NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में 24 घंटों में 83 मौतें, 40,000 के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या
    कोरोना वायरस: देश में 24 घंटों में 83 मौतें, 40,000 के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या
    1/8
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    कोरोना वायरस: देश में 24 घंटों में 83 मौतें, 40,000 के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 03, 2020
    10:59 am
    कोरोना वायरस: देश में 24 घंटों में 83 मौतें, 40,000 के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या

    देश में जारी लॉकडाउन का आज 40वां दिन है। इसी बीच देश में महामारी के मामले 40,000 के करीब पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटों में 2,644 नए मामले सामने आए हैं और 83 मौतें हुई हैं। यह देश में कोरोना वायरस के कारण एक दिन में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। रविवार तक देश में कुल 39,980 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1,301 की मौत हो चुकी है।

    2/8

    एक सप्ताह में बढ़े 13,000 मामले

    लॉकडाउन के बावजूद देश में तेजी से महामारी के मामलों में इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में देश में लगभग 13,000 नए मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को राजधानी दिल्ली में 384 नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 4,122 पहुंच गई है। यहां देश में महाराष्ट्र और गुजरात के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित लोग हैं। दिल्ली में अभी तक 1,256 लोग इस महामारी को हराकर ठीक हुए हैं और 64 की मौत हो गई है।

    3/8

    भारत में रिकवरी रेट लगभग 27 प्रतिशत

    भारत में महामारी से ठीक हुए लोगों का प्रतिशत यानी रिकवरी रेट 26.59 प्रतिशत है। अभी तक कुल संक्रमितों में से 10,663 लोग महामारी को मात देकर अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैं।

    4/8

    लोकपाल के सदस्य की कोरोना वायरस से मौत

    लोकपाल के सदस्य जस्टिस (रिटायर्ड) एके त्रिपाठी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। 62 वर्षीय त्रिपाठी को संक्रमण के बाद 2 अप्रैल को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    5/8

    महाराष्ट्र में सभी परिवारों का होगा बीमा

    महाराष्ट्र में शनिवार को हुई 36 मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 521 पहुंच गई है। पूरे प्रदेश में शनिवार को 790 नए मामले सामने आए। अब तक राज्य में कुल 12,296 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 8,359 अकेले मुंबई से हैं। अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या के बीच राज्य सरकार ने सभी परिवारों का 1.5 लाख रुपये तक का मेडिकल बीमा करने का फैसला किया है।

    6/8

    दिल्ली के CRPF कैंप में 135 जवान संक्रमित

    शनिवार तक दिल्ली के मयूर विहार स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कैंप के 135 जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को 71 जवानों में संक्रमण पाया गया था। फिलहाल इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

    7/8

    छह में केवल एक संक्रमित व्यक्ति के फोन में आरोग्य सेतु

    सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर नजर रखने के लिए आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च की थी। अभी तक संक्रमित पाए गए लगभग 40,000 लोगों में से केवल 6,250 लोगों के स्मार्टफोन में यह ऐप इंस्टॉल थी, जबकि इसके कुल डाउनलोड 8.3 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने सभी नियोक्ताओं को आदेश जारी कर कहा था कि वो अपने कर्मचारियों के स्मार्टफोन में यह ऐप डाउनलोड करवाएं। राहुल गांधी ने इस ऐप पर सवाल उठाए हैं।

    8/8

    दुनियाभर में महामारी की क्या हालत?

    दुनियाभर में 34.2 लाख लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 2.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में इसके 11.3 लाख मामले आए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन
    आरोग्य सेतु

    भारत की खबरें

    महाराष्ट्र: पालघर मॉब लिंचिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना संक्रमित महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस के संक्रमण के बावजूद इन देशों ने लागू नहीं किया लॉकडाउन चीन समाचार
    दिल्ली: CRPF के 122 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित, 100 की रिपोर्ट का इंतजार दिल्ली
    कोरोना वायरस: केरल में एक भी नया मामला नहीं, देशभर में एक दिन में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    लॉकडाउन 3.0: रेड जोन में कौन से जिले शामिल, इनमें क्या खुला और क्या बंद रहेगा? दिल्ली
    पंजाब: महाराष्ट्र से वापस लौटे 173 सिख तीर्थयात्री पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित पंजाब
    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत, 27 मई से पहले होंगे विधान परिषद के चुनाव नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से मिले चिंता के संकेत, बिगड़ सकते हैं हालात भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    लॉकडाउन: अलग-अलग राज्यों में घर बैठे इन तरीकों से पढ़ रहे हैं छात्र बिहार
    कोरोना वॉरियर्स का आभार प्रकट करेगी भारतीय सेना, अस्पतालों पर बरसाए जाएंगे फूल भारतीय सेना
    कोरोना वायरस: गर्भवती महिलाएं इन टिप्स को फॉलो करके रहें स्वस्थ और सतर्क लाइफस्टाइल
    कोरोना वायरस: घर की तरफ चले प्रवासी मजदूर, उत्तर प्रदेश और बिहार के सामने नई चुनौती बिहार

    लॉकडाउन

    क्या आपने कभी खाया है तरबूज का हलवा? घर में ऐसे करें तैयार लाइफस्टाइल
    AICTE ऑफर कर रहा 49 फ्री ऑनलाइन कोर्सेस, जल्द करें रजिस्ट्रेशन शिक्षा
    घर बैठे IGNOU के इस प्रोग्राम से सीखें विदेशी भाषाएं, बनाएं अच्छा भविष्य शिक्षा
    लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को मिली देश लौटने की अनुमति पाकिस्तान समाचार

    आरोग्य सेतु

    नए स्मार्टफोन में पहले से आएगी आरोग्य सेतु ऐप, रजिस्टर करना होगा जरुरी लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    सरकार का ऐलान, सभी केंद्रीय कर्मचारियों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु ऐप दिल्ली
    लॉकडाउन: आरोग्य सेतु ऐप के बिना दिल्ली में प्रवेश नहीं दिए जाने की हो रही तैयारी भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश में आरोग्य सेतु ऐप से मिले कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मामले उत्तर प्रदेश
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023