LOADING...
नए स्मार्टफोन में पहले से आएगी आरोग्य सेतु ऐप, रजिस्टर करना होगा जरुरी

नए स्मार्टफोन में पहले से आएगी आरोग्य सेतु ऐप, रजिस्टर करना होगा जरुरी

Apr 30, 2020
05:13 pm

क्या है खबर?

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रकोप के बीच सरकार ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च की थी। अब सरकार इसे सभी नए स्मार्टफोन के लिए अनिवार्य करने जा रही है। ऐसा होने के बाद किसी भी नए स्मार्टफोन को सेटअप कर इस्तेमाल करने से पहले यूजर को आरोग्य सेतु ऐप में रजिस्टर करना जरूरी हो जाएगी। कहा जा रहा है लॉकडाउन हटने के बाद बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफोन में ऐसा करना अनिवार्य होगा।

आरोग्य सेतु

स्किप नहीं होगी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

न्यूज 18 ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि नए स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु न सिर्फ प्री-इंस्टॉल्ड होगी बल्कि यूजर के लिए खुद को इसमें रजिस्टर करना भी जरूरी होगा। इस फैसले को लागू कराने के लिए सरकार नोडल एजेंसिया स्थापित करेंगी, जो स्मार्टफोन कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगी और इस फैसले को लागू कराने में मदद करेंगी। नए स्मार्टफोन में इस ऐप में रजिस्टर करने के ऑप्शन को स्किप नहीं किया जा सकेगा।

आरोग्य सेतु

इस फैसले का मतलब क्या हुआ?

सरकार की यह योजना अगर सिरे चढ़ती है तो नया स्मार्टफोन लेने वाले यूजर को आरोग्य सेतु ऐप में खुद को रजिस्टर करना जरूरी हो जाएगा। चूंकि यह ऑप्शन स्किप नहीं होगा तो बिना ऐप में रजिस्टर किए फोन सेटअप नहीं होगा, जिसके कारण इसेे इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। साथ ही प्री-इंस्टॉल्ड ऐप होगी तो यूजर को अलग से इसे डाउनलोड नहीं करनी पड़ेगी। इससे सरकार को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में काफी मदद मिलेगी।

डाउनलोड

7.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुई आरोग्य सेतु

इसी महीने लॉन्च होने के बाद से आरोग्य सेतु को 7.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा सकता है। हाल ही में सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इसे डाउनलोड करना अनिवार्य किया था। सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी केंद्रीय अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी चाहिए।

आरोग्य सेतु

सेना में भी आरोग्य सेतु डाउनलोड करने के आदेश

बता दें कि इससे पहले 15 अप्रैल को सेना ने अपने सभी जवानों को आवश्यक रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के निर्देश जारी किए थे। प्रसार भारती ने भी अपने कर्मचारियों के लिए ऐप इंस्टाल करना अनिवार्य कर दिया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 अप्रैल को अपने सभी डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों को यह ऐप डाउनलोड करने के आदेश दिए थे। इसके बाद से कर्मचारियों ने ऐप को डाउनलोड करना शुरू कर दिया था।

जानकारी

बिना आरोग्य सेतु ऐप सिक्किम में प्रवेश नहीं

सिक्किम सरकार ने भी राज्य में आने वाले हर व्यक्ति पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की अनिवार्यता लागू की है। बिना ऐप के राज्य में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए ऐप डाउनलोड करना जरूरी है।

तरीका

क्या है आरोग्य सेतु ऐप और कैसे करें इस्तेमाल?

आरोग्य सेतु को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यह यूजर को बता देती है कि वह किसी कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है नहीं। इसकी ट्रेकिंग ब्लूटूथ और लोकेशन जनरेटेड ग्राफ के जरिये की जाती है। इसके जरिये ही यह आपके संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या न आने की जानकारी देती है। ऐप और इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप यहां टैप कर सकते हैं।