लद्दाख में तैनात किए गए भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो चीन समाचार
    भारत में कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' के आपातकालीन उपयोग के लिए जल्द आवेदन करेगा SII वैक्सीन समाचार
    ICMR प्रमुख बोले- कोरोना वैक्सीन आने के बाद भी लंबे समय तक लगाने पड़ेंगे मास्क वैक्सीन समाचार

    भ्रष्टाचार

    भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाएंगे नवाज शरीफ, मिली सात साल की सजा पाकिस्तान समाचार
    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 आयकर अधिकारियों को किया जबरन रिटायर केंद्र सरकार
    भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी, जबरन रिटायर किए 15 और अधिकारी वित्त मंत्रालय
    मोदी की राह पर योगी, कहा- खुद रिटायर हों भ्रष्ट अधिकारी, नहीं तो करेंगे जबरन रिटायर नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    अमेरिका के 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' से ज्यादा पर्यटकों को लुभा रहा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' नरेंद्र मोदी
    कोरोना महामारी पर समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने 4 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक भारत की खबरें
    आम आदमी के पास कब तक पहुंचेगी कोरोना वायरस वैक्सीन? भारती एयरटेल
    कोरोना वायरस: मॉडर्ना ने किया गंभीर मामलों में वैक्सीन के 100 प्रतिशत प्रभावी होने का दावा वैक्सीन समाचार

    महामारी

    महाराष्ट्र में सोमवार से खुल सकेंगे पूजा स्थल, मास्क पहनना होगा अनिवार्य महाराष्ट्र
    भारत में विकास के विभिन्न चरणों में हैं 20 कोरोना वायरस वैक्सीन- डॉ हर्षवर्धन भारत की खबरें
    चीन: फ्रोजन बीफ और झींगे पर मिला कोरोना वायरस, सरकार ने जारी की चेतावनी चीन समाचार
    दिल्ली: कोरोना वायरस पर अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक, केजरीवाल हो सकते हैं शामिल दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025